हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनपर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बी-टाउन की सबसे हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस को घायल कर देती हैं। बहुत कम समय में जान्हवी ने अपना एक बड़ा फैनबेस बना लिया है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में, जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके ट्रेडिशनल लुक के साथ उनका बोल्ड अंदाज देखने लायक है। हालांकि, इन फोटोज को लेकर जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) का कमेंट। आइए आपको दिखाते हैं।
हाल ही में, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक झिलमिलाते हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। फोटो में उनका उबेर-ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है। मिनिमिल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही थीं। फोटोज में जान्हवी किसी लग्जरी कार में बैठी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि जान्हवी की ये तस्वीरें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट बैश के पहले की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों पर उनके रूमर्ड बीएफ शिखर का रिएक्शन सुर्खियों में छा गया है, जिसमें उनका एक्ट्रेस के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है।
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही उनके फैंस ने अपनी चहेती एक्ट्रेस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। ऐसे में भला उनके बीएफ शिखर कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर प्यार बरसाते हुए रेड हार्ट वाले इमोजी ड्रॉप किए। इससे पहले, जान्हवी कपूर ने BF शिखर पहाड़िया संग फैमिली डिनर किया था अटेंड, चेहरा छिपाती आई थीं नजर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं, जान्हवी के फैंस ने उनकी काफी तारीफ की। जान्हवी के फैंस में से एक ने लिखा, 'उफ्फ तेरी अदा', वहीं दूसरे ने कहा, 'गॉर्जियस ब्यूटीफुल जान्हवी।' अन्य लोगों ने पोस्ट पर दिल और फायर इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर अगली बार नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।
फिलहाल, आपको जान्हवी की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।