भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) और उनकी प्यारी पत्नी सोनम भट्टाचार्य (Sonam Bhattacharya) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वे पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। सुनील ने कुछ बहुत ही यूनिक तरीके से इस खुशखबरी की घोषणा करके अपने लाखों फैंस को हैरान कर दिया।
4 दिसंबर 2017 को कोलकाता में एक भव्य शादी समारोह में सुनील ने अपनी दुल्हनिया सोनम को 'हमेशा के लिए' अपना बना लिया था। शादी के लिए जहां सुनील पारंपरिक नेपाली ड्रेस में टोपी के साथ तैयार हुए थे, वहीं उनकी दुल्हन सोनम रेड बंगाली ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तब से, कपल अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोामंटिक झलकियां साझा करता रहता है।
सुनील छेत्री ने साल 2023 में इंटरनेशनल कप में Vanuatu के खिलाफ भारत के लिए अपना 86वां गोल किया। यह मैच 12 जून 2003 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलिंगा स्टेडियम में हुआ। यह वास्तव में सुनील की टीम के लिए एक खास पल था, फुटबॉलर ने 81वें मिनट में विजयी गोल किया, जिससे भारतीय फैंस बहुत खुश हुए। इसके बाद गोल का जश्न मनाने के लिए सुनील अपनी जर्सी शर्ट के अंदर गेंद डालकर स्टेडियम की तरफ जाते दिखे, जहां उनकी पत्नी गैलरी से खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रही थीं।
जल्द ही सुनील को अपनी शर्ट के नीचे फुटबॉल को बेबी बंप की तरह हाथ से सहलाते हुए और अपनी पत्नी सोनम को किस करते हुए देखा गया। वह पल यादगार था और इस तरह उन्होंने घोषणा की कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। सोनम ने भी स्टेडियम के अंदर से पलों को कैद करते हुए कुछ वीडियोज में एक सुंदर प्रेग्नेंसी ग्लो को बिखेरा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मैच के बाद सुनील ने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह और उनकी पत्नी सोनम इसी तरह से समाचार साझा करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने मजाक में उस पल को सुपर क्लिंगी भी कहा था, लेकिन खुलासा किया कि कैसे उन्होंने और सोनम ने मैच में गोल करने के बाद इस खबर की घोषणा करने का फैसला किया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सुनील छेत्री ने अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम ने उनके पिता के फोन से उनका नंबर चुराकर उनसे संपर्क किया था।
सुनील ने बताया था कि उस वक्त वह सिर्फ 18 साल के थे और सोनम 15 साल की। इसके बाद दोनों ने फोन पर कुछ देर बात की। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका, क्योंकि उन्हें अपना करियर खोने का डर था। इसके बाद कुछ महीने बीत गए और सुनील उन्हें अपने दिमाग से नहीं निकाल सके। तो उन्होंने सोनम को वापस कॉल किया।
बाद में सुनील और सोनम ने बिना किसी को बताए फिर से बात करना शुरू कर दिया। हालांकि, चूंकि सुनील बहुत यात्रा करते थे, इसलिए वे साल में दो या तीन बार ही मिलते थे। साल दर साल उनका प्यार और बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ बढ़ती गई। सुनील ने सपोर्ट सिस्टम होने के लिए अपनी पत्नी की भी तारीफ की थी।
आखिरकार, जब समय आया और सुनील को सोनम के पिता से उनकी शादी के बारे में बात करनी थी, तो फुटबॉलर ने खुद को घंटों बाथरूम के अंदर बंद कर लिया था। हालांकि, जैसे ही सुनील बाहर आए, तो सोनम के पिता ने कपल को मंजूरी दे दी और बाकी इतिहास है।
फिलहाल, हम भी सुनील और सोनम को बधाई देते हैं। तो आपको सुनील छेत्री का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट का ये अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।