कुछ समय पहले तैमूर अली खान को ट्रोल किया गया था, जिसपर अब उनकी बुआ सबा अली खान और फूफा कुणाल खेमू ने अपनी नाराजगी जताई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) फेमस स्टार किड हैं। वो जो कुछ करते हैं या कहते हैं वो वायरल हो जाता है। हालांकि, कभी-कभी लोग उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। हाल ही में, उनकी ट्रोलिंग पर उनके फूफा व एक्टर कुणाल खेमू और बुआ सबा पटौदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कुछ दिन पहले, पांच साल के तैमूर अली खान को अपने भाई जहांगीर अली खान के साथ देखा गया था, जहां वो पैपराजी को अपने कैमरे बंद करने के लिए कह रहे थे। तैमूर का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें बदतमीज तक कह डाला। उनकी ट्रोलिंग पर अब उनके फूफा कुणाल खेमू (बुआ सोहा अली खान के पति) ने ट्रोलर्स को ऐसा न करने की सलाह दी है। यहां देखें वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, नेटिजन्स बोले- 'दीपिका पादुकोण की कॉपी')
'बॉलीवुड बबल' के साथ एक इंटरव्यू में कुणाल खेमू ने ट्रोलर्स को चुप रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, उनकी प्रतिक्रिया के लिए एक बच्चे को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। बकौल कुणाल, "एक बच्चा कुछ भी कर सकता है। यदि आप उनके चेहरे पर तस्वीरें लेने के लिए आते हैं, तो बच्चा जैसा व्यवहार कर रहा है, यह उस व्यक्ति की समस्या है। मुझे लगता है कि, जो लोग बच्चों को ट्रोल करते हैं, उन्हें बदलने की जरूरत है। बैठना और टिप्पणी देना बहुत आसान है।"
वहीं, आज यानी 10 मई 2022 को तैमूर की बुआ सबा अली खान भी कुणाल के समर्थन में आईं। उन्होंने अपने लाडले तैमूर अली खान के ट्रोल होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं हैरान थी, जब लोग मेरे पास आते थे और कहते थे हम तैमूर के फैंस हैं। हम उन्हें फॉलो करते हैं। उस समय वो बच्चा मुश्किल से एक साल का था। आज वह बच्चा बड़ा हो रहा है। जैसा कि, मैं सभी बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव हूं। मैं काफी हैरान हूं कि, 5 साल के बच्चों को ट्रोल किया जा रहा है। आप बच्चों का पीछा करते हैं और फिर जब वो रियल और ईमानदार होते हैं, तो वही प्यारा बच्चा आलोचना बन जाता है। कैसे? बच्चे बड़े हो रहे हैं। वे बदलेंगे, विकसित होंगे और सीखेंगे। उन्हें रहने दो!"
आपको बता दें कि, करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। वहीं, उनके दूसरे बेटे का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था। इस प्यार फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- वरुण धवन और अनिल कपूर ने अपनी वेडिंग फोटो की शेयर, कहा- 'शादी के बाद सब बदल जाता है')
फिलहाल, ये तो साफ है कि, पटौदी परिवार एक-दूसरे के काफी करीब हैं। वैसे, तैमूर की ट्रोलिंग पर आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।