हाल ही में, एक्ट्रेस और आमिर खान की भतीजी जयन मैरी खान ने अपने करियर पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
अभिनेता आमिर खान के कजिन व फिल्म मेकर मंसूर खान की बेटी जयन मैरी खान (Zayn Khan) को साल 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए जाना जाता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू 'नेटफ्लिक्स' फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर' से किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने करियर पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
अभिनेत्री जयन मैरी खान ने साझा किया कि, आमिर खान की भतीजी होने के नाते उन पर बहुत अधिक दबाव होता है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एक फिल्मी परिवार से होने की बात कही। जब उनसे पूछा गया कि, क्या उन्हें 'स्टार किड' टैग पसंद है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया कि, उन्हें इसके साथ जीना होगा। जयन ने कहा कि, उन्हें अपने बैकग्राउंड का सम्मान करना चाहिए, इसे स्वीकार करना चाहिए और इसकी सराहना करनी चाहिए। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि, वह विशेषाधिकार का दुरुपयोग नहीं करती हैं।
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने एक्स BF ईशान खट्टर संग केमिस्ट्री पर की बात, बताया- 'मैसेज में उन्हें क्या लिखा')
आमिर की भतीजी होने के बारे में बात करते हुए जयन ने साझा किया कि, यह बहुत प्रेशर देता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह इस बात से वाकिफ़ हैं कि, उनके कंधों पर एक बड़ा नाम है और वह जिन लोगों से संबंधित हैं, वे न केवल लोकप्रिय हैं, बल्कि लोग उनके काम को गंभीरता से लेते हैं। जयन मैरी ने यह भी कहा कि, जिन लोगों से वह संबंधित हैं, वे निराश होंगे यदि वह अपना सौ प्रतिशत काम में नहीं लगाती हैं या वह एक एक्ट्रेस के रूप में विफल हो जाती हैं।
आपको बता दें कि, जयन मैरी खान ने 24 फरवरी 2021 को अपने बॉयफ्रेंड अभिषेक साहा के साथ मुंबई में शादी की थी। अभिषेक भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वह एक्टर-डायरेक्टर हैं। शादी के बाद से दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, जयन लगातार काम भी कर रही हैं।
बता दें कि, जयन एक्टर आमिर खान और उनके परिवार के बेहद क्लोज हैं। वह आमिर खान की बेटी आइरा खान से भी काफी अच्छा बंधन साझा करती हैं। जयन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कजिन आइरा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हुई हैं, जिनमें दोनों बहनों का बॉन्ड देखने लायक है।
(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए बनीं दुल्हन, पॉकेट लहंगे में दिखीं सुंदर)
फिलहाल, आपको जयन मैरी खान का ये खुलासा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।