अभिषेक मलिक ने शेयर किया सुहानी संग शादी का वीडियो, बारात से फेरों तक के मोमेंट्स हैं शामिल

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक ने पत्नी सुहानी चौधरी संग अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अभिषेक मलिक ने शेयर किया सुहानी संग शादी का वीडियो, बारात से फेरों तक के मोमेंट्स हैं शामिल

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक (Abhishek Malik) ने 18 अक्टूबर 2021 को अपनी जिंदगी के प्यार सुहानी चौधरी (Suhani Choudhary) के साथ शादी की। कपल ने अपनी शादी की सभी रस्मों को बेहद एन्जॉय किया और इस बात का गवाह उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया लेटेस्ट वीडियो है। आइए आपको दिखाते हैं।

abhishek malik and suhani choudhary

पहले ये जान लीजिए कि, अभिषेक मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ अपने रोके की खबर 26 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुहानी अपने लाइफ पार्टनर अभिषेक के हाथ में रिंग देखकर इमोशनल होती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, “आई लव यू मंगेतर! @mirrorwithme #rokafied।”

(ये भी पढ़ें: सनी लियोनी ने अलग अंदाज में मनाया पति डेनियल का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा सा नोट)

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, अभिषेक मलिक ने 21 अक्टूबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सुहानी संग शादी के ख़ास पलों की झलकियां हैं। इस वीडियो में दूल्हे अभिषेक के तैयार होने से लेकर उनकी बारात, वरमाला और फेरों जैसे कई मोमेंट्स को शामिल किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना भी सुना जा सकता है। ये वीडियो काफी प्यारा है।

इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, “सारा पिंड देखूं खरके होना जिस दिन तेरा मेरा व्याह सोनिया।”

इससे पहले, अभिषेक मलिक की पत्नी बन चुकीं सुहानी चौधरी ने 19 अक्टूबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी की झलकियां शेयर की थीं। शेयर किये गए फोटोज व वीडियोज में सुहानी को आईवरी कलर का ब्राइडल लहंगा पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, दूल्हे राजा अभिषेक भी अपनी दुल्हन के लहंगे के मैचिंग कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। सुहानी ने मंडप में अपनी एंट्री से लेकर, वरमाला, फेरों व सिंदूर भरने तक के मोमेंट्स शेयर किये थे।

(ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन ने जय भानुशाली से कहा, 'तेरी बदकिस्मती है तेरी बीवी ऐसी है', माही ने दिया रिएक्शन)

abhishek malik wedding

वहीं, अभिषेक मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी रिंग सेरेमनी व संगीत सेरेमनी की झलकियां शेयर की थीं। शेयर किये गए वीडियोज में अभिषेक और सुहानी अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी के खास पलों को एक साथ एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल, अभिषेक और सुहानी की शादी का ये वीडियो काफी प्यारा है। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.