5 सितंबर 2023 को एक्टर शाहरुख खान को आंध्र प्रदेश के 'श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर' में अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए देखा गया। उनके साथ सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा भी दिखीं।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान एक के बाद एक मंदिरों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। 'जवान' की रिलीज में अब दो ही दिन बचे हैं, ऐसे में शाहरुख ने 5 सितंबर 2023 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति के 'श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर' में दर्शन किए। इस दौरान, उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान और 'जवान' की को-एक्ट्रेस नयनतारा व उनके पति विग्नेश शिवन भी नजर आए।
5 सितंबर 2023 की सुबह शाहरुख ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में माथा टेका और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। सामने आए फोटोज और वीडियोज में शाहरुख क्रीम कलर की मुंडू (ट्रेडिशनल धोती), शॉर्ट कुर्ता और गोल्डन बॉर्डर वाला मैचिंग स्टोल पहने हुए नजर आए। उन्होंने मंदिर के बाहर मौजूद भक्तों और अपने फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। वहीं, उनकी बेटी सफेद सलवार-कमीज पहने हुए दिखाई दीं। इसके अलावा, नयनतारा और विग्नेश ने भी सफेद ड्रेस कैरी की हुई थी।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, पिछले महीने शाहरुख खान को चेन्नई में 'जवान' के ऑडियो लॉन्च से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में 'वैष्णो देवी' मंदिर में दर्शन करते देखा गया था। हालांकि, यह मंदिर में उनकी पहली यात्रा नहीं थी। इससे पहले, उन्होंने इस साल जनवरी में 'पठान' की रिलीज से पहले वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
शाहरुख की फिल्म 'जवान' की बात करें, तो ये उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के करीब आठ महीने बाद रिलीज होने जा रही है। 'पठान' की रिलीज से पहले मीडिया का सामना नहीं करने वाले शाहरुख 'जवान' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। चेन्नई में 'जवान' के ग्रैंड ऑडियो लॉन्च और प्री-रिलीज़ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, अभिनेता 31 अगस्त 2023 को दुबई पहुंचे थे, जब 'जवान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा में प्रदर्शित किया गया था।
एटली द्वारा निर्देशित और 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' द्वारा निर्मित फिल्म 'जवान' में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिधि डोगरा सहित अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। Shah Rukh Khan को बेटी Suhana के BF के लिए गिफ्ट चुनने से होती है नफरत, एक्टर ने खुद किया था खुलासा, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, शाहरुख के मंदिर में दर्शन करने वाली झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।