पटौदी के राजकुमार तैमूर अली खान को गिफ्ट में मिला ये खास कार्ड, मम्मी करीना कपूर ने किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। करीना ने तैमूर को गिफ्ट में एक कार्ड को अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पटौदी के राजकुमार तैमूर अली खान को गिफ्ट में मिला ये खास कार्ड, मम्मी करीना कपूर ने किया शेयर

बॉलीवुड के नवाब खान यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan), एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सिर्फ 3 साल की उम्र में पटौदी खानदान के राजकुमार तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है, फैंस उनके क्यूटनेस पर फिदा हैं। बताते चलें कि तैमूर इंडस्ट्री से सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, और हां जब से उनकी मम्मी करीना ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है तभी से वह तैमूर की फोटोज खूब शेयर कर रही हैं।

इसी क्रम में करीना कपूर खान ने हाल ही में तैमूर की जिंदगी का एक क्यूट पल शेयर किया। दरअसल टिम टिम को अपने बेस्ट फ्रेंड से एक हाथ से बना कार्ड मिला है। जिसे करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। इस कार्ड की खास बात ये है कि तैमूर के फ्रेंड ने उनके लिए ये कार्ड खुद बनाया है। (ये भी पढ़ें: अब्बा सैफ अली खान और मम्मा करीना कपूर खान के शादी के समय की सारा अली खान की अनदेखी तस्वीरें)

करीना ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि प्यार का सबसे प्योर (शुद्ध) रूप। जब आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से हाथ से बना कार्ड मिलता है। इन कठिन समय में, मेरे दोनों बेबीज हमें याद दिला रहे हैं कि सबसे महत्वपूर्ण क्या है। इसके साथ उन्हें #BFFs #TimAndRanvir हैशटैग्स दिए। तैमूर के बेस्ट फ्रेंड का नाम रणवीर है।

दूसरी स्टोरी में करीना ने कार्ड की फोटो शेयर की। ये कार्ड पीले चार्ट पेयर पर बना था, जिस पर बहुत सारे कार्टून के स्टिकर्स लगे हुए थे। तीसरी स्टोरी में करीना ने कार्ड को ओपन करके फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर के फ्रेंड ने उनके लिए एक क्यूट मैसेज लिखा था। इस पर लिखा था, 'Dear Tim, Love Ranvir'। (ये भी पढ़ें: पटौदी के राजकुमार इब्राहिम अली खान ने शेयर की इस खूबसूरत लड़की की तस्वीर,​ लिखा- 'I Miss You')

बताते चलें कि इससे पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर और सैफ की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों बालकनी में पौधा लगाते हुए दिख रहे थे। इसके साथ करीना ने लिखा कि मेरे दोनों लड़के दुनिया की तरफ अपना छोटा योगदान दे रहे हैं। आइए हम, सभी के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएं। आप अपना योगदान दें। सुरक्षित रहिए। इस फोटो में सैफ और तैमूर दोनों ही वाइट कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान अपने पालने में कर रहे हैं आराम, करीना कपूर खान ने अनजाने में शेयर कर दी तस्वीर)

बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो इनको आखिरी बार राज मेहता की गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। इसके बाद, 'बेबो' को होमी अदजानिया के अंग्रेज़ी मीडियम में देखा गया जहाँ वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा अब वह आमिर खान की स्टारर लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा तख्त में भी नजर आएंगी।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.