एकता कपूर ने बेहद अनोखे तरीके से दी बेटे रवि को जन्मदिन की बधाई, देखिए कैसे मनाया इस दिन का जश्न

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हाल ही में अपने बेटे रवि कपूर (Ravie Kapoor) के एक साल पूरे होने पर एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमें कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे थे। यहां देखिए कैसे एकता कपूर ने किया अपने नन्हें राजकुमार को विश।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

एकता कपूर ने बेहद अनोखे तरीके से दी बेटे रवि को जन्मदिन की बधाई,  देखिए कैसे मनाया इस दिन का जश्न

टेलीविजन की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) के लिए आज यानि 27 जनवरी का दिन बेहद ही खास। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के दिन उनके बेटे रवि कपूर (Ravie Kapoor) एक साल के पूरे हो गए। लेकिन रवि के एक साल पूरा होने का जश्न एकता कपूर एक दिन पहले ( 26 जनवरी को) सेलिब्रेट करती हुईं नजर आई। एकता ने अपने कई सेलिब्रेटी दोस्तों के साथ रवि का बर्थडे काफी शानदार तरीके से मनाया। रवि के बर्थडे पर एक बेहद ही शानदार पार्टी रखी गई थी। रवि कपूर के बर्थडे पार्टी एक क्लब में आयोजित की गई थी।

इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंची थीं। एकता कपूर ने इससे पहले कभी भी अपने बेटे की पूरी झलक अपने फैंस को नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार बेटे की पहली बर्थडे पार्टी पर वो रवि को सबके सामने लेकर आईं। इस बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) शामिल होने पहुंचे थे। वहीं, एकता कपूर ने बेटे रवि कपूर को बेहद ही प्यारे तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। (ये भी पढ़ें: Fruits Benefit: फैट से फिट तक की जर्नी में ये फल देंगे आपका साथ, जल्द करें अपनी डाइट में शामिल)

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवि और उनके पूरे एक साल के खूबसूरत पलों को सजाकर रखा हुआ है। उन्होंने वीडियो के जरिए एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ठीक एक साल पहले एक बेहतरीन जर्नी की शुरुआत हुई थी। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि एक मां बनने का सफर उनके लिए कैसा रहा। आप भी यहां देखिए वो शानदार वीडियो।

चलिए अब फिर से बात करते हैं रवि के बर्थडे पार्टी की। इस मौके पर एकता कपूर ने अपने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और हाय करने के लिए कहा। ऐसा पहला मौका था जब एकता अपने बेटे के साथ मीडिया के सामने आई थीं। एकता कपूर की बात मनाते हुए रवि ने सभी को हाय भी कहा। रवि की बर्थडे पार्टी में करिश्मा तन्ना, हरलीन सेठी, ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ, सुरवीन चावला अपने पति और बेटी  ईवा के साथ, शब्बीर अहलूवालिया अपने पूरे परिवार के साथ, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ उनके बेटे भी शामिल होते हुए नजर आए थे। बाद में इस शानदार पार्टी में एरिका फर्नांडीस, साक्षी तंवर, अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी और दिव्या खोसला कुमार भी पहुंचे थे।

ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ रवि के बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं। एक्ट्रेस इस मौके पर कैजुअल टॉप के साथ जींस पहनकर पहुंची थीं। वहीं, उनकी बेटी राध्या रेड और व्हाइट कलर की क्यूट सी ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही थीं। दोनों मां-बेटी की ये जोड़ी सही में एकसाथ काफी अच्छी लग रही थीं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में हिट रही असीम रियाज-हिमांशी खुराना की जोड़ी, देते नजर आए परफेक्ट फ्रेंडशिप गोल)

इस वक्त एकता कपूर और उनके बेटे रवि कपूर के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एकता कपूर अपने नन्हे राजकुमार की गोद में उठाकर प्यारी करती हुई नजर आईं हैं। साथ ही कोट-पेंट पहने हुए रवि बेहद क्यूट लग रहे हैं। पहली बार रवि कपूर की पूरी झलक देखकर एकता कपूर के फैंस काफी खुश हैं।

रवि कपूर के बर्थडे पार्टी में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान तुषार कपूर अपने बेटे के साथ कैमरामैन को पोज देते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं लक्ष्य अपने रवि की केक कटिंग में मदद भी करते हुए नजर आए। दरअसल एक वीडियो रवि के बर्थडे पार्टी से जुड़ा हुआ एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में लक्ष्य बेहद ही एक्साइटेड होते हुए लक्ष्य की केक कटिंग करने में मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ)

वहीं, रविवार के दिन पद्मश्री अवार्ड (Padma shri award) से सम्मानित किए जाने वाले 118  पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई थी, जिसमें एकता कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक ऑफ‍िश‍ियल बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। तब लोग मुझे कहते थे कि मैं बहुत यंग हूं, बहुत छोटी हूं। मैं आगे भी सीमाओं को तोड़ती रहूंगी और यंग टैलेंट्स को मौका देती रहूंगी, और वो प्यार जो मुझे मिलता है वो देश को देना चाहूंगी।'

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि एकता कपूर सिर्फ बॉलीवुड क्वीन ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन मां भी हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि उन्हें अपनी पर्सनल और प्राइवेट लाइफ को कैसे संभालकर लेकर चलना हैं। वैसे आपको एकता कपूर के बेटे रवि कपूर की बर्थडे पार्टी से जुड़ी ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.