प्रेग्नेंट सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद सुंदर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर को एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jun 16, 2022 | 10:37:46 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ एक बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह अपने हर एक पल का लुत्फ उठा रही हैं और इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उनका बेबी शॉवर आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2022 में सोनम कपूर ने अपने पति आनंद के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

15 जून 2022 को सोनम कपूर के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया गया। एक्ट्रेस ने लंदन में अपने पति आनंद, बहन रिया कपूर, बहनोई करण बूलानी और विदेश में रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ अपना बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। तस्वीरों में हमें आश्चर्यजनक सजावट की एक झलक मिली, जिसमें फूल, कस्टमाइज्ड नैपकिन, क्यूट प्लेट्स और बेबी बिब्स शामिल थे। यही नहीं, फोटोज में स्वादिष्ट खानों की भी झलक देखी जा सकती है।

बेबी शॉवर पार्टी से हमें सोनम कपूर की भी एक तस्वीर मिली है, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। पिंक कलर के गाउन में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ रेड लिप्स में खुद को निखारा था। अपने ओवरऑल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का हुआ निधन, दिल तोड़ने वाले भावुक नोट में कहा- 'हम बिखर गए हैं')

11 जून 2022 को रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। हालांकि, प्रेग्नेंट सोनम के साथ उनकी एक तस्वीर थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। फोटो में सोनम को एक काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा, एक काले ब्लेज़र और काली पैंट में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए देखा जा सकता था।

(ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस, बरसा रहे प्यार)

फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'

आपको याद है Shah Rukh Khan की 'KKHH' में तारे गिनने वाला सिख बच्चा? जानें अब कैसे दिखते हैं Parzaan

Tanvi Azmi ने Baba Azmi से शादी के बाद विद्रोही होने की कही बात, कहा- 'ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम..'

'शार्क टैंक इंडिया' फेम Namita Thapar ने 'कान्स' में किया डेब्यू, मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग

Richa Chadha ने अपनी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'अली और मैंने अभी तक बच्चे के नाम पर चर्चा नहीं की'

Malvika Sitlani ने बताई प्रेग्नेंसी के दौरान Akhil से तलाक की वजह, कहा- 'यह कई लोगों के साथ होता है'

Jason Shah ने Anusha Dandekar संग ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, कहा- 'यह जल्दबाजी में किया गया था'

Rakhi Sawant की हालत है गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने किया खुलासा, तो Adil Durrani ने इसे बताया ड्रामा

Aishwarya Rai Bachchan चोटिल हाथ के साथ 'कान्स 2024' के लिए हुईं रवाना, बेटी Aaradhya ने थामा बैग

Alaya F ने पैरेंट्स Pooja Bedi-Farhan Furniturewala के तलाक पर की बात, कहा- 'वे अच्छे दोस्त हैं'