महाअष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा के साथ कन्या पूजा की, जिसका उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) किसी भी त्योहार को अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं। बात चाहे दिवाली की हो या नवरात्रि में कन्या पूजन की, वह अपने हर सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर अपने पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन किया, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
पहले ये जान लीजिए कि कन्या पूजा एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें नवरात्रि में छोटी बच्चियों को माता दुर्गा के रूप में पूजा जाता है और उनको हलवा-पूड़ी का प्रसाद खिलाया जाता है। महाअष्टमी पर यानी 22 अक्टूबर 2023 को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी समीशा की कन्या पूजा अनुष्ठान का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया। वीडियो की शुरुआत में शिल्पा और राज को अपनी बच्ची के पैर धोते हुए देखा जा सकता है। बाद में प्यारे माता-पिता को उसे सिन्दूर, लाल दुपट्टे और फूलों से सजाते देखा जा सकता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनुष्ठान के लिए समीशा व्हाइट पैंट के साथ लैवेंडर कलर के चिकनकारी कुर्ते में प्यारी लग रही थीं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, शिल्पा अपने दोनों बच्चों की आरती भी उतारती नजर आईं। बाद में जैसे ही अनुष्ठान समाप्त हुआ, वियान को अपनी छोटी बहन समीशा को गले लगाते हुए देखा गया, जो बेहद प्यारा पल था।
जब Shilpa Shetty ने प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से हुई बॉडी शेमिंग को किया याद, कहा- 'लोगों का काम..' पढ़ें पूरी खबर
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, "जय माता दी। आज अष्टमी के शुभ अवसर पर हमने अपनी देवी समीशा के साथ कन्या पूजा की। आज देवी महागौरी और उनके नौ दिव्य रूपों के प्रति आभार व्यक्त करने का यह खूबसूरत तरीका है।"
राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग तक है इसमें शामिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिल्पा शेट्टी ने हर बार की तरह इस बार भी बप्पा का अपने घर पर स्वागत किया था। 19 सितंबर 2023 को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से गणेश पूजा की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। इस फैमिली फोटो में शिल्पा क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके बॉर्डर पर येलो कलर की टैसल डिटेलिंग थी। उन्होंने अपनी साड़ी को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में पहना था।
दूसरी ओर, वियान को अपने पिता के साथ क्रीम कलर के कुर्ते के साथ कढ़ाई वाली जैकेट और सफेद पैंट में देखा गया था। हालांकि, यह शिल्पा की बेटी समीशा का क्रेजी एक्सप्रेशन था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था, क्योंकि वह बहुत क्यूट लग रही थी।
Shilpa Shetty की बेटी समीशा का जंगल-थीम वाला रूम: पेप्पा पिग टॉयज से डबल डेकर बेड तक, है बेहद सुंदर...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको शिल्पा के कन्या पूजन का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।