कैटरीना से प्रियंका चोपड़ा तक, 6 सेलिब्रिटी दुल्हनें जिन्होंने शादी में पहने थे यूनिक 'कलीरे'

यहां हम आपको उन सेलिब्रिटी दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में शुभ ब्राइडल एक्सेसरी 'कलीरे' को पहन करके एक नया ट्रेंड सेट किया। इसमें कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कैटरीना से प्रियंका चोपड़ा तक, 6 सेलिब्रिटी दुल्हनें जिन्होंने शादी में पहने थे यूनिक 'कलीरे'

सिनेमा जगत हमेशा लोगों के लिए नया-नया फैशन लेकर आता रहता है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सितारे फैंस को फैशन गोल्स देते रहते हैं। खासकर जब इंडस्ट्री की अदाकाराओं की शादी होती है, तो वह अपने फैशन में कोई कमी नहीं छोड़तीं और अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन काम करती हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding Photos

बीते सालों में कई सेलिब्रिटी दुल्हनों को देखा गया है कि, वह अपने अनुसार अपने वेडिंग आउटफिट को तैयार करवाती हैं। एक ऐसा ट्रेंड भी चल रहा है, जिसमें सेलिब्रिटी दुल्हनें अपनी मन पसंद के कलीरे पहन रही हैं। वैसे तो पंजाबी दुल्हनों का लुक कलीरे के बिना पूरा नहीं होता, लेकिन आज कल हर कोई अपनी शादी में कलीरा पहन रहा है। बाॅलीवुड में यह ट्रेंड चल पड़ा है। तो चलिए आज आपको ऐसी एक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में कस्टमाइज कलीरे को चुना।

1. कैटरीना कैफ

katrina kaif kaleera

मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को एक्टर विक्की कौशल से शादी रचाई थी। दोनों कलाकारों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के 'सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा' में सात फेरे लिए थे। इस खास दिन के लिए कैटरीना ने पंजाबी दुल्हन का लुक चुना था। कैटरीना कैफ ने शादी के लिए सब्यसाची के कलेक्शन से लाल लहंगा पहना था और उनका कलीरा उनके लुक को पूरा कर रहा था। एक्ट्रेस ने 'मृणालिनी चंद्रा' का बर्ड मोटिफ़ कलीरा पहना था, जो बेहद सुंदर लग रहा था।

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा के 'फुलकारी' लाल लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं दुल्हन, मोती-क्रिस्टल का हुआ था काम)

2. दीपिका पादुकोण

deepika padukaon kaleera

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी रचाई थी। दीपिका पादुकोण दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। एक्ट्रेस ने सब्यसाची कलेक्शन का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना था, जिसके दुपट्टे पर 'सदा सौभाग्यवती भवः' लिखा था। दीपिका का कलीरा झूमर स्टाइल में था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था। एक्ट्रेस के कलीरे को 'राबता बाई राहुल' ने डिजाइन किया था।

3. प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra kaleera

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'उम्मेद भवन पैलेस' में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। प्रियंका ने एक बार निक के क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी की थी, फिर अपने धर्म के अनुसार सात फेरे लिए थे। अपने स्पेशल दिन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सब्यसाची कलेक्शन का लाल लहंगा चुना था। उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कलीरा कैरी किया था। प्रियंका ने 'मृणालिनी चंद्रा' का डिजाइन किया हुआ, लव स्टोरी वाला कलीरा अपने लिए पसंद किया था।

4. नताशा दलाल

natasha dalal kaleera

एक्टर वरुण धवन ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी में नताशा दलाल ने आइवरी कलर का यूनिक लहंगा पहना था। नताशा ने ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था, साथ ही उनका सिल्वर कलीरा बेहद सुंदर लग रहा था। नताशा ने 'मृणालिनी चंद्रा' का डिजाइन किया हुआ, स्टार डस्ट कलीरा पहना था।

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

5. काजल अग्रवाल

kajal kaleera

बाॅलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अग्रवाल ने अपनी शादी के दिन अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा पहना था। काजल दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनका कलीरा उनके लुक को पूरा कर रहा था। एक्ट्रेस काजल का कलीरा 'मृणालिनी चंद्रा' ने डिजाइन किया था।

6. सोनम कपूर

sonam kapoor kaleera

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से आनंद कारज समारोह में शादी रचाई थी। इस शादी में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के तमाम लोग उपस्थित थे। सोनम कपूर का दुल्हन अंदाज सभी को भाया था। साथ ही उनका कलीरा उनके लुक पर चार-चांद लगा रहा था। सोनम के कलीरे में मोर वाली शेप का डिजाइन बना था, जिसे 'राबता बाई राहुल' ने डिजाइन किया था।

Sonam Kapoor

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि जहां इस दुनिया में तरह-तरह के फैशन चल रहे हैं, वहीं बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कलीरे का ट्रेंड लोगों का दिल जीत रहा है। तो इन सेलिब्रिटी दुल्हनों में से आपको सबसे अच्छा कलीरा किसका लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.