66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी

हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने अपने प्यार बुलबुल साहा से शादी रचा ली है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी

पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 2 मई 2022 को अपने प्यार बुलबुल साहा से शादी रचा ली है। इनकी शादी इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि 66 वर्षीय अरुण ने 38 वर्षीय बुलबुल के साथ सात फेरे लिए हैं। हालांकि, उम्र के इतने अंतर के बाद भी इनके प्यार में कोई कमी नहीं है। आइए आपको दिखाते हैं इनकी तस्वीरें।

arun lal

पहले ये जान लीजिए कि, अरुण लाल साल 1982 से 1989 के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। इस समय अरुण बंगाल टीम के हेड कोच है। वहीं, उनकी पत्नी बुलबुल साहा पेशे से एक स्कूल टीचर हैं। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

arun lal

(ये भी पढ़ें- करण पटेल ने 7वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी अंकिता संग रिसेप्शन की फोटो की शेयर, लिखा प्यारा नोट)

2 मई 2022 को बुलबुल ने अरुण लाल संग हुई अपनी शादी की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई फोटोज में अरुण और बुलबुल बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और अरुण अपनी नई नवेली दुल्हन को किस भी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें केक काटने की रस्म के बाद अपनी शादी का पंजीकरण कराते भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में 'अरुण वेड्स बुलबुल' लेबल वाले खूबसूरत केक की झलक भी दिखी। इन फोटोज को शेयर करते हुए बुलबुल ने लिखा, "आधिकारिक तौर पर श्रीमती लाल। मेरा समर्थन करने के लिए मेरे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद।"

arun lal

arun lal

arun lal

arun lal

arun lal

arun lal

(ये भी पढ़ें- क्या करती हैं धर्मेंद्र की बेटियां विजेता-अजीता देओल? जानें सनी देओल की दोनों बहनों के बारे में)

अरुण लाल और बुलबुल की प्री-वेडिंग सेरेमनी 24 अप्रैल 2022 को शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुई थी। बुलबुल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अरुण और उनके परिवारों के साथ हल्दी समारोह की झलकियां साझा की थीं, जिसमें बुलबुल लाल ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और अरुण पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे थे।

arun lal

arun lal

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, अरुण ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री व अन्य क्रिकेट एसोसिएशन  ऑफ बंगाल के अधिकारियों समेत कई अन्य लोगों को निमंत्रण भेजा था। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी शादी में इनवाइट किया गया था। यहां देखें निमंत्रण कार्ड।

arun lal

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने शेयर की बेटी लियाना की तस्वीरें, 'नानू' अशोक बनर्जी के बर्थडे में हुईं शामिल)

फिलहाल, हम भी अरुण लाल और बुलबुल साहा को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.