बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की 10 सिंगल मदर्स जिन्होंने निभाया पिता का भी फर्ज

मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। इस रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मां हैं, जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की 10 सिंगल मदर्स जिन्होंने निभाया पिता का भी फर्ज

मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। इस रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। बच्चों का पालन पोषण करने में जितना रोल मां का होता है, उतना ही पिता का भी होता है। लेकिन कभी कभी जब पिता बच्चों का साथ छोड़ देते हैं तो वह मां ही होती है जो अपने बच्चों का लालन पालन पूरे दृढ़ इच्छाशक्ति से करती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई मां हैं, जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं...

1. बबीता कपूर-करिश्मा और करीना 

Babita, Kareena Kapoor Khan, Karisma Kapoor

करिश्मा और करीना कपूर की मां बबीता कपूर ने भी अपनी दोनों बेटियों को अकेले ही पाला है। इसके लिए उन्होंने अपने काम से भी दूरी बनाई और बेटियों को अच्छी परवरिश दी। दरअसल, 1988 में बबीता कपूर ने अपने पति रणधीर कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया। परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर बबीता ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर को फिल्मी दुनिया में काम करने की इजाज़त दी। करिश्मा अपने ज़माने की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार रहीं, जबकि करीना कपूर आज के दौर की सबसे हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। (ये भी पढ़ें: इन सेलिब्रिटीज ने एक दो नहीं, तीन या चार बार रचाई हैं शादियां, यहां जानें इनके नाम)  

2. सारिका- श्रुति हासन और अक्षरा हासन

Shruti Haasan, Akshara Haasan and Sarika

कमल हासन की दूसरी पत्नी अभिनेत्री सारिका ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। श्रुति का जन्म 1986 में हुआ था, जिसके दो साल बाद कमल और सारिका ने 1988 में शादी की थी। उसके बाद बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। कमल और सारिका ने 2004 में अलग हो गए और सारिका ने तब अपनी दोनों बच्चियों को अकेले ही पाला। 

3. करिश्मा कपूर- समायरा और कियान

Karisma Kapoor, Samaira Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। साल 2005 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में बेटे कियान का जन्म हुआ। साल 2016 में दोनों ने डिवॉर्स केस फाइल किया। तलाक के बाद से करिश्मा अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा पूर अपने दोनों बच्चों (समायरा और कियान) के साथ बहुत ही खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)  

4. रवीना टंडन- पूजा और छाया 

Raveena Tandon, Chhaya Tandon

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 21 साल की छोटी उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। जबकि गोद ली हुई बच्चियों पूजा और छाया की उम्र 11 और 8 साल थीं। रवीना ने साल 1994 में दोनों को गोद लिया था। बच्चियों की मां रवीना की कजिन बहन थी, जिनकी मौत हो गई थी। इसके बाद रवीना ने दोनों को गोद लिया। रवीना इन बच्चियों का पालन पोषण बहुत अच्छे से की हैं।

5. सुष्मिता सेन- रेने और अलीशा

Sushmita Sen, Renee Sen

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 43 साल की हैं और सिंगल मदर हैं। सुष्मिता सेन ने साल 2000 में एक बच्ची को अडॉप्ट किया था। उस बच्ची का नाम सुष्मिता ने रिने रखा। जब उन्होंने रिने को गोद लिया उस समय उनकी उम्र केवल 25 साल थी। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीजे को अडॉप्ट किया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों (रेने और अलीशा) से बहुत प्यार करती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। 

6. नीना गुप्ता- मसाबा

Masaba, Neena Gupta, Neenaji

नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। अफेयर के बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। उनकी एक बेटी हुई मसाबा। नीना ने बिना किसी की मदद के मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 

7. पूजा बेदी- अलाया और ओमर

Alaya F, Pooja Bedi

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने साल 1994 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। साल 1997 में पूजा और फरहान की बेटी आलिया का जन्म हुआ। इसके तीन साल बाद यानी साल 2000 में उनके बेटे उमर इब्राहिम का जन्म हुआ। पूजा और इब्राहिम की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और साल शादी के 9 साल बाद दोनों का साल 2003 में तलाक हो गया। इसके बाद से पूजा अकेले अपने बच्चों (अलाया और ओमर) की परवरिश कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

8. अमृता सिंह- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

Amrita Singh, Sara Ali Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने साल 1991 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए, बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम। लेकिन अमृता और सैफ की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। शादी के करीब 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। शादी के बाद अमृता ने दोनों बच्चों (सारा अली खान और इब्राहिम अली खान) की अकेले परवरिश की।

9. श्वेता तिवारी- पलक और रेयांश

Shweta Tiwari, Palak Tiwari, Raja Chaudhary

श्वेता तिवारी ने दो बार शादी कर अपना सुखी संसार बनाने की सोची, लेकिन दोनों बार रिश्ता चल नहीं सका। उन्होंने अपनी दोनों ही एब्यूसिव रिलेशनशिप को पीछे छोड़ आगे बढ़ने के बारे में सोचा और अब वो अपने दोनों बच्चों (पलक और रेयांश )के साथ हंसी खुशी जी रही हैं। श्वेता किसी से कम नहीं हैं और वो अपने बच्चों की परवरिश बखूबी कर सकती हैं।

10. सिंगर कनिका कपूर- अयाना और सैम चंडोक

Kanika Kapoor, Aayana Chandok

सिंगर कनिका कपूर भी सिंगल मदर हैं। उन्होंने NRI राज चंडोक से 19 साल की उम्र में शादी की थी, लेकिन 2012 में अलग हो गए। तलाक बाद कनिका कपूर अपने बच्चों (अयाना और सैम चंडोक) की परवरिश अकेले की है।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो केडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.