अभिषेक बच्चन बेहद बुरी खबर के साथ लौटे घर, अपने 'अक्की अंकल' के निधन पर जाहिर किया दुख

मशहूर सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला के निधन पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दुख जाहिर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अभिषेक बच्चन बेहद बुरी खबर के साथ लौटे घर, अपने 'अक्की अंकल' के निधन पर जाहिर किया दुख

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हाल ही में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस से भारत लौटे। घर आते ही अभिषेक बच्चन उस वक्त आहत हो गए, जब उन्हें पता चला कि, मशहूर सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला (Akbar Shahpurwala) का निधन हो गया है। अकबर वही शख्स हैं, जिन्होंने पहली बार अभिषेक बच्चन का सूट स्टाइल किया था।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने अकबर के निधन पर बेहद दुख जताया और याद किया कि, कैसे उन्होंने उनके पिता अमिताभ बच्चन के लिए प्यार और आशीर्वाद के साथ कॉस्ट्यूम्स व सूट बनाया था। यही नहीं, अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया कि, अकबर ने बचपन में उनके लिए भी एक सूट बनाया था। एक्टर ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

(ये भी पढ़ें- रकुल प्रीत ने BF जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते पर कहा- 'वह नहीं चाहते यह बात हो')

Abhishek Bachchan

दरअसल, 22 मई 2022 को अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उस सूट की है, जिसे दिवंगत कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर ने बनाया था। इस पर अकबर का नाम इंगलिश में भी लिखा हुआ है। इस फोटो के साथ अभिषेक ने एक भावुक नोट लिखा है, जिसकी शुरुआत में लिखा है, “अत्यंत दुखद समाचार पर घर लौटा।”

Abhishek Bachchan suit design by Akbar Shahpurwala

इसके आगे अभिषेक बच्चन ने लिखा, “फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है, उन्होंने मेरे पिता के कॉस्ट्यूम्स और उनके अधिकांश सूट बनाए हैं, साथ ही कई फिल्मों में उन्होंने मेरे लिए भी कॉस्ट्यूम स्टाइल किए हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक बच्चे के रूप में मेरा पहला सूट (मेरे पास अभी भी है) काटा और उस टक्स को सिल दिया, जिसे मैंने ‘रिफ्यूजी’ के प्रीमियर में पहना था। अगर आपके कॉस्ट्यूम और सूट Kachins और Gabana ने बनाए होते, तो आप स्टार बनकर उभरते। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी।। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी।”

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, “अगर वह व्यक्तिगत रूप से आपका सूट काटते हैं, तो वह आपसे सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि "सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, यह एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो, तो हर टांका प्यार से बनाया जाता है और मेरे आशीर्वाद से भरा होता है”। मेरे लिए वह दुनिया के सबसे अच्छा सूट बनाने वाले शख्स थे! अक्की अंकल, आपने मेरे लिए जो सूट बनाया है, आज रात मैं उसमें से एक पहनूंगा और धन्य महसूस करूंगा! आत्मा को शांति मिले।”

Abhishek Bachchan

(ये भी पढ़ें- सोहा अली खान ने बेटी इनाया की परवरिश पर की बात, कहा- 'आप अपने बच्चे में अपने हावभाव देखते हैं')

फिलहाल, हम भी अकबर के निधन पर शोक जाहिर करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि, उनकी फैमिली को इस क्षति से उबरने में मदद मिले।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.