शहनाज गिल से भारती सिंह तक, 10 ऐसी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपना वजन कम करके लोगों को किया हैरान

यहां हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना वजन कम करके लोगों को हैरान कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शहनाज गिल से भारती सिंह तक, 10 ऐसी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपना वजन कम करके लोगों को किया हैरान

मनोरंजन जगत से जुड़े सेलेब्स के लिए अपने आप को फिट रखना एक बड़ा चैलेंज होता है। एक अनियमित दिनचर्या और फास्ट फूड के बीच खुद को फिट रखना आसान नहीं होता है, लेकिन इसके बावजूद भी सेलिब्रिटी खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनमें भी खासकर एक्ट्रेसेस अगर फिट नहीं हैं, तो उनके लिए काम तक मिलना मुश्किल हो जाता है। आइए हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपने वजन को काफी कम किया है। यही नहीं, आप उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर हैरान हो जाएंगे।

1. भारती सिंह (Bharti Singh)

bharti singh

वजन कम करने के लिए बहुत धैर्य और समर्पण की आवश्यकता होती है। एक समय था जब, पॉपुलर कॉमेडियन व एक्ट्रेस भारती सिंह का वजन 91 किलोग्राम से भी कहीं अधिक था। भारती ने कड़ी मेहनत और डाइटिंग करके अपने वजन को करीब 15 किलो कम किया है। 

2. शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill)

Shehnaaz Gill

साल 2019 में 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकीं सिंगर व एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने 6 महीने में 12 किलो वजन कम किया था। मौजूदा समय में वह 'बिग बॉस 13' से काफी अलग दिखती हैं। अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से वह और भी ​दुबली-पतली हो गई हैं। 

(ये भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव स्टोरी: सच्चा प्यार जानना हो तो जरूर पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

3. वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee)

Vahbiz Dorabjee

'बहू हमारी रजनीकांत' और 'सरस्वतीचंद्र' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस व मॉडल वाहबिज ने अपनी एक नई वेब सीरीज के लिए 13 किलो वजन घटाया है।

4. सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)

Sumona

फेमस कॉमेडी शो 'द ​कपिल शर्मा शो' फेम एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती खुद को फिट रखने के लिए योगा करती हैं। इनके भी पुराने और नए लुक को देखने के बाद साफ ​होता है कि, वह अब पहले से ज्यादा फिट हो चुकी ​हैं। 

5. रूप दुर्गापाल (Roop Durgapal)

 roop_durgapal

टीवी सीरियल्स 'बालिका वधू' और 'स्वरागिनी' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने अपना वजन घटाने के लिए स्वस्थ भोजन और एक साधारण आहार को श्रेय दिया। वह अब सुपरफिट हो चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि, उन्होंने अब तक कितना वजन कम किया है।

6. रश्मि देसाई (Rashami Desai)

rashmi desai

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने खुलासा किया था कि, वॉकिंग और योग ने उनका वजन घटाने में काफी मदद की है। मौजूदा समय में वह पहले से भी अधिक फिट दिखाई देती हैं। उनकी फिटनेस के आगे एक्ट्रेस की उम्र का भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है।

7. नेहा सरगम (Neha Sargam) 

neha sargam

'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम अभिनेत्री नेहा सरगम ने एक भूमिका के लिए 7 किलोग्राम वजन कम किया था। उन्होंने कहा था कि, उनकी इस जर्नी में एक स्वस्थ जीवन शैली ने काफी मदद की है।

8. जूही परमार (Juhi Parmar)

Juhi Parmar

एंकर, एक्ट्रेस, प्रेजेंटेटर, सिंगर और डांसर जूही परमार ने पिछले कुछ दिनों में अपना 17 किलो वजन घटाया है। उनके मुताबिक, इसके लिए उन्होंने एक सख्त डाइटिंग का पालन किया।

9. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

divyanka

दिव्यांका त्रिपाठी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। दिव्यांका ने अपना वजन कम करने के लिए शानदार डाइटिंग को फॉलो किया। वह अब पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिखती हैं।

10. दीपिका सिंह (Deepika Singh)

Deepika Singh

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में 'संध्या राठी' के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 7 महीने में 16 किलो वजन कम किया है। यह वाकई आश्चर्यजनक है। 

फिलहाल, ये अभिनेत्रियां उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए सोचते तो हैं, लेकिन कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.