11 फेमस बॉलीवुड निर्देशक की पत्नियां, जो लाइमलाइट से रहती हैं दूर

आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे फेमस डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी अपनी पत्नियों के साथ किसी तरह के इवेंट्स में नहीं देखे जाते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

11 फेमस बॉलीवुड निर्देशक की पत्नियां, जो लाइमलाइट से रहती हैं दूर

बॉलीवुड में हर किसी को लाइमलाइट में रहना पसंद है। मगर, इसी इंडस्ट्री में ही कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो चकाचौंध में रहना पसंद नहीं करती हैं। ये महिलाएं बॉलीवुड के फेमस निर्देशक की जीवन संगिनी हैं, जो अपने पतियों के साथ किसी भी अवार्ड फंक्शन, पार्टी, सामाजिक कार्यक्रम में कम ही देखी जाती हैं। आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही फेमस डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी अपनी पत्नियों के साथ किसी तरह के इवेंट्स में नहीं देखे जाते हैं।

1. विजय आनंद

‘गाइड’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘काला बाजार’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता विजय आनंद ने दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम लवलीन है। विजय आनंद और लवलीन की शादी कुछ मतभेदों के कारण लंबे समय तक नहीं चल सकी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। बाद में विजय को सुषमा कोहली से प्यार हो गया, जो दूर के रिश्ते में उनकी भतीजी लगती थीं। कई विवादों के बीच इस जोड़े ने आखिरकार शादी कर ली। उस समय उनके कई रिश्तेदारों सहित उनके भाई देव आनंद और चेतन आनंद  ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया था। इन सब के बावजूद जीवन के उतार-चढ़ाव में दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। 3 फरवरी 2004 को 'विजय आनंद' ने अपनी अंतिम सांस ली।

2. राकेश ओम प्रकाश मेहरा

'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फेमस फिल्मों के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने 1992 में पीएस भारती से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था। इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम भैरवी और बेटे का नाम वेदांत है। भारती ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

3. अभिषेक कपूर

'द रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने 2015 में स्वीडिश अभिनेत्री और मॉडल प्रज्ञा यादव से शादी की थी। प्रज्ञा ने फिल्म 'हवा हवाई' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। मगर, एक स्टार होने के बावजूद प्रज्ञा पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि, वह अपने लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।

(ये भी पढ़ें: आर्यन खान से सारा अली खान तक, जानें उन स्टार किड्स के बारे में, जो रहे हैं विवादों में )

4. दिबाकर बनर्जी

'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' विजेता दिबाकर बनर्जी ने ऋचा पुराणेश से शादी की है। अपनी पहली फिल्म 'खोसला का घोसला' की सफलता के बाद, दिबाकर और ऋचा अपनी दोनों बेटियों के साथ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे।

5. मणि रत्नम

साउथ और हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय निर्देशक मणि रत्नम ने दक्षिण भारतीय स्टार सुहासिनी से शादी की है। एक्ट्रेस होने के बाद भी उन्हें अपने पति के साथ किसी भी इवेंट या पार्टी में कम ही देखा जाता है। 'राष्ट्रीय पुरस्कार' विजेता सुहासिनी ने कई तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। सुहासिनी को 2015 में फिल्म 'वेटिंग' में देखा गया था, जहां उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की कोमा से पीड़ित पत्नी की भूमिका निभाई थी।

6. रोहित शेट्टी

फेमस कॉमेडी सीरीज 'गोलमाल' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने 2005 में माया मोरे से शादी रचाई। माया पेशे से बैंकर हैं। रोहित और माया का एक प्यारा सा बेटा है, जिसका नाम ईशान है। शादी के एक साल बाद ही रोहित शेट्टी ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म 'गोलमाल' बनाई थी।

7. प्रियदर्शन

लोकप्रिय निर्देशक प्रियदर्शन ने 1990 में प्रसिद्ध मलयालम एक्ट्रेस लिसी लक्ष्मी से शादी की, जिन्होंने शादी के बंधन में बंधने के बाद अभिनय छोड़ दिया था। लेकिन, शादी के 24 साल बाद 2014 में निर्देशक प्रियदर्शन और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। प्रियदर्शन और लिसी के दो बच्चें हैं, जिनका नाम सिद्दार्थ और कल्याणी है।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का से ऐश्वर्या तक जानें इन सेलेब्स के निकनेम, 'गुल्लू' जैसे नामों से बुलाती है उनकी फैमिली )

8. राज कुमार हिरानी

निर्देशक राज कुमार हिरानी की पत्नी मंजीत लांबा हिरानी एक अनुभवी पायलट हैं, जिनके पास 11,000 घंटों से ज्यादा की उड़ान का अनुभव हैं। राजुकमार ने अरेंज मैरिज की थी और दोनों एक बेहद खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

9. अनुराग बसु

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक-दूसरे के साथ काम करने के दौरान निर्देशक अनुराग बसु को तानी से प्यार हो गया। बहुत सारे उतार-चढ़ाव के बाद, इस जोड़े ने आखिरकार शादी कर ली। अनुराग और तानी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम इशाना और अहाना है। अनुराग कई मौको पर तानी के बारे में बताते हैं कि, वह एक ऐसी महिला हैं, जो अपने परिवार को बेहद अच्छे से संभालती हैं।

10. विकास बहल

विकास बहल ने इंटीरियर डिजाइनर ऋचा दुबे से शादी की है। एक विज्ञापन एजेंसी में काम करने के दौरान दोनों मिले थे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद कपल के बीच चीजें खराब हो गईं और ऋचा ने 2015 में तलाक के लिए अर्जी दे दी।

11. आशुतोष गोवारिकर

'लगान' डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने एयर होस्टेस सुनीता से शादी की है। सुनीता एक फिल्म निर्माता भी हैं और उन्होंने 'जोधा अकबर' और 'व्हाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। इसके बावजूद सुनीता बहुत कम ही इवेंट्स में शिरकत करती हैं।

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दिए हैं करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट )

तो ये हैं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स, जिनकी पत्नियों ज्यादातर लाइमलाइट और मीडिया से दूर रहती हैं। आपको इनमें से कौन सी जोड़ी सबसे अधिक पसंद है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.