कश्मीरी दुल्हन अपनी विदाई में महिंद्रा थार चलाकर दूल्हे संग पहुंची ससुराल, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें एक कश्मीरी दुल्हन अपनी विदाई के दौरान महिंद्रा थार (गाड़ी) चलाकर ससुराल पहुंची। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कश्मीरी दुल्हन अपनी विदाई में महिंद्रा थार चलाकर दूल्हे संग पहुंची ससुराल, वीडियो हुआ वायरल

शादी हर किसी के लिए एक खास अवसर होता है, खासकर दूल्हा-दुल्हन के लिए। एक कपल धार्मिक मंत्रों और प्रतिज्ञाओं के साथ अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करता है। शादी में खुशी और भावुकता दोनों तरह की भावनाएं देखने को मिलती हैं। हालांकि, कुछ दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए भावुक पल को भी मजेदार बना देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जब एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन रूढ़िवादी परंपरा को तोड़कर अपनी विदाई को यादगार बना दिया।

Bride Drove Car

मिलिए हमारी कश्मीरी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ सना शबनम (Sana Shabnum) से, जो रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। सना ने हाल ही में, अपने सपनों के राजकुमार शेख आमिर संग कश्मीर के बारामूला जिले में शादी रचाई है। अपनी शादी के दिन दुल्हन ने खूबसूरत लाल रंग का लहंगा-चोली सेट पहना था। उनकी शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी विदाई में महिंद्रा थार चलाती हुई नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने कोरोना महामारी के चलते बदला वेडिंग आउटफिट, पहनी लाल कलर की खूबसूरत साड़ी)

The Bride Drove Mahindra Thar With Her Groom

आमतौर पर दुल्हन विदाई के दौरान अपने दूल्हे के साथ बैकसीट पर या बगल की सीट पर बैठती है, लेकिन सना शबनम ने शादी की रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी विदाई में नई महिंद्रा थार की ड्राइविंग सीट पर कब्जा कर लिया और अपने दूल्हे को बगल की सीट पर बैठाया। इसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे, लेकिन दुल्हन को इस परंपरा को तोड़ने की हिम्मत उनके दूल्हे से मिली, जिसने इस कदम में उनका पूरा सपोर्ट किया। अहमद अली फ़य्याज़ नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘एक दुल्हन, दूल्हे के साथ सुसराल जाने के लिए खुद गाड़ी चला रही है।’

दूल्हे राजा शेख आमिर पेशे से वकील हैं और बारामूला से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने ‘ग्रेटर कश्मीर’ संग बातचीत में कहा था कि, वह अपनी पत्नी को अपनी शादी के दिन स्पेशल फील कराने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। दूल्हे ने बताया था कि, वह कश्मीरी विवाहों की सदियों पुरानी रूढ़िवादिता को तोड़ना चाहते थे, जहां एक दूल्हे के परिवार का सदस्य कार चलाता है और जोड़े को दूल्हे के घर पर वापस ले जाता है। उन्होंने कहा कि, इस फैसले से कुछ लोग हैरान थे, लेकिन कुछ ने इसका समर्थन किया था।

(ये भी पढ़ें- शादी में 'फिटनेस कोच' दुल्हन ने भारी लहंगा पहनकर दूल्हे संग मारे पुश-अप्स, यहां देखें प्यारा वीडियो)

The Bride With Her Groom

शेख आमिर ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था कि, ‘हमें लोगों से अपार सराहना और प्यार मिला है। मेरे माता-पिता को हम पर बहुत गर्व था और जब उन्हें इसके बारे में पता चला, तो वे बहुत खुश हुए। बहुत कम लोगों ने हमारी आलोचना की है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए ऐसा किया।’

The Bride With Her Groom

‘Cartoq’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन इस आइडिया से अनजान थी। उन्हें नहीं पता था कि, वो ससुराल जाने के लिए खुद कार चलाएंगी। दुल्हन ने कहा, ‘आमिर ने अचानक कहा कि, आप गाड़ी चलाने जा रही हैं और हमने सीटों का आदान-प्रदान किया। मैं हैरान थी, पर मैं एक्साइटेड भी थी। मेरे पति ने मुझे कार्यभार संभालने के लिए प्रेरित किया। ससुराल वाले उस समय बहुत खुश हुए, जब उन्होंने मुझे कार चलाते हुए और स्टीरियोटाइप को पीछे छोड़ते हुए आगे से बारात का नेतृत्व करते देखा।’

The Bride Drove Mahindra Thar

सना के आत्मविश्वास से भरे काम ने ट्विटर पर तहलका मचा दिया। हालांकि, जहां कई सकारात्मक टिप्पणियों ने दुल्हन के इस कदम की सराहना की, वहीं कुछ टिप्पणियों ने उनके निर्णय का समर्थन नहीं किया। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया था कि, परंपराएं धीरे-धीरे बदल रही हैं और दुल्हन का आत्मविश्वास उनके लिए भारी पड़ रहा है।

(ये भी पढ़ें- कश्मीरी दुल्हन ने पहना रेड कलर का स्टाइलिश लहंगा, पोस्ट-वेडिंग फोटोशूट में साड़ी पहन ढाया कहर)

फिलहाल, आज के समय में दूल्हा-दुल्हन रूढ़ियों को किनारे कर अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अद्भुत कदम उठा रहे हैं। तो दुल्हन के इस कदम पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- ट्विटर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.