advt
बॉलीवुड एक्टर्स की फैन फोलोइंग इतनी जबरदस्त होती है कि फैंस अपने आइडल के हर पहलू के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। यही नहीं, कुछ तो एक्टर्स के इतने जबर फैंस होते हैं कि वो अपने पसंदीदा एक्टर की हर एक चीज कॉपी करते हैं और उनकी पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ की खबर रखते हैं।
advt
बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफ काफी ग्लैमरस होती है। ऐसे में एक पब्लिक फिगर होने की वजह से एक्टर्स की प्राइवेट लाइफ भी पब्लिक हो जाती है, लेकिन आज हम आपको 10 ऐसे फेमस एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी पत्नियों के बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता होगा।
advertisement
advt
7 जनवरी 1967 को टोंक, राजस्थान में जन्मे इरफान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों से लेकर हर एक प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को अधिकतर हर चीज की जानकारी होगी, लेकिन उनकी पत्नी सुतापा सिकंदर के बारे में कम ही लोग जानते होंगे।
ये भी पढ़ें: जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा
advt
23 फरवरी 1995 को इरफान और सुतापा शादी के बंधन में बंधे थे। सुतापा और इरफान क्लासमेट थे और दोनों साथ में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा) में साथ में पढ़ते थे। इरफान आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष में सुतापा हमेशा उनके साथ थीं। बता दें कि सुतापा एक स्क्रिप्ट राइटर हैं।
advertisement
advt
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। साल 2014 में जॉन और प्रिया ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। प्रिया रुंचल कैमरे के सामने बेहद कम आती हैं। मालूम हो, प्रिया और जॉन अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। बांद्रा के एक जिम में प्रिया और जॉन की पहली मुलाकात हुई थी। प्रिया से पहले जॉन 9 साल तक एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ रिलेशनशिप में थे। प्रिया पेशे से एक बैंकर हैं।
advt
24 मार्च, 1979 को जन्मे इमरान हाशमी बॉलीवुड में अपने ‘किसिंग’ सीन्स को लेकर काफी फेमस हैं। उन्हें बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' भी कहा जाता है। हालांकि, इस बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है कि इमरान ने अपनी स्कूल फ्रेंड और लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड परवीन साहनी को 6 साल डेट करने के बाद शादी की थी। परवीन पेशे से एक टीचर हैं।
advertisement
विवेक ओबेरॉय की गिनती बॉलीवुड के उन एक्टर्स में होती है, जोकि कभी इंडस्ट्री को कोई बिग हिट नहीं दे पाए, लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने सबका दिल जरुर जीत लिया। ऐश्वर्या राय से रिलेशनशिप खत्म होने के बाद विवेक ने कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। यह उनकी अरेंज मैरिज थी। दरअसल ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आए। प्रियंका लाइमलाइट से दूर रहती हैं। प्रियंका पेशे से एक सोशल वर्कर हैं।
advt
'3 इडियट्स', 'फरारी की सवारी' और 'स्टाइल' जैसी फिल्मों में दमदार परफॉरमेंस दे चुके एक्टर शरमन जोशी प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। उन्होंने प्रेरणा चोपड़ा से शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को करीब एक साल तक डेट किया और साल 2000 में शादी कर ली। प्रेरणा बिजनेस वुमन हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान सीमा सचदेव से शादी करने के लिए अपने घरवालों के खिलाफ चले गए थे। साल 1997 में सीमा सचदेव दिल्ली से मुंबई फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने आई थीं। उसी साल सोहेल ने भी फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा था। सोहेल और सीमा को पहली नजर में प्यार हो गया था। हालांकि, दोनों के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। मगर दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी की थी।
इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह आपको ऑन-स्क्रीन अक्सर ही सुंदर-सुंदर बालाओं के साथ नजर आते हैं। उनके गानें भी नशे और खूबसूरत हसीनाओं की बात करते हैं। मगर असल जिंदगी में हनी सिंह ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं। इस बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है कि हनी की शादी उनके फेमस होने से पहले ही हो गई थी। हनी सिंह ने अपनी शादी छिपाकर रखी थी। आमतौर पर हनी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश 'मां-बेटी' की जोड़ियां, देखकर कहेंगे- लगती हैं बहनें
दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शालिनी उनकी क्लासमेट थीं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप में आए। इसके बाद हनी सिंह अपनी म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन गए। इस दौरान भी दोनों रिलेशनशिप में थे। इसके बाद 23 जनवरी 2011 को शालिनी और हनी ने गुरूद्वारे में शादी कर ली।
बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार आर माधवन और सरिता की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। पहले तो माधवन आर्मी में जाना चाहते थे, लेकिन उनके पेरेंट्स चाहते थे कि वो मैनेजमेंट का कोर्स करें। ऐसे में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री लेने के बाद देशभर में कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस लेनी शुरू कर दीं।
इस दौरान उनकी मुलाकात सरिता बिरजे से हुई। तब वो एयरहोस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लास के लिए महाराष्ट्र में थीं। उन्होंने माधवन से क्लास लेनी शुरू की। जब सरिता का सिलेक्शन हो गया, तब सरिता ने माधवन को पर्सनली धन्यवाद कहा और उनको डिनर पर ले गईं। ये उनकी पहली डेट थी। ऐसे में माधवन ने भी कोई मौका नहीं छोड़ा और सीधे उनको प्रोपोज कर दिया। इस तरह आर माधवन ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। वैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखने की आदत है। यही वजह है कि लोग उनकी वाइफ अंजलि के बारे में कम जानते हैं। अंजलि उनकी दूसरी पत्नी हैं, लेकिन पहले नवाज और अंजलि को डेट करते थे और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। एक समय पर ये रिश्ता अपने चरम पर था।
ये भी पढ़ें: ये 10 परिवार कर रहे बॉलीवुड पर राज, सिखाते हैं असल जिंदगी में अपनों के सही मायने
दोनों को प्यार तो था, लेकिन लड़े बिना रह भी नहीं सकते थे। फिर एक दिन दोनों के बीच एक गंभीर लड़ाई हुई और इस बार अंजलि अपना सामान लेकर कही दूर चली गईं। वहीं, नवाज भी उनको मनाने नहीं गए। ये रिश्ता तब यही खत्म हो गया। एक साल तक अंजलि की कोई खबर ना आने के बाद नवाज की शादी शीबा से हो गई। बाद में शीबा और नवाज की शादी चल नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में एक बार फिर एंट्री हुई अंजलि की। फिर क्या दोनों ने शादी कर ली।
पॉपुलर रैपर बादशाह भी शादीशुदा हैं। यही नहीं, बादशाह और जासमीन एक बेटी के माता-पिता भी हैं। 'काला चश्मा', 'बेबी को बेस पसंद है' जैसे फेमस गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। बादशाह की पत्नी जासमीन के बारे में हमे ज्यादा तो नहीं पता, लेकिन दोनों अपने वैवाहिक जीवन में काफी खुश हैं।
तो ये थे 10 फेमस एक्टर्स और उनकी कम फेमस पत्नियां। हालांकि, इन पत्नियों ने परदे के पीछे रहकर हमेशा अपने पतियों का साथ दिया है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ‘हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।’
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...