आराध्या बच्चन ने की पापा की तारीफ, 'IIFA' में अभिषेक की परफॉर्मेंस को बताया था- 'बहुत अच्छा'

हाल ही में, एक्टर अभिषेक बच्चन का 'आईफा 2022' से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके परफॉर्मेंस के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन अपने पिता की तारीफ करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आराध्या बच्चन ने की पापा की तारीफ, 'IIFA' में अभिषेक की परफॉर्मेंस को बताया था- 'बहुत अच्छा'

बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है। कुछ दिनों पहले दोनों ने IIFA 2022 के ग्रीन कार्पेट पर शानदार एंट्री ली थी। इतना ही नहीं अभिषेक ने स्टेज पर धमाकेदार डांस भी किया था, जिसके बाद उनकी बेटी आराध्या ने उनकी तारीफ की थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

aish

पहले ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। कुछ सालों बाद इन्होंने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने अराध्या बच्चन रखा है। आराध्या घर में सबकी लाडली हैं।

aish

(ये भी पढ़ें- कैटरीना संग शादी के बाद कैसा महसूस करते हैं विक्की कौशल? एक्टर बोले- 'यह सही जा रहा है')

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अबू धाबी में आयोजित IIFA 2022 में डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी प्यारी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था। जैसे ही डांस करते हुए अभिषेक मंच से नीचे उतरे, वो ऐश्वर्या और आराध्या के साथ डांस करने लगे थे। ये मोमेंट हमेशा के लिए मीडिया के कैमरों में कैप्चर हो गया था। उनके इस डांस के वीडियोज खूब वायरल हुए थे। अभिषेक के प्रदर्शन के अंत में जब होस्ट मनीष पॉल ने आराध्या से उनके डैडी के प्रदर्शन के बारे में पूछा, तो बिंदास बेटी ने अपने पिता की जमकर तारीफ की थी। आराध्या ने कहा था, "यह बहुत बहुत बहुत बहुत अच्छा था।"

बहुत कम लोग जानते हैं कि, आराध्या की वजह से अभिषेक ने अपने कान छिदवाए थे। जी हां, अभिषेक के 'कूल' ईयर पियर्सिंग की वजह आराध्या बच्चन हैं। दरअसल, साल 2017 में जब अभिनेता ने 'कौन बनेगा करोड़पति 9' शो की शोभा बढ़ाई थी, तो उन्होंने इसका खुलासा किया था और कहा था कि, उन्होंने आराध्या के कान छिदवाने के समारोह में अपना कान छिदवाया था। ऐसा उन्होंने इसलिए करवाया था, क्योंकि वो ये देखना चाहते थे कि, ये अनुभव कितना दर्दनाक है। वो नहीं चाहते थे कि, उनकी लाडली को चोट लगे। खैर, जब उन्होंने शो में इस बात का खुलासा किया था, तो बिग बी के होश उड़ गए थे।

aish

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर 35,000 रुपए के लॉन्ग प्रिंटेड श्रग सेट में आईं नजर, तस्वीरें जीत ​लेंगी आपका दिल)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या को बेहद प्यार करते हैं। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.