दीया-वैभव से विराट-अनुष्का तक, इन 6 कपल्स ने इको-फ्रेंडली शादी करके जीता फैंस का दिल

टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक, कई ऐसे स्टार कपल्स हैं, जिन्होंने इको-फ्रेंडली तरीके से शादी रचाई थी। तो आज इस स्टोरी में आपको उन्हीं 6 स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दीया-वैभव से विराट-अनुष्का तक, इन 6 कपल्स ने इको-फ्रेंडली शादी करके जीता फैंस का दिल

समय के साथ शादियों में भारी बदलाव आया है। आज के समय में हर कपल अपनी शादी की तमाम रस्मों को यूनिक और एक्साइटिंग बनाने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, कई कपल्स अपनी शादी में कुछ ऐसे बदलाव भी करते नजर आते हैं, जिसकी वजह से हर इंसान उनकी तारीफ करता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे स्टार कपल्स हैं, जिन्होंने अपने स्पेशल दिन को ताम-झाम से दूर रखकर, इको-फ्रेंडली तरीके से शादी रचाई है और इस बात को साबित किया है कि, सिंपल शादियां भी अट्रैक्टिव हो सकती हैं। तो आज हम आपको इस स्टोरी में ऐसे ही 6 स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इको-फ्रेंडली तरीके से शादी रचाकर फैंस को इंस्पायर किया।

(1) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

virat kohli

सेलिब्रिटी जगत के पॉवर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा फैंस को अपनी क्यूट लव केमिस्ट्री के जरिए इंस्पायर करते नजर आते हैं। कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने की कसमें खाई थीं। आज के समय में, कपल्स जहां अपनी शादी के इनविटेशन कार्ड के साथ मिठाई या फिर ड्राईफ्रूट्स मेहमानों को देते हैं, तो वहीं विराट और अनुष्का ने अपनी रिसेप्शन पार्टी के इनविटेशन कार्ड के साथ पौधा देकर हर किसी को खुश कर दिया था। कपल ने अपने इस कदम से प्रकृति के प्रति अपना प्यार दिखाया था।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)

virat

(2) मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

milind soman

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की वेडिंग इको-फ्रेंडली शादी का सही उदाहरण है। कपल ने 22 अप्रैल 2018 को 'पृथ्वी दिवस' के दिन शादी रचाई थी और दोनों की शादी में प्रकृति के प्रति उनका प्यार साफ देखने को मिला था। मिलिंद और अंकिता के डिजाइनर मधु जैन ने ‘वेडिंग वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, कपल की शादी के कपड़े 'बांस-रेशम’ से तैयार किए गए थे, जो सिर्फ ऑर्गेनिक ही नहीं बल्कि, 100% बायोडिग्रेडेबल भी थे। उनकी शादी की सजावट में गेंदा, चमेली की माला और केले के पत्ते को शामिल करके इको-फ्रेंडली रखा गया था। इतना ही नहीं, कपल की ज्वैलरी को छोटे कमल के फूलों से तैयार किया गया था, जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे थे।

milind soman with wife

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने अपनी शादी में आए हर एक मेहमान के नाम का एक-एक पौधा लगाया था और ये बात मिलिंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताई थी। इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने बताया था कि, हर एक दिन अर्थ डे होता है। उनका यह काम फैंस को पसंद आया था। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि रेडियो-एफएम तक पर, मिलिंद सोमन और अंकिता की काफी तारीफ हुई थी।

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम-आदित्य से लेकर अनुष्का-विराट तक, इन कपल्स ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस की अपनी वेडिंग न्यूज)

(3) सोनम कपूर और आनंद आहूजा

sonam kapoor

ये बात सच है कि, आज के समय में हर कपल अपने इनविटेशन कार्ड पर खूब ध्यान देते हुए उसे यूनिक बनाने की कोशिश करता है। लेकिन सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी को इको-फ्रेंडली बनाते हुए पेपरलेस इनविटेशन कार्ड का रास्ता अपनाया था। सोनम और आनंद ने अपने मेहमानों को ई-इनविटेशन कार्ड भेजकर अपनी शादी को इको-फ्रेंडली बनाया था। उन दिनों सोनम कपूर की शादी का ई-इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और कपल के इस कदम पर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी।

sonam kapoor wedding

sonam kapoor wedding photos

sonam kapoor wedding look

(4) रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

rubina

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 जून 2018 को शिमला में शादी रचाई थी। कपल ने विराट और अनुष्का की तरह अपने सभी मेहमानों को ‘एमडीएफ’ और रिसाइकल पेपर से बने बायोडिग्रेडेबल वेडिंग इनविटेशन कार्ड और पौधा देकर आमंत्रित किया था।

(ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव की लव स्टोरी का हुआ था दुखद अंत, जानें क्या थी ब्रेकअप की वजह)

rubina dilaik wedding

rubina dilaik photos

अभिनव शुक्ला ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘यह रूबी का आइडिया था। वह निमंत्रण के साथ आई थीं, जो हमारे प्यार का प्रतीक है। हमने अपने सभी लोगों के लिए एक पौधा चुना था। ये डिमांडिंग नहीं है।’

(5) दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

ranveer singh photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। कपल ने 14-15 नवंबर 2018 को सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके अलावा, दीपिका और रणवीर के तीन वेडिंग रिसेप्शन पार्टी एक बैंगलोर में और दो मुंबई में आयोजन किए गए थे। कपल का पहला वेडिंग रिसेप्शन रणवीर के माता-पिता, जगजीत सिंह भवनानी और अंजू भवनानी द्वारा ऑर्गनाइज किया गया था, जो प्लास्टिक फ्री जोन में हुआ था। इस पूरी पार्टी में बायोडिग्रेडेबल टेबलवेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया था। कपल और उनके परिवार ने अपने इस कदम से प्रकृति के प्रति अपनी गंभीरता को दिखाया था।

rubina dilaik and deepika reception look

दीपिका और रणवीर सिंह के बेंगलुरू के रिसेप्शन का इंतजाम ‘CHUK’ कंपनी ने किया था। इसके वाइस चेयरमैन और स्ट्रैटेजी हेड, वेद कृष्णा ने ‘NDTV’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘हम दीपवीर के रिसेप्शन सेरेमनी से जुड़कर खुश हैं। शादियों और इवेंट्स में प्लास्टिक और स्टायरोफोम टेबलवेयर का इस्तेमाल करते समय लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि, गर्म खाना इन प्रोडक्ट से निकलने वाले कार्सिनोजेन्स के साथ मिल जाता है, जो शरीर के लिए कैंसर बन जाता है। दीपिका और रणवीर सिंह जैसी हस्तियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक टेबलवेयर डिस्पोजल के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति गंभीरता दिखाई थी। जिस वजह से ये स्टार्स आज युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं।’

(6) दीया मिर्जा और वैभव रेखी

dia mirja

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की सद्भावना राजदूत, दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से 15 फरवरी 2021 को दूसरी शादी रचाई थी। कपल की शादी एक्ट्रेस के घर के गार्डन में संपन्न हुई थी, जहां एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के 19 साल बिताए थे। खास बात ये है कि, एक्ट्रेस की शादी की पूरी सजावट इको फ्रेंडली तरीके से हुई थी। यानी की दीया मिर्जा की शादी में सजावट टिकाऊ होने के साथ-साथ प्लास्टिक फ्री भी थी, जिस वजह से कपल की शादी की चर्चा लंबे समय तक फैंस के बीच हुई थी।

(ये भी पढ़ें: साहिल सांघा को दीया मिर्जा से पहली नजर में हुआ था प्यार, जानिए 11 साल बाद कैसे अलग हुईं उनकी राहें)

dia mirja wedding

दीया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी इको फ्रेंडली शादी के बारे में कहा था, ‘वह गार्डन जहां मैंने अपने जीवन के 19 सालों की हर सुबह बिताई है, ये मेरे लिए एक जादुई जगह थी और हमारी सिंपल और सोलफुल शादी के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट थी। प्लास्टिक या किसी भी कचरे के बिना पूरी तरह से स्थायी समारोह आयोजित करने में सक्षम होने पर हमें बहुत गर्व है। हमने अपनी शादी के लिए न्यूनतम चीजों का इस्तेमाल किया, जोकि पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल और प्राकृतिक थी।’

star couples

तो ये हैं, वो स्टार कपल्स, जो प्रकृति को भी अपनी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं और अपने काम के जरिए लोगों को इंस्पायर करते हैं। तो आपको इनमें से कौन-सी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.