'दिल ही तो है' फेम कृष्णा शेट्टी ने अपनी लेडीलव प्रज्ञा संग रचाई शादी, देखें वेडिंग फोटोज

'दिल ही तो है' फेम कृष्णा शेट्टी ने अपनी लेडीलव प्रज्ञा संग हाल ही में शादी रचाई है, जिसमें उनके करीबी दोस्त करण कुंद्रा ने भी शिरकत की है। आइए देखते हैं वेडिंग फोटोज...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'दिल ही तो है' फेम कृष्णा शेट्टी ने अपनी लेडीलव प्रज्ञा संग रचाई शादी, देखें वेडिंग फोटोज

साल 2020 कोरोना महामारी की दृष्टि से भले ही बुरा बीता, लेकिन ये साल बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सितारों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत थी। कई सितारों ने पिछले साल कोरोना पेंडमिक में अपने लव वन के साथ शादी करके जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत की थी। साल 2020 की तरह 2021 में भी पेंडमिक के बीच कई सितारे अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से शादी रचा रहे हैं। वरुण धवन-नताशा दलाल, दीया मिर्जा-वैभव रेखी और आदित्य कपाड़िया-तन्वी ठक्कर के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता कृष्णा शेट्टी (Krishna Shetty) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रज्ञा शेट्टी (Pragya Shetty) से शादी कर ली है। कृष्णा और प्रज्ञा की शादी की तस्वीरें अब सामने आई हैं। (ये भी पढ़ें- जब रुबीना दिलैक का पति अभिनव शुक्ला से घुटने लगा था दम, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह)

आपको वेडिंग तस्वीरें दिखाएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, कृष्णा शेट्टी ने वैसे कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान ‘विषकन्या: एक अनोखी प्रेम कहानी’ से बनाई थी। हालांकि, सीरियल ‘दिल ही तो है’ से उन्होंने अपने लाखों फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई थी। इस शो में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अब कृष्णा मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे बन गए हैं। अब एक्टर अपने करियर का ग्राफ आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने करियर में तो कृष्णा शेट्टी ने पहचान बना ली है, अब बात करते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। कृष्णा शेट्टी ने हाल ही में अपनी लेडीलव व डॉक्टर प्रज्ञा शेट्टी के साथ जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत की है। उन्होंने मंगलोर के बीच साइड में अपनी लेडीलव प्रज्ञा के साथ शादी रचाई। उनकी इस ड्रीम वेडिंग में परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। दोनों के वेडिंग लुक की बात करें तो, कृष्णा शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी और साफा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी लेडीलव प्रज्ञा ने अपने वेड लुक के लिए हैवी लहंगे की बजाय रेड साड़ी को चुना, जिसमें वो बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। (ये भी पढ़ें- अभिषेक और आराध्या संग कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें फोटोज)

22 फरवरी 2021 को कृष्णा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। ये उनकी रीपोस्ट फोटो है, जिसे एक्टर अभिनव कपूर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में शो ‘दिल ही तो है’ के को-स्टार्स के साथ दूल्हे राजा कृष्णा और उनकी दुल्हन प्रज्ञा कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल सभी का दिल जीत रही है। इसके अलावा उनकी शादी की और भी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए डालते हैं इस पर एक नजर।

कृष्णा की शादी में ‘दिल ही तो है’ के सभी कास्टिंग स्टार्स शामिल हुए थे, जिनमें से एक एक्टर के बेस्ट फ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundra) भी शुमार हैं। इसकी झलक हमें करण कुंद्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से देखने को मिली। इन तस्वीरों में पूरी कास्ट टीम को देखा जा सकता है। ये तस्वीरें कृष्णा और उनकी लेडीलव प्रज्ञा की मेहंदी सेरेमनी की हैं। आइए देखते हैं। (ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने पति अभिनव संग अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, कहा 'एक-दूसरे में मजबूती मिली है')

फिलहाल, कृष्णा अपनी लेडीलव प्रज्ञा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। हम भी दोनों को शादी की ढेर सारी बधाइयां देते हैं। तो आपको दोनों की वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- कृष्णा शेट्टी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.