'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज पापा बनने को हैं तैयार, पहली बार पैरेंटिंग पर की बात

टीवी एक्टर आदित्य रेडिज जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज पापा बनने को हैं तैयार, पहली बार पैरेंटिंग पर की बात

टीवी के फेमस शो 'ना आना इस देस लाडो' फेम एक्टर आदित्य रेडिज (Aditya Redij) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस नताशा शर्मा (Natasha Sharma) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, आदित्य ने अपने पैरेंटहुड जर्नी पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

aditya redij

आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा की शादी को आठ साल हो चुके हैं। दोनों अपने पहले बेबी का स्वागत करने को तैयार हैं। 'ई-टाइम्स' से बात करते हुए आदित्य ने बताया कि, वो इस नई यात्रा के लिए काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही उन्होंने साझा किया है कि, वो बेबी के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं।

aditya redij

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेबीमून से पति आनंद आहूजा संग तस्वीरें कीं शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर)

बकौल आदित्य, "मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हूं, या आप कह सकते हैं कि, मैं अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहा हूं। मैं उत्साहित और घबराया हुआ दोनों समान रूप से हूं, क्योंकि जिस क्षण आपको पता चलता है कि, एक नया सदस्य आपके परिवार में शामिल होने जा रहा है, आप इसके बारे में और उस नए सदस्य के भविष्य के बारे में बहुत सोचने लगते हैं। अब मुझे समझ में आ रहा है कि, जब हमें माता-पिता कहते हैं ना, जब तुम माता-पिता बनोगे, तब समझ में आयेगा, वास्तव में इसका क्या मतलब है।"

aditya redij

आदित्य ने अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहा हूं। इसके अलावा हमने बच्चे के जन्म के बाद महत्वपूर्ण चीजों की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। लेकिन पहली बात यह है कि, मुझे मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अब मैं अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं और मैं बस बच्चे के आने का इंतजार कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं।"

aditya redij

इससे पहले, नताशा शर्मा ने अपने मैटरनिटी शूट से कुछ झलकियां शेयर की थीं। दरअसल, अभिनेत्री ने 31 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मैटरनिटी शूट से दो खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो हरे और काले रंग के गाउन में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने फोटो के साथ कैप्शन दिया था, "यह मातृत्व को गले लगाने का समय है।" उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

aditya redij

aditya redij

(ये भी पढ़ें- दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज संग की शादी, गोल्डन लहंगे में खूबसूरत दिखीं दुल्हन)

फिलहाल, आपको आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.