अमृता राव बुर्का पहनकर बॉयफ्रेंड आरजे अनमोल से जाती थीं मिलने, शेयर किया अनदेखा वीडियो

एक्ट्रेस अमृता राव अपने डेटिंग के दौरान पति आरजे अनमोल से बुर्का पहनकर मिलने जाया करती थीं। आइए आपको इसका एक वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अमृता राव बुर्का पहनकर बॉयफ्रेंड आरजे अनमोल से जाती थीं मिलने, शेयर किया अनदेखा वीडियो

वैसे तो, बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाले सभी कपल्स की लव स्टोरी अपने आप में काफी रोचक है। लेकिन एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) की प्रेम क​हानी सबसे अलग है, क्योंकि उनका दिल आरजे अनमोल (RJ Anmol) पर आ गया था। दोनों ने काफी दिनों तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद शादी रचाई और मौजूदा समय दोनों अपने बेटे वीर के साथ खुशनुमा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं।

Amrita Rao With Husband Anmol

लेकिन क्या आपको पता है कि, इनकी लव स्टोरी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। कई बार तो एक्ट्रेस को बुर्का पहनकर अनमोल से मिलने के लिए जाना पड़ता था। खुद कपल ने हाल ही में, इस बारे में खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Amrita Rao With Husband Anmol

दरअसल, आरजे अनमोल और अमृता राव पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस को अपनी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' पर अपने डेटिंग के दौरान का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आरजे अनमोल पत्नी अमृता के साथ अपनी डेटिंग के दौरान के किस्सों की बात कर रहे हैं। 

amrita

(ये भी पढ़ें- अमृता राव ने बताया- पति अनमोल को क्यों कहा था 'हां', बताई खूबसूरत वजह)

इस बीच वह एक अनदेखे वीडियो का भी जिक्र करते हैं, जिसमें आरजे अनमोल अपने फैंस के साथ घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वो सबको एक-एक कर ऑटोग्राफ दे रहे हैं और दूसरी तरफ बुर्के में अमृता राव झूम रही हैं और दूर से ही गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में अनमोल बताते हैं कि, बु्र्के में मौजूद महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अमृता राव हैं। यह वीडियो साल 2011 का है।

बहुत से लोगों को ये नहीं पता होगा कि, अमृता राव और रेडियो जॉकी अनमोल ने करीब 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन किसी को कानों-कान इसकी भनक नहीं लगी थी। इसके बाद 15 मई 2016 को दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद 1 नवंबर 2020 को कपल ने अपने घर में बेटे वीर का स्वागत किया था। 

Amrita Rao With Husband Anmol

अमृता के करियर की बात करें तो, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से अमृता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'इश्क विश्क', 'मैं हूं ना' और 'विवाह' जैसी कई हिट फिल्में कीं। इसके अलावा उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। 

Amrita Rao With Husband Anmol

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री)

फिलहाल, आपको आरजे अनमोल और अमृता राव के डेटिंग के दौरान का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.