अंगद बेदी ने अपनी बेटी के नाखूनों पर लगाया नेल पेंट, लोगों ने कहा- 'बेस्ट डैड'

बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी के नाखूनों पर नेल पेंट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अंगद बेदी ने अपनी बेटी के नाखूनों पर लगाया नेल पेंट, लोगों ने कहा- 'बेस्ट डैड'

3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के जीवन में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी थी, जब नेहा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अंगद और नेहा दूसरी बार माता-पिता बने थे। तब से, नेहा और अंगद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। अंगद और नेहा दोनों अपने बच्चों को लाड़-प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

(ये भी पढ़ें: मां की लाडली हैं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने कहा- 'पिता नहीं, मां से लेती हूं जिंदगी की हर सलाह')

हालांकि, सुपर-डैड अंगद बेदी ने हर बार अपने पिता होने के कर्तव्यों को पूरा किया है। हाल ही में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, 3 दिसंबर 2021 को अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें अपनी छोटी-सी बेटी मेहर धूपिया बेदी के साथ देखा गया। इस वीडियो में अंगद को अपनी बेटी मेहर के हाथ और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाते हुए देखा जा सकता है।

जिस समर्पण के साथ अंगद अपनी बेटी के नाखूनों पर नेल पेंट लगा रहे थे, वह मेहर के प्रति उनके प्यार को साफ-साफ दिखाता है। अंगद के इस वीडियो पर लोग 'हमेशा बेस्ट डैड', 'ये बहुत प्यारा है' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। सचमुच, अंगद निश्चित रूप से एक व्यावहारिक पिता हैं। वीडियो के साथ अंगद ने कैप्शन में एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है, "नवा काम शुरू कित्ता जी!!! विकेंड के लिए तैयार हो रही है! मेरी डांसिंग पार्टनर मेहर #reels #reelsinstagram #trending #reelitfeelit।”

(ये भी पढ़ें: एजाज खान ने पवित्रा पुनिया संग शादी की प्लानिंग पर की बात, कहा- 'पहले कुछ चीजों से डील करना है')

29 नवंबर 2021 को नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यारे पति अंगद बेदी की अपने छोटे बेटे के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में अंगद बेदी को अपने बेटे को गोद में लेकर उसे दूध पिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा और सिंपल कैप्शन लिखा था, "#mancrushmonday... नो वेट... #mencrushmonday।"

3 अक्टूबर 2021 को अंगद और नेहा के बेटे के जन्म से उनका परिवार पूरा हो गया था। अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के आगमन की खबर साझा की थी। अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि, उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने लिखा था, "बेदिज बॉय" यहां है !!!!!! भगवान ने आज हमें एक और बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बच्चा दोनों ठीक हैं। मेहर नए बेबी के स्वागत के लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे @nehadhupia, इस यात्रा के दौरान योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब हम एक साथ यादें बनाएं।"

जिस समय नेहा अपनी दूसरी डिलीवरी के लिए जा रही थीं, उस समय उनके पति अंगद बेदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की थी। डिलीवरी के बाद नेहा ने कहा था कि, यह अच्छा हुआ कि, फोटो उनके पति द्वारा साझा किया गया था, क्योंकि इसमें महिलाओं की ताकत दिखाई गई थी। एक महिला को लेबर रूम के अंदर जिस शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है, उसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने विस्तार से कहा था, "मैंने उनके द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वो फोटो देखा था। मुझे थोड़ा संदेह हुआ लेकिन बाद में मुझे खुशी हुई कि, उन्होंने इसे पोस्ट किया। इस फोटो के जरिए आप देख सकते हैं कि, औरत दर्द में हैं और यह आपकी ताकत है, जो आपको अब तक मजबूत बनाए रखे है।"

फिलहाल, हमें अंगद और उनकी प्यारी-सी बेटी के आपस का बॉन्ड काफी पसंद आता है। तो, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.