दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: अभिनेता की हालत स्थिर, जल्द हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के एक फैमिली फ्रेंड ने अभिनेता के ​हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: अभिनेता की हालत स्थिर, जल्द हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज

98 वर्षीय दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने करीब पांच दशक तक बॉलीवुड पर राज किया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। 30 जून 2021 को उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने की वजह से एक्टर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। लेटेस्ट ​रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं एक्टर के हेल्थ अपडेट के बारे में।

Dilip Kumar

दरअसल, दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने 2 जुलाई 2021 को बताया कि, "वह स्थिर हैं। वह डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में हैं, ताकि डॉक्टर उनकी उम्र को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा प्रदान कर सकें। परिवार का मानना ​​है कि, उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी।" उन्होंने कहा कि, 'परिवार ने दिलीप कुमार के शुभचिंतकों की अनंत प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।'

Dilip Kumar

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी की थ्रोबैक फोटो आई सामने, एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल)

ध्यान रहे कि, दिलीप कुमार को पिछले महीने की शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 जून 2021 को दिलीप कुमार के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए फैजल ने एक्टर की हेल्थ अपडेट दी थी। ट्वीट में लिखा था कि, ''आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असीमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है।''

Dilip Kumar

दिलीप कुमार के करियर की बात करें तो, अभिनेता 'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'नया दौर' और 'राम और श्याम' जैसी कई हिट फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उनकी आखिरी फिल्म  'किला' थी, जो साल 1998 में आई थी।

Dilip Kumar

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार को पागलों की तरह चाहती थीं सायरा बानो, एक्टर को हासिल करने के लिए उठाया था ये कदम)

दिलीप कुमार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्टर ने 11 अक्टूबर 1966 को अभिनेत्री सायरा बानो से शादी रचाई थी। उस समय सायरा बानो 22 साल की थीं, और दिलीप कुमार 44 साल के थे। 22 सालों के एज गैप के बावजूद इस कपल के बीच अटूट प्यार आज तक बरकरार है। 53 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद भी ये कपल आज भी एक-दूसरे के लिए जान छिड़कता है। सायरा अपने पति के हर सुख-दुख में साथ खड़ी दिखाई देती हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं अभी भी अपने कोहिनूर, यूसुफ साहब के प्यार में पागल हूं, जैसे मैं 12 साल की उम्र में उनकी तरफ आकर्षित थी। हमारी शादी काफी अच्छी रही है, जिसने चार दशकों में काफी उतार-चढ़ावों को पार किया है। कोई शादी परफेक्ट नहीं होती। वो हो भी कैसे सकती है, जब बतौर इन्सान हम परफेक्ट नहीं हैं? ये एक म्युचुअल प्यार, इज्जत होती है, जो शादी को बनाए रखती है।”

Dilip Kumar

फिलहाल, हमें और लाखो फैंस को यही उम्मीद है कि, अभिनेता जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.