रणबीर-आलिया ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी! दिसंबर 2022 में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग

पिछले काफी समय से एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खबर है कि, ये लव बर्ड्स 2022 में शादी करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

रणबीर-आलिया ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी! दिसंबर 2022 में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बी-टाउन के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में, आलिया और रणबीर छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए थे, जिसके बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कई सारी फोटोज भी शेयर की थीं।

Alia Bhaat and ranbir kapoor

जब इस रोमांटिक जोड़े को सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ देखा गया था, तब से उनके फैंस इस कपल के दीवाने हो गए हैं। अक्सर ये दोनों फैमिली डिनर और लंच पर साथ देखे जाते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन के दौरान भी कपल के एक साथ रहने की रिपोर्ट सामने आई थी।

alia and ranbir

हालांकि, कई महीनों से आलिया और रणबीर की शादी की खबरें सुनने में आ रही थीं। लेकिन अब एक न्यूज पोर्टल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ये पता चला है कि, लवबर्ड्स ने अपनी शादी को एक साल से ज्यादा समय तक के लिए टाल दिया है और वे दिसंबर 2022 में शादी करने की योजना बना रहे हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor

(ये भी पढ़ें: निकितिन धीर ने बयां की पिता बनने की खुशी, कहा- 'इंतजार नहीं कर पा रहा हूं')

एक्टर्स के एक करीबी सूत्र ने समाचार पोर्टल को बताया है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों के शूट के लिए एक शेड्यूल फिक्स कर लिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, दोनों देश के बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं। इसलिए शादी की तैयारियों में कुछ समय लगेगा। दोनों की शादी से पहले और शादी के बाद भी लंबी छुट्टी पर जाने की तैयारी है।

alia and ranbir

(ये भी पढ़ें: विक्की कौशल GF कैटरीना कैफ के घर के बाहर हुए स्पॉट, मां सुजैन शादी की शॉपिंग करती आईं नजर)

अगर हम इनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे। साथ ही एक्टर, लव रंजन की अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें वो श्रद्धा कपूर के साथ दिखेंगे। इधर, आलिया के पास संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और करण जौहर की 'तख्त' व 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्में हैं।

alia bhatt and and ranbir kapoor

फिलहाल, हमें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल आलिया और रणबीर की ग्रैंड शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो, आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.