इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर

शादी के लिए लाल लहंगे कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। आइए आपको ऐसी ही 8 दुल्हनों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पारंपरिक लाल लहंगा पहना था।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर

शादी एक तरफ जहां जीवन में ढेर सारी खुशियां लाती है, वहीं दूसरी तरफ एक नया जीवन शुरू करने की घबराहट भी महसूस कराती है। शादी से पहले होने वाली दुल्हन को बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ती है। हर लड़की को अपनी शादी में सबसे अच्छा दिखना होता है। इसलिए शादी के महीनों पहले से ही दुल्हनें अपनी वेडिंग आउटफिट का चुनाव करने में लग जाती हैं। उनकी ये कोशिश होती है कि, वो अपने लिए बेस्ट और यूनिक चीजें चुनें।

bride

हालांकि, आजकल कई दुल्हनें अपनी शादी की आउटफिट के रंग, डिज़ाइन और पैटर्न के साथ प्रयोग कर रही हैं। लेकिन 'लाल' रंग कभी भी फैशन से बाहर नहीं हो सकता है। सुंदर और आकर्षक डिजाइनों के साथ पारंपरिक लाल लहंगा एक नए जीवन की शुभ शुरुआत का प्रतीक है। मनीष मल्होत्रा ​​​​अपने खूबसूरत डिजाइनर लहंगे और शादी के आउटफिट्स और आकर्षक पैटर्न के लिए जाने जाते हैं। यहां हम उन आठ दुल्हनों के बारे में बताएंगे, जो अपने खास दिन पर मनीष मल्होत्रा ​​के लाल लहंगे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

1. हैवी गोल्डन ज़री पैटर्न

bride jasmine

दुल्हन जैस्मीन अदलाखा ने अपनी शादी के समारोह के लिए भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे को चुना था। उनके लहंगे पर ज़री और रेशम के साथ बहुत ही जटिल कढ़ाई वाले पैटर्न बने हुए थे। दुल्हन ने अपने लहंगे को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। उनके दुपट्टे के बॉर्डर पर गुलाब की कढ़ाई की गई थी और गोल्डन टैसल्स लगे हुए थे। उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था और इसे चूड़े और मोतियों से जड़े गोल्डन ट्रेडिशनल कलीरे के साथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने अपनी ब्राइडल एंट्री की फोटोज कीं शेयर, बहनों के साथ राजकुमारी जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

2.क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाला लहंगा

bride

दुल्हन द्रवानी दत्ता ने अपनी शादी के लिए एक टमाटर लाल रंग के लहंगे को चुना था, जिस पर सिल्वर स्टोन के साथ क्रिस-क्रॉस पैटर्न और फूलों की डिजाइन की गई थी। दुल्हन ने इसे छोटे फूलों के साथ कढ़ाई की हुई चोली और गोल्डन बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को हैवी पर्ल और कुंदन ज्वेलरी सेट नथ और, माथा-पट्टी के साथ पूरा किया था। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और बिंदी लगाई हुई थी।

3.इनटिक्रेट ऑरनामेंटेड लहंगा

bride

प्रियंका माधोगरिया लाल रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके लहंगे पर सिल्वर, रेशम, स्टोन और ज़री के साथ अनोखे गुलाब और पत्तेदार फूलों का पैटर्न बना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर सेट, स्लीक मांग टीका के साथ पेयर किया था। दुल्हन ने हैवी लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप किया था।

4. हैवी वेलवेट लहंगा

bride ridhima

दुल्हन रिधिमा तलवार वेलवेट कपड़े से बना मैरून रंग के लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे के स्कर्ट में गोल्डन ज़री और रेशम के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वर्क किया गया था। जटिल डिजाइन को संतुलित करने के लिए, मनीष मल्होत्रा ​​​​और उनकी टीम ने इस लहंगे को बॉर्डर वर्क वाले वेलवेट प्लेन चोली के साथ पेयर किया था। दुल्हन ने रे-सफेद स्टोनर और चूड़ों के साथ पोल्की ज्वेलरी सेट पहना था। उन्होंने अपने लुक सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

5. सिक्विन और ज़री के साथ ओवर क्राउडेड पैटर्न

bride priya

अगर कोई लड़की शाही राजकुमारी की तरह दिखना चाहती है, तो फिर वह दुल्हन प्रिया एन डंडोना से सीख ले सकता है, जिन्होंने सिल्वर-गोल्डन थ्रेड्स और स्टोन्स के साथ सिक्विन पैटर्न के साथ हैवी एम्बेलिश्ड लुक में डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा-चोली चुना था। दुल्हन ने नथ और मांग टीका के साथ कुंदन चोकर सेट और थ्री-टियर-पोल्की नेकपीस पहना था। उन्होंने अपने वेडिंग लुक के लिए स्मोकी आईज और रेड लिप्स को चुना था। उनके दुपट्टे में एक खूबसूरत कढ़ाई वाली बॉर्डरलाइन बनाई गई थी।

6. डोली मोटिफ डिजाइन

bride komal

कोमल कवलानी, जिन्होंने अपने सपनों की शादी के आउटफिट को बनाने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​को चुना था। दुल्हन एक बोल्ड लाल रंग की डोली मोटिफ कढ़ाई वाले लहंगा चोली में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज़, स्कैलप्ड दुपट्टा और स्टोन एम्बेलिश्ड घूंघट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने ज्वेलरी को सटल रखा था। अपने मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड लाइनर और रेड लिपस्टिक को चुना था।

7. कशीदाकारी लहंगा

bride

दुल्हन सोनाली फैबियानी अपनी वेडिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके लहंगे पर सिल्वर कलर के धागे और स्टोन के साथ सिक्विन में भारी कढ़ाई की गई थी। मगर, उनके लहंगे की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि, इसमें कढ़ाई से दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा था। सोनाली ने लहंगे को मैचिंग कढ़ाई वाले ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को एंब्रॉयडरी वाले शीर दुपट्टे, मोती और डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ कंप्लीट किया था। इसके अलावा उन्होंने अपना मेकअप सटल रखा था।

8. सिल्वर फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड मोटिफ्स

bride sheena

शीना ने मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया एक सुंदर पीस पहना था। वह अपनी शादी में लाल रंग की लहंगा-चोली पहने हुए थी, जिसमें सिल्वर फ्लोरल और लीफ डिज़ाइन के साथ भारी कढ़ाई की गई थी, इस पीस को एक जटिल पैटर्न के साथ तैयार किया गया था। कुंदन ज्वेलरी सेट और गोल्डन कलीरे से उन्होंने अपने लुक में थोड़ा सा कलर जोड़ था। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

फिलहाल, आपको मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किेए गए ये आकर्षक लाल लहंगे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.