10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट

हम 10 ऐसी दुल्हनों की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी शादी में बी-टाउन की एक्ट्रेसेस का लुक रीक्रिएट किया था। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक्स।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट

हर लड़की की लाइफ में शादी का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता हैं। शानदार सजावट से लेकर शादी के पहनावे तक, सब कुछ ऑन-पॉइंट होना चाहिए। हालांकि, सबसे ज्यादा समय लेने वाला काम वेडिंग आउटफिट्स का चयन करना होता है। होने वाली दुल्हनें अपनी शादी की पोशाक के लिए काफी चिंतित रहती हैं। घंटो इंटरनेट ब्राउज़ करने और डिजाइनरों से बात करने के बाद, दुल्हनें आखिरकार अपनी ड्रीम वेडिंग ड्रेस को चुनती हैं। 

bides

हालांकि, कुछ दुल्हनें ऐसी भी होती हैं, जो अपने पसंदीदा वेडिंग लुक और आउटफिट को पहले से ही बुकमार्क कर लेती हैं। हम आज बात करेंगे कुछ ऐसी ही दुल्हनों की, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में रीक्रिएट किया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना पत्थर जड़ित भारी क्रिम्सन लहंगा, कुंदन के हार ने लुक में लगाए चार-चांद)

1- दीपिका पादुकोण की शादी से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

deepika padukon

दुल्हन आंचल कुलचंदानी ने अपनी शादी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लुक को रीक्रिएट किया था। उन्होंने लाल रंग का शाइनी लहंगा पहना था, जिस पर साइड टैसल्स लगे थे। उनके दुपट्टे के बॉर्डर पर 'सदा सौभाग्यवती भव' भी लिखा था। उन्होंने हरे पत्थर और गोल्ड चोकर सेट के साथ इसे एक्सेसराइज किया था। इस लुक को उन्होंने मांग टीका और झुमकों के साथ कंप्लीट किया था। 

2- दुल्हन जिसने दीपिका पादुकोण की दक्षिण भारतीय साड़ी को चुना

bride

दुल्हन भाग्यश्री तख्तवाला ने अपनी शादी के लिए उसी साड़ी को खूबसूरती से पहना था, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली सालगिरह पर पहनी थी। भाग्यश्री ने जरी बॉर्डर वाली सिंदूरी लाल रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार नेकपीस, सिंपल नथ और एक बड़ा मांग टीका कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। 

3- नेहा कक्कड़ से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन जेसिका सांघवी ने उस लहंगे को अपने खास दिन के लिए चुना था, जिसे नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहंदी में पहना था। जहां, नेहा ने इसे क्वार्टर स्लीव्स प्लेन ग्रीन ब्लाउज़ के साथ पहना था, वहीं जेसिका ने अपने लहंगे को कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को लाइट कर्ल किया था और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को और खूबसूरत बना दिया था।

4- करीना कपूर से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन लीशा ने अपनी शादी के दिन करीना कपूर खान के रॉयल लुक को रीक्रिएट किया था। उन्होंने डिजाइनर पायल कायल के गोल्डन लहंगे को डबल दुपट्टे के साथ चुना था। उन्होंने अपने लुक को एक ओवरसाइज मांग टीका, पासा, नथ और चोकर नेकपीस से एक्सेसराइज किया था। 

5- प्रियंका चोपड़ा से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन दृष्टि विधान ने अपनी मेहंदी के लिए प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की ड्रेस को रीक्रिएट किया था। एक्ट्रेस का लहंगा अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। खास बात ये है कि, दृष्टि की मेहंदी ड्रेस भी सेम डिजाइनर ने डिजाइन की थी। इसमें पीले, गुलाबी और नीले रंग के शेड्स थे। उनकी हाई स्लिट वाली लहंगा स्कर्ट ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपने क्लासी ग्रे लहंगे के साथ पहनी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, देखें ब्राइडल लुक)

6- अनुष्का शर्मा से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन मधुमिता घोष ने अपनी शादी के लिए वो साड़ी सेलेक्ट की थी, जिसे अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में अपने पहले वेडिंग रिसेप्शन के लिए पहनी थी। इस रेड और गोल्ड सब्यसाची साड़ी में अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थीं। हमारी ब्राइड मधुमिता ने भी इस साड़ी को पहनकर इसके साथ जस्टिस किया था। उन्होंने टू-लेयर्ड ग्रीन और गोल्डन नेकपीस पहना था और मैचिंग मांग टीका और झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

7-  सोनम कपूर से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन अनुषा भट्ट ने अपनी मेंहदी के लिए उस लहंगे को चुना था, जिसे सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी में पहना था। सोनम ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से क्रीम रंग का लहंगा-चोली पहना था, जिसे अनुषा ने बखूबी रीक्रिएट किया था। उनके आउटफिट में चारों तरफ गोल्डन जरी वर्क था। उन्होंने अपने लहंगे को बैकलेस चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

8- अनुष्का शर्मा से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में सब्यसाची के गुलाबी रंग के लहंगे को पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस लुक को दुल्हन सोनम बसंतानी ने अपनी शादी में रीक्रिएट किया था। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें क्रिस्टल और मोतियों से सजी फूलों की कढ़ाई थी। इसके साथ सोनम ने हैवी ज्वेलरी को चुना था, जिसमें एक जोड़ी नेकपीस, एक हैवी चोकर, एक मांग टीका और चूड़ियां शामिल थीं।

9- दुल्हन जिसने चुनी अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन साड़ी

bride

दुल्हन दीपिका गौबा ने अपनी शादी में अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन साड़ी को रीक्रिएट किया था। अपनी शादी के लिए दुल्हन ने अनुष्का जैसी लाल साड़ी चुनी थी। सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने प्लेन रेड ब्लाउज़ चुनने के बजाय गोल्डन प्रिंटेड ब्लाउज़ और नेट दुपट्टा पहना था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। उन्होंने इसे चोकर नेकपीस, एक जोड़ी इयररिंग्स, मांग टीका और नोज रिंग से एक्सेसराइज किया था। 

10- दीपिका पादुकोण के 'दिल गुलदस्ता' से प्रेरणा लेने वाली दुल्हन

bride

दुल्हन रिया पटेल ने वही 'दिल गुलदस्ता' लहंगा पहना था, जो दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के बाद की पार्टी में पहना था। NRI-दुल्हन रिया पटेल ने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से इस लहंगे को पिक किया था, जिसे उन्होंने हरे पोल्की ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था। 

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड)

फिलहाल, हमें तो हर ब्राइड का लुक अच्छा लगा। वैसे, आपको किसका लहंगा ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.