सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 12 दिन बाद कैसी है शहनाज गिल की हालत? अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

हाल ही में, एक्टर अभिनव शुक्ला ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल की हालत के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 12 दिन बाद कैसी है शहनाज गिल की हालत? अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

टीवी इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने 2 सितंबर 2021 को अपने परिवार और फैंस को पीछे छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद हर कोई उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की बात कर रहा है, क्योंकि एक्टर की मौत के बाद सामने आई शहनाज गिल की तस्वीरों ने हर किसी को रूला दिया था। इतना नहीं, सिद्धार्थ की मौत को लगभग 12 दिन हो गए हैं, लेकिन शहनाज अब तक अपने फैंस के सामने नहीं आई हैं, ऐसे में सब एक्ट्रेस का हाल जानना चाहते हैं। हाल ही में, अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने शहनाज गिल की कंडीशन के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

sidharth shukla

पहले आप ये जान लीजिए कि, शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ महज दो साल की छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत जर्नी को एंजॉय किया है, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत एक्टर के साथ अनगिनत यादें बनाई हैं। दोनों की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी, जहां पर शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो गया था। इस शो के बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। हालांकि, 2 सितंबर 2021 की सुबह सिद्धार्थ ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज को हमेशा-हमेशा के लिए अकेला छोड़ दिया। एक्टर ने शहनाज की बाहों में आखिरी सांस ली थी। इस घटना ने शहनाज को तोड़कर रख दिया है, जिस वजह से वह अब तक सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के दर्द से बाहर नहीं आ पाई हैं।

(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की 5 रोचक बातें: वर्ल्ड बेस्ट मॉडल से धार्मिक होने तक, जानें एक्टर के बारे में)

shehnaz gill

आइए अब आपको अभिनव शुक्ला के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, अभिनव शुक्ला ने ‘स्पॉटबॉय’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक ने शहनाज गिल की मां से मुलाकात की है। इस दौरान शहनाज की मां ने अपनी बेटी के बारे में एक्टर को बताया। अभिनव ने कहा कि, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को पूरी ताकत मिले। मैं और रुबीना, शहनाज की मां से मिले थे। उन्होंने हमें बताया कि, वह इस स्थिति का मुकाबला कर रही हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि, भगवान उनकी तकलीफ को कम करें।’

(ये भी पढ़ें: मां से एक पल भी दूर नहीं रह पाते थे सिद्धार्थ शुक्ला, थ्रोबैक इंटरव्यू में शेयर की थीं फीलिंग्स)

abhinav shukla

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की शादी की खबरें अक्सर सामने आती रहती थीं। लेकिन एक्टर की मौत के बाद एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, सिद्धार्थ और शहनाज साल 2022 में शादी करने वाले थे। 'सिडनाज़' के एक फैन पेज ने साझा किया था कि, शहनाज़ के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि, कथित कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाला था। एक अन्य रिपोर्ट में यह लिखा गया था कि, सिद्धार्थ और शहनाज़ की सगाई हो चुकी थी और वे अपनी मां के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले थे। उनकी दिसंबर 2021 में शादी करने की योजना थी और उन्होंने शादी के लिए 'जेडब्ल्यू मैरियट' होटल भी बुक कर लिया था। खैर, अगर यह सच है, तो यह दिल दहला देने वाला है।

(ये भी पढ़ें: Big Boss OTT: शमिता शेट्टी पर फूटा वरुण सूद का गुस्सा, कहा- ‘मेरे और दिव्या के रिश्ते को जज न करें’)

sidnaz

shehnaz

फिलहाल, शहनाज गिल को उनके परिवार के लोग संभाल रहे हैं। हम भी दुआ करते हैं कि, शहनाज गिल जल्द से जल्द अपने इस दुख से बाहर आएं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.