साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में, अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने टॉलीवुड में 'ये माया चेसावे' के साथ अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म की थी। इस फिल्म के बाद दोनों कलाकार टॉप रेटेड प्रोजेक्ट्स के साथ इंडस्ट्री में काफी व्यस्त हो गए थे। करियर के साथ-साथ उनकी दोस्ती बढ़ती गई और समय के साथ ये प्यार में बदल गई थी।
(ये भी पढ़ें- फीमेल फैंस ने कार्तिक आर्यन को दिया गुलाब का फूल, 'घुटनों पर प्रपोज करने' की बात पर शरमाए एक्टर)
'ये माया चेसावे' में इनकी रील प्रेम कहानी देखने वाले टॉलीवुड दर्शकों ने उनके वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी को देखकर काफी उत्साहित महसूस किया और सभी ने कपल के लिए अपनी खुशी व्यक्त की। दुर्भाग्य से, उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और शादी के करीब चार साल बाद तलाक की खबर ने अक्किनेनी फैंस को तगड़ा झटका दिया।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने पहनी 10,000 रुपये की येलो मैक्सी ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)
सामंथा और नागा चैतन्य दोनों काफी सादगी के साथ अलग हो गए, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद थी कि, वे भविष्य में फिर से एक साथ हो सकते हैं। इन उम्मीदों पर पानी फैरते हुए सामंथा ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य को अनफॉलो करके अपने रिश्ते की गुंजाइश को खत्म कर दिया है। उन्होंने कपल के रूप में अपनी तस्वीरें भी हटा दी हैं। यह स्पष्ट रूप से संकेत करता है कि, उन्होंने अतीत को मिटाने और अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। वहीं, नागा चैतन्य के इंस्टा हैंडल पर आज भी उनके साथ की तस्वीरें मौजूद हैं।
सामंथा और नागा चैतन्य दोनों वर्तमान में अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं। सामंथा कुछ एक्शन से भरपूर फिल्में लेकर आ रही हैं, जबकि नागा चैतन्य दर्शकों का मनोरंजन पारिवारिक फिल्मों से कर रहे हैं। वह अभिनेता आमिर खान-करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट मोहिना कुमारी ने मायके वालों संग शेयर कीं तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)
खैर, ब्रेकअप से बाहर निकलने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत साहस और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। हम उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, सामंथा के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।