बॉलीवुड के 12 फेमस लव ट्रायंगल जिनकी वजह से खराब हो गए कई रिश्ते

लव ट्रायंगल बॉलीवुड में भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन फेमस लव ट्रायंगल के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से कुछ रिश्तों में खटास आ गयी।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बॉलीवुड के 12 फेमस लव ट्रायंगल जिनकी वजह से खराब हो गए कई रिश्ते

आमतौर पर अगर हम एक रिलेशनशिप में हैं तो हम कोशिश करते हैं कि हमारे प्यारे से रिश्ते में हम दो के अलावा कोई तीसरा ना आए। मगर आजकल के समय में लव ट्रायंगल होना आम बात हो गयी है। लव ट्रायंगल सिर्फ आम जरुर हुए हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये सिर्फ आमजन के बीच में ही हुए हों। लव ट्रायंगल बॉलीवुड में भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के 12 फेमस और विवादित लव ट्रायंगल के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से कुछ रिश्तों में खटास आ गयी।

#1. रेखा- अमिताभ बच्चन- जया बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वेटरन एक्ट्रेस रेखा का है। किसी जमाने में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक दूसरे के प्यार में इतना डूबे हुए थे कि बॉलीवुड में दूर-दूर तक सिर्फ इन दोनों के चर्चे ही होते थे। प्यार हुआ, इकरार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। फिर इन दोनों के बीच आईं रेखा।

ये भी पढ़ें: लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन 10 फेमस बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां

रेखा और अमित जी के बीच मोहब्बत फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट पर हुई थी। यहां शुरू हुई मोहब्बत फिल्म ‘सिलसिला’ पर खत्म हुई। कहा जाता है कि रेखा आज भी जो सिंदूर लगाती हैं, वो बॉलीवुड के शहंशाह के नाम का है। हालांकि, दोनों तब अलग हो गए, जब दोनों को ये एहसास हुआ कि उनके इस रिश्ते का आगे कोई भविष्य नहीं है।

#2. कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण

अपने करियर के शुरुआत में ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यही नहीं, दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था, लेकिन ये रिलेशनशिप तब ख़राब होने लगा जब बीच में आईं कैटरीना कैफ। कैटरीना के आने के बाद रणबीर ने दीपिका को छोड़ दिया। इसके बाद रणबीर और कैटरीना रिलेशनशिप में आए। हालांकि, ये रिलेशनशिप ज्यादा समय नहीं चला और इस बार रणबीर ने आलिया के लिए कैटरीना को छोड़ दिया।

#3. शाहिद कपूर- करीना कपूर- सैफ अली खान

शाहिद और करीना का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं था। एक टाइम ऐसा था, जब शाहिद और करीना के चर्चे हर जगह थे। बात शादी तक पहुंच चुकी थी। फिर एंट्री हुई सैफ अली खान की। सैफ के आते ही करीना ने शाहिद को छोड़ दिया। इसके बाद करीना सैफ के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं।

#4. हरमन बवेजा-प्रियंका चोपड़ा- शाहिद कपूर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ काफी खुश हैं, तो वहीं शाहिद भी अपनी वाइफ मीरा राजपूत और दो प्यारे बच्चों के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रहे हैं। मगर एक समय ऐसा था जब हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रियंका को शाहिद पसंद आने लगे और फिर ये कयास लगाए गए कि प्रियंका का दिल हरमन से हटकर शाहिद पर आ गया है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश 'मां-बेटी' की जोड़ियां, देखकर कहेंगे- लगती हैं बहनें

बताया जाता है कि प्रियंका और हरमन की नजदीकियां फिल्म ‘2050’ के दौरान बढ़ी थीं। मगर ये फिल्म फ्लॉप हो गयी और इसी फिल्म की तरह था इनका रिलेशनशिप। प्रियंका और शाहिद ने फिल्म ‘कमीने’ में साथ काम किया और इस दौरान इनका रिलेशनशिप शुरू हुआ, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने तक ये रिलेशनशिप खत्म हो गया।

#5. सुजैन खान- ऋतिक रोशन- बारबरा मोरी

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। एक वक्त ऐसा भी था, जब युवा ऋतिक रोशन और सुजैन खान की लव स्टोरी की मिसाल देते थे, लेकिन एक मोड़ ऐसा भी आया जब इनका तलाक हो गया।

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। हालांकि, साल 2014 में दोनों ने अपने 17 साल के रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। इस दौरान कई कयास लगाए गए कि ऋतिक या सुजैन का किसी और से अफेयर है, लेकिन दोनों ने हर बार इनको झुठलाया।

#6. अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर- संजय कपूर

करिश्मा कपूर ने बच्चन परिवार की बहू बनने की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। बॉलीवुड के दो बड़े परिवार एक होने जा रहे थे, लेकिन दोनों ही परिवारों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दरअसल उस समय अभिषेक एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। ऐसे में कपूर खानदान चाहता था कि करिश्मा किसी ऐसे लड़के से शादी करे, जोकि काफी स्टेबल हो और उनका अच्छे से ख्याल रख सके।

ये भी पढ़ें: ये 10 परिवार कर रहे बॉलीवुड पर राज, सिखाते हैं असल जिंदगी में अपनों के सही मायने

वहीं, दूसरी ओर बच्चन परिवार चाहता था कि उनकी बहू शादी के बाद काम कम करे और परिवार पर ज्यादा ध्यान दे। हालांकि, अभी तक इससे पर्दा नहीं उठा कि एंगेज्मेंट करने के बाद दोनों ने अचानक ब्रेकअप क्यों कर लिया। इसके बाद करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली।

#7. सलमान खान- ऐश्वर्या राय- विवेक ओबरॉय

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढीं और दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया क्योंकि ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगा दिया। इस दौरान विवेक ओबरॉय ने ही ऐश्वर्या को संभाला। मगर ये रिश्ता भी जितना जल्दी शुरू हुआ उतना ही जल्दी खत्म भी हो गया।

#8. शिल्पा शेट्टी- अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना

फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के दौरान शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच प्यार परवान चढ़ा, लेकिन जल्द ही शिल्पा को पता चला कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं, वो भी उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना के साथ। ऐसे में शिल्पा ने अक्षय से अपने सारे संबंध तोड़ लिए, जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल से तो शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली।

#9. सलमान खान- कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ के करियर को किक सलमान खान को डेट करने के बाद ही मिली। मगर जल्द ही कैटरीना रणबीर के प्यार में पड़ गईं। रणबीर और कैटरीना की मुलाकात फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद प्यार परवान तो चढ़ा लेकिन अपने अंजाम तक पहुंचने में फेल हो गया। जब दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था, तब कैटरीना और रणबीर ने अपने-अपने पार्टनर को धोखा दिया। जहां कैटरीना तब सलमान को डेट कर रही थीं तो रणबीर भी दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे।

#10. मोना शौरी- बोनी कपूर- श्रीदेवी

डायरेक्टर बोनी कपूर शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे, जब उनकी मुलाकात वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि बोनी ने पत्नी मोना को श्रीदेवी के लिए छोड़ दिया। पहले तो ये रिलेशनशिप लाइमलाइट में नहीं आया, लेकिन शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गईं, जिसके बाद बोनी ने मोना को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

#11. प्रकाश कौर- धर्मेंद्र- हेमा मालिनी

प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को दो बेटे हुए, जोकि आज की डेट में एक्टर हैं। जी हां, यहां बात हो रही है सनी और बॉबी देओल की। जब धर्मेंद्र की फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हेमा से मुलाकात हुई थी, तब दोनों को अंदाजा नहीं था कि वह हेमा मालिनी के प्यार में पड़कर पत्नी प्रकाश को छोड़ देंगे। हालांकि, जब धर्मेंद्र ने प्रकाश से तलाक मांगा, तब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम कबूल कर ‘निकाह’ किया।

#12. कृष्णा कपूर- राज कपूर- नर्गिस

जब राज कपूर नर्गिस के प्यार में पड़े तब वह कृष्णा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया क्योंकि राज कपूर ने पत्नी कृष्णा को छोड़ने से साफ़ मना कर दिया था। इसके बाद नर्गिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली।

तो ये थे बॉलीवुड के 12 सबसे ज्यादा विवादित लव ट्रायंगल। वैसे तो बॉलीवुड की चकाचौंध में ऐसा होना अब आम बात हो गई है, लेकिन आज भी फैंस सेलिब्रिटीज की लव लाइफ में बड़ी दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में अगर कोई लव ट्रायंगल सामने आ जाए तो फैंस उसके बारे में जानने से भी पीछे नहीं हटते।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.