यामी गौतम से नताशा दलाल तक, ये स्टार पत्नियां शादी के बाद पहली बार रखेंगी 'करवा चौथ' का व्रत

इस स्टोरी में हम आपको उन अभिनेत्रियों और स्टार पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल शादी के बाद पहली बार अपने पतियों के लिए 'करवा चौथ' का व्रत रखेंगी।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

यामी गौतम से नताशा दलाल तक, ये स्टार पत्नियां शादी के बाद पहली बार रखेंगी 'करवा चौथ' का व्रत

भारतीय संस्कृति में ‘करवा चौथ’ का व्रत काफी महत्व रखता है। ये व्रत हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती है। भले ही वर्तमान समय में समाज काफी मॉडर्न हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिलाएं इस परंपरा को खुशी और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं। मनोरंजन जगत की शादीशुदा अभिनेत्रियां भी खुशी-खुशी अपने पति के लिए ‘करवा चौथ’ रखती हैं। साल 2021 में कई स्टार वाइफ और अभिनेत्रियों की शादी के बाद पहला ‘करवा चौथ’ है। आइए आपको दिखाते हैं वो लिस्ट।

1. नताशा दलाल (Natasha Dalal)

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ मुंबई स्थित अलीबाग में जनवरी 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल पहली बार ‘करवा चौथ’ सेलिब्रेट करेगा।

2. दीया मिर्जा (Dia Mirza)

Dia Mirza's Second Marriage with Vaibhav Rekhi

बी-टाउन की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को शादी की थी। वैसे, तो ये उनकी दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने फिल्म निर्माता साहिल सांघा के साथ की थी। हालांकि, दूसरी शादी के बाद इस बार उनका पहला 'करवा चौथ' होगा।

(इसे भी पढ़ें: जानिए किसने रखा था पहला करवा चौथ का व्रत और क्या है इस व्रत का इतिहास)

3. यामी गौतम (Yami Gautam)

Yami Gautam With Aditya Dhar

‘फैशन दीवा’ यामी गौतम ने 4 जून 2021 को फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर संग अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया है। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने परफेक्ट नई-नवेली दुल्हन लुक से फैंस को गोल्स दे रही हैं। उनके चाहने वालों के अलावा हमें भी उनके पहले ‘करवा चौथ’ लुक का बेसब्री से इंतजार है।

4. गौहर खान (Gauhar Khan)

Gauahar Khan With Zaid Darbar

एक्ट्रेस गौहर खान भले ही अपने ट्रेंडी लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं, लेकिन जब उन्होंने 25 दिसंबर 2020 को अपने जीवन के प्यार ज़ैद दरबार के साथ शादी की, तभी से ही वो अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस का भी इस बार पहला ‘करवा चौथ’ है।

(इसे भी पढ़ें: करवा चौथ के रस्म-रिवाज इस त्योहार को बनाते हैं और भी खास, जानें व्रत से जड़ी कुछ खास बातें)

5. श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal)

Aditya Narayan And Shweta Agarwal

फिल्म ‘शापित’ में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल ने अपने को-एक्टर आदित्य नारायण संग लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2020 को शादी की थी। शादी के बाद 24 अक्टूबर 2021 को वो पहली बार अपने पति आदित्य के लिए ‘करवा चौथ’ का व्रत रखेंगी।

6. शाइनी दोशी (Shiny Doshi)

Shiny Doshi with hubby Lavesh

‘सरस्वतीचंद्र’, ‘सरोजनी’, ‘बहू हमारी रजनीकांत’ और ‘पांड्या स्टोर’ जैसे सीरियल्स से टीवी इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकीं शाइनी दोशी ने 15 जुलाई 2021 को बेहद ही प्राइवेट तरीके से अपने बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी के साथ शादी रचाई थी। शाइनी अपने पति लवेश के लिए इस साल ‘करवा चौथ’ का व्रत रखेंगी।

7. दिशा परमार (Disha Parmar)

Rahul Vaidya And Disha Parmar

एक्ट्रेस दिशा परमार और प्लेबैक सिंगर राहुल वैद्य की शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों ने 16 जुलाई 2021 को धूमधाम से शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था और अब उनके पहले ‘करवा चौथ’ की झलक देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

(इसे भी पढ़ें: करवा चौथ 2021: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से व्रत कथा तक, हर एक चीज के बारे में

8. धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)

Dhanashree And Yuzvendra Chahal

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया क्वीन हैं। उनके डांस स्टेप पर कई सितारे भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। धनश्री और युजवेंद्र के रिलेशनशिप की भनक लोगों को अगस्त 2020 में पड़ी थी, जब उन्होंने सगाई की थी। इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को अचानक शादी करके इस कपल ने सोशल मीडिया फीड को अपनी वेडिंग फोटोज से फुल कर दिया। धनश्री का भी इस बार पहला ‘करवा चौथ’ है।

9 शाजा मोरानी (Shaza Morani)

Priyank Sharma And Shaza Morani

फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी ने एक्टर प्रियांक शर्मा से शादी की है, जो दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे व एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कजिन हैं। दोनों ने मालदीव में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से मार्च 2021 के महीने में शादी रचाई थी। दोनों का शादी के बाद पहला ‘करवा चौथ’ होगा, जिसमें फैंस को उनकी लव केमिस्ट्री देखने का इंतजार है।

10. रिया कपूर (Rhea Kapoor)

Rhea Kapoor And Karan Boolani

फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 14 अगस्त 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ अपने पिता अनिल कपूर के घर में प्राइवेट तरीके से शादी की थी। वैसे, तो शादी के बाद इस बार उनका पहला ‘करवा चौथ’ है, लेकिन कुछ समय पहले रिया कपूर ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए ‘करवा चौथ’ का व्रत न रखने की घोषणा की है। उनका मानना है कि, वो इन सब में भरोसा नहीं रखती हैं। प्रोड्यूसर द्वारा लिखे नोट को आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Rhea Kapoor' Note On Karwa Chauth

तो ये थीं वो हस्तियां, जिनका शादी के बाद पहला ‘करवा चौथ’ होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि, ये सभी अपने पहले ‘करवा चौथ’ में क्या स्पेशल करने वाली हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.