एक्टर मोहित जोशी ने काजोल श्रीवास्तव के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन लव केमिस्ट्री के बारे में की बात

हाल ही में, एक्टर मोहित जोशी ने अपने शो और को-स्टार काजोल श्रीवास्तव के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन लव केमिस्ट्री के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

एक्टर मोहित जोशी ने काजोल श्रीवास्तव के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन लव केमिस्ट्री के बारे में की बात

टीवी शो 'शुभ शगुन' में अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहे एक्टर मोहित जोशी (Muohit Joushi) अब जल्द ही काजोल श्रीवास्तव के साथ एक लव एंगल में नजर आएंगे। शो में उनका लव ट्रैक दिखाया जाएगा। दर्शक भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में मोहित ने अपनी ऑन-स्क्रीन लव केमिस्ट्री के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

mohit

मोहित शो में 'युग' की भूमिका निभा रहे हैं और काजोल 'नव्या' की भूमिका निभा रही हैं। शो में दोनों का लव एंगल देखने को मिलेगा और हमें यकीन है कि, दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में, मोहित ने 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी को-स्टार काजोल श्रीवास्तव और उनके साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में भी खुलासा किया।

mouhit joshi

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, वेकेशन के ले रहीं मजे)

शो में अपने लव एंगल के बारे में बात करते हुए मोहित ने बताया कि, “युग और नव्या के बीच की केमिस्ट्री शो में देखने को मिलेगी। युग एक मेहनती, देखभाल करने वाला और ईमानदार लड़का है। वह अपनी बहन के लिए एक सुरक्षात्मक भाई है, जो उसे बुराई से बचाने के लिए हमेशा मौजूद रहता है। शो में कुछ बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स हो रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि, दर्शकों को शो में युग और नव्या के बीच की केमिस्ट्री पसंद आएगी।”

mohit

जब उनसे ऑफ-स्क्रीन उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, “मैं अपने वास्तविक जीवन में खुशी से सिंगल हूं। अभी मैं मुख्य रूप से अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं और मेरा मानना ​​है कि, सिंगल होना इतना बुरा नहीं है। ऐसा नहीं है कि, मैं जीवन भर अविवाहित रहना चाहता हूं। मैं बस अपने जीवन में सही समय और सही व्यक्ति के प्रवेश का इंतजार कर रहा हूं।''

mohit

मोहित असल जिंदगी में सिंगल हैं और काजोल शादीशुदा हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, "हां, मेरी लव केमिस्ट्री काजोल के साथ ऑन-स्क्रीन दिखाई जाती है, जो असल जिंदगी में शादीशुदा हैं। हालांकि, मेरा मानना ​​है कि, सिंगल रहना और एक शादीशुदा आदमी को पर्दे पर निभाना ठीक है, क्योंकि एक अभिनेता को अपनी मौलिकता के बावजूद कई तरह की भूमिकाएं करनी पड़ती हैं। शो के बारे में बात करते हुए मैं वास्तव में वर्तमान ट्रैक का आनंद ले रहा हूं।”

mohit

(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में दी कस्टमाइज्ड कार, एक्ट्रेस ने बताया- 'सबसे अच्छा पति')

फिलहाल, हम भी काजोल और मोहित का लव ट्रैक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.