धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से पहले साउथ इंडस्ट्री के ये 9 कपल्स भी ले चुके हैं अलग होने का फैसला

यहां हम आपको साउथ इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सेलेब कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पार्टनर से अलग हो चुके हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से पहले साउथ इंडस्ट्री के ये 9 कपल्स भी ले चुके हैं अलग होने का फैसला

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही तरह साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल्स हैं, जिनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। यहां हम आपको साउथ इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ अलग होने के फैसले से सभी को हैरान कर दिया था।

1. सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य (Samantha and Naga Chaitanya)

naga chaitanya and samantha ruth prabhu

टॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़ों में से एक सामंथा और नागा चैतन्य फिल्म ‘ये माया चेसावे’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद ही दोनों को प्यार हो गया था। चैतन्य और सामंथा ने 6-7 अक्टूबर 2017 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों ने साउथ इंडियन और क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार शादी की थी। करीब साढ़े तीन साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद सामंथा और चैतन्य की शादी में परेशानी की खबर सुर्ख़ियों में आने लगी थीं। 

naga chaitanya and samantha ruth prabhu

और फिर आखिरकार 2 अक्टूबर 2021 नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी थी। शेयर किए गए नोट में उन्होंने लिखा था, ''हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सैम ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए निजता प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं।''

naga chaitanya and samantha ruth prabhu

(ये भी पढ़ें: नागार्जुन से नागा चैतन्य तक, अक्किनेनी खानदान के इन मेंबर्स की टूट चुकी है शादी)

2. धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत (Dhanush and Aishwarya Rajinikanth)

dhanush and aishwarya

बेहद कम समय में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता धनुष की ऐश्वर्या रजनीकांत से पहली मुलाकात फिल्म थिएटर में हुई थी। ऐश्वर्या, धनुष की बहन की अच्छी दोस्त भी थीं। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात अक्सर होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन मीडिया में खबरें चलने लगी थीं कि, दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इस अफवाह से दोनों के परिवार परेशान हो गये थे और इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की शादी कराने का फैसला किया गया। उस वक्त धनुष की उम्र सिर्फ 21 साल और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। धनुष और ऐश्वर्या की शादी रजनीकांत के घर पर 18 नवंबर 2004 को हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन, अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

dhanush

17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की। ट्विटर पर एक पोस्ट में धनुष ने लिखा था, "हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!"

dhanush

3. सौंदर्या रजनीकांत-अश्विन रामकुमार (Soundarya and Ashwin Ramkumar)

soundarya

साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की दूसरी बेटी सौंदर्या ने साल 2010 में अपने पूर्व पति अश्विन रामकुमार से शादी की थी। कुछ समस्या आने के बाद साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इनको एक बेटा भी है, जिसका नाम वेद कृष्ण है। इसके बाद सौंदर्या ने साल 2019 में एक्टर विशगन वनंगमुडी से शादी रचाई है। 

4. नागार्जुन-लक्ष्मी दग्गुबती (Nagarjuna and Lakshmi Daggubati)

akkineni nagarjun and lakshmi daggubati

साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने साल 1984 में फेमस तेलुगू प्रोड्यूसर डॉक्टर डी. रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी। साल 1986 में नागार्जुन और लक्ष्मी को बेटा हुआ था, जिसका नाम नागा चैतन्य है। दोनों ने 6 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद साल 1990 में अलग होने का फैसला किया। 80 के दशक में नागार्जुन ने अमाला अक्किनेनी (उस दौरान मुखर्जी) के साथ कई फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे कपल को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 1992 में शादी रचाई और शादी के दो साल बाद साल 1994 में उन्हें एक बेटे अखिल अक्किनेनी का आशीर्वाद मिला। 

akkineni family

5. पवन कल्याण-नंदिनी-रेणु देसाई- (Pawan Kalyan-Nandini and Renu Desai)

pawan kalyan

साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर पवन कल्याण ने अब तक दो बार नहीं बल्कि तीन बार शादी की है। पवन कल्याण ने पहली पत्नी नंदिनी से साल 1997 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ​ही दिन बाद आपसी अनबन के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इसी बीच पवन कल्याण का उनकी प्रेमिका रेणु देसाई के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने लगा। साल 2004 में काफी समय तक डेटिंग के बाद पवन कल्याण और रेणु देसाई ने सभी को जानकारी दी कि, वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। तीन साल की पूरी चुप्पी के बाद पवन कल्याण-नंदिनी ने आखिरकार वर्ष 2007 में तलाक के लिए अर्जी दी और अदालत में एक साल की लंबी लड़ाई के बाद दोनों ने 2008 में तलाक ले लिया। इस फैसले के बाद से पवन ने अपनी पूर्व पत्नी नंदिनी को गुजारा भत्ता के रूप में पांच करोड़ रुपये दिए। दोनों ने हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए। 

pawan kalyan

(ये भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की लव लाइफ: दो शादियों को तोड़कर एक्टर ने रशियन मॉडल से रचाई शादी)

इसके बाद अभिनेता ने रेणु देसाई के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी। इस जोड़े ने 28 जनवरी 2009 को विवाह कर लिया। रेणु और पवन ने अपने जीवन में एक बच्ची का भी स्वागत किया। लेकिन किन्हीं कारणों से साल 2011 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और आखिरकार 2012 में कोर्ट के जरिए दोनों ने तलाक ले लिया। रेणु देसाई के साथ शादी होने के बाद 3 साल में ही दोनों अलग हो गए। लेकिन इन तीन सालों के बीच रेणु देसाई से पवन को दो बच्चे बेटा अकीरा और बेटी आध्या हैं।

pawan kalyan

साल 2011 में पवन कल्याण का नाम रूसी मॉडल और अभिनेत्री एना लेजहनेवा के साथ जुड़ने लगा और वर्ष 2013 में अफवाहें थीं कि, पवन और एना जल्द ही 30 सितंबर 2013 को शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, कोई बड़ा समारोह नहीं हुआ, और कपल ने चुपके से शादी कर ली थी। साल 2017 में रशियन मूल की एना लेजहनेवा, पवन की बेटी पोलेना अंजना पावनोवा की मां बन गईं। इसके बाद इस कपल को एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच भी ​हुआ। पवन अपने अन्य 2 बच्चों के साथ इन दोनों बच्चों का भी पालन पोषण कर रहे हैं। अपनी तीसरी शादी के बाद से अभिनेता एक सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।

pawan kalyan

6. प्रभु देवा-रामलता (Prabhu Deva and Ramlatha)

Prabhu Deva Love Life

मल्टी टैलेंटेड प्रभु देवा ने अपनी पहली पत्नी व क्लासिकल डांसर रामलता (Ramlatha) से साल 1995 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद इस कपल के तीन बेटे हुए। साल 2008 में उनके बड़े बेटे की दुखद मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रभु देवा का नयनतारा के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और काफी उठापटक के बाद 2011 में प्रभु ने एलिमनी के तौर पर नगद 1 लाख रुपये उसके साथ 20 से 25 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी रामलता को देकर तलाक ले लिया। बच्चे रामलता के ही अधिकार में ही रहे। मौजूदा समय में एक्टर सिंगल ही हैं। 

7. प्रकाश राज-ललिता कुमारी (Prakash Raj and Lalitha Kumari)

prakash raj

दिग्गज विलेन प्रकाश राज ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साल 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। हालांकि, प्रकाश राज ने अपने बेटे को खो दिया है। प्रकाश और ललिता का रिश्ता ज्यादा लंबा नही चल पाया था। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद, एक्टर ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से साल 2010 में शादी रचाई। पोनी ने एक बेटे को जन्म दिया और उस वक्त प्रकाश राज की उम्र 50 साल थी। प्रकाश अपने बेटे वेदांत का खास ख्याल रखते हैं।

(ये भी पढ़ें: प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)

8. अरविंद स्वामी-गायत्री राममूर्ति (Arvind Swami and Gayathri Ramamurthy)

arvind

अभिनेता अरविंद स्वामी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी गायत्री राममूर्ति से साल 1994 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। अभिनेता ने तलाक के बाद साल 2012 में अपर्णा मुखर्जी से शादी की थी।

9. अमाला पॉल-एएल विजय (Amala Paul and AL Vijay)

Amala Paul

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री अमाला पॉल ने फिल्म निर्माता एएल विजय से जून 2014 में चेन्नई में शादी की थी। इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में तलाक ​लिया था।

(ये भी पढ़ें: साउथ इंडियन एक्टर्स की महंगी और शानदार कारें, करोड़ों की गाड़ियां रखते हैं ये टॉलीवुड स्टार्स)

तो ये थे वो साउथ इंडियन से​लेब कप्ल्स, जो अपना रास्ता अलग कर चुके हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य  दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.