अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बर्थडे पर कहा 'बेवकूफ', शेयर की ये खास फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर 2020 को अपना 47वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बर्थडे पर कहा 'बेवकूफ', शेयर की ये खास फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर 2020 को अपना 47वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड व बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

Malaika Arora

दरअसल, 23 अक्टूबर 2020 को अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक क्यूटनेस से भरी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मलाइका गुलाबी ट्रैक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही वो कैमरे के लिए पोज देते हुए, और पाउट बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो पर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे फूल @malaikaaroraofficial।' वैसे अर्जुन ने मलाइका के लिए जो 'Fool' यानी 'बेवकूफ' लिखा है, वो उन्होंने उनके लिए प्यार से लिखा है।

Malaika

वहीं, बात अगर पिछले साल मलाइका के जन्मदिन की करें, तो तब कपल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि मलाइका के बॉयफ्रेंड बनने के बाद पहली बार अर्जुन कपूर उन्हें कैसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो उस मौके पर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका और अपनी एक सुंदर फोटो शेयर की थी, जिसमें अर्जुन मलाइका के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं, और ये एक सेल्फी है, जिसे खुद मलाइका ने क्लिक किया था। अर्जुन ने कैप्शन में कुछ ना लिखते हुए सिर्फ दिल की इमोजी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: चाची टीना अंबानी ने आकाश व ईशा अंबानी को विश किया बर्थडे, फोटो शेयर कर बताया बचपन में कैसे थे वो)

Arjun Kapoor birthday wish for Malaika

अरबाज से टूटा था 17 साल पुराना रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की जोड़ी को भला कौन नहीं जानता? ये दोनों शादी के 19 सालों बाद साल 2017 में तलाक लेकर एक-दूसरे के जीवन से पूरी तरह अलग हो गए थे। अरबाज और मलाइका के रिश्‍ते के बीच आई खटास ने पूरी इंडस्‍ट्री को उस समय चौंका दिया था। खबरों में तो इनके तलाक के पीछे कई तरह के कारण बताए जाने लगे थे। किसी ने इसके पीछे एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही तो किसी ने इनके बीच बढ़ती छिटपुट झगड़े को वजह बताया। लेकिन असली वजह तो मलाइका और अरबाज ही जानते हैं। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब संग पूल में की जमकर मस्ती, वीडियो ने जीता फैंस का दिल)

शादी का नहीं है अभी कोई प्लान?

मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले यानी साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे? इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फोटोज पर कमेंट करके लोग ये सवाल पूछ ही लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं? लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे। वहीं, 16 अप्रेल 2020 को 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर सवाल कर ही लिया। इस पर अर्जुन ने हंसते हुए जवाब दिया, 'अभी शादी होगी भी तो कैसे? अगर करनी भी होगी तो? जब हम शादी करेंगे तब हम आप सबको बताएंगे। फिलहाल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है।'

उम्र को लेकर किया जाता है ट्रोल

मलाइका और अर्जुन को सोशल मीडिया पर दोनों की उम्र के बीच के अंतर की वजह से काफी ट्रोल किया जाता है। जहां अर्जुन की उम्र अभी 35 साल है तो वहीं, मलाइका की उम्र 47 साल है। ऐसे में दोनों की उम्र में लगभग 12 साल का अंतर है, जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि, इस बात से दोनों में से किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता। (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, दूल्हे राजा ने लिखा- 'वेडिंग हो गई शुरू')

फिलहाल, मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन के मौके पर हम भी ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको अर्जुन द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images courtesy: Malaika AroraAmrita AroraArjun Kapoor
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.