करिश्मा कपूर ने खोला करीना की शादी से जुड़ा राज, मलाइका अरोड़ा को कहा 'सख्त टीचर'

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के मंच पर अपनी छोटी बहन करीना कपूर की शादी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

करिश्मा कपूर ने खोला करीना की शादी से जुड़ा राज, मलाइका अरोड़ा को कहा 'सख्त टीचर'

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की उम्र में भले ही 6 साल का फासला हो, लेकिन इन दोनों बहनों का बॉन्ड आपस में बहुत ही गहरा है। अक्सर दोनों एक साथ अपने स्पेशल मोमेंट शेयर करती हुई देखी जाती हैं। जहां करिश्मा अपनी छोटी बहन करीना को 'बेबो' कहकर बुलाती हैं, वहीं करीना उन्हें 'लोलो' बुलाती हैं। बॉलीवुड में करिश्मा और करीना की जोड़ी काफी हिट है। ये दोनों बहनें एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं।

kareena and karisma

जहां करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की, लेकिन आपसी मतभेद होने के कारण ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने पति से तलाक ले लिया। फिलहाल वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने दो बच्चों के साथ बेहद खुश हैं। वहीं, उनकी बहन करीना ने अपने से 10 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान के साथ 2012 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं और एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

kareena and karisma

हाल ही में, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के मंच पर एक्टर सुनील शेट्टी के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीना कपूर की शादी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शो में करिश्मा ने करीना कपूर की शादी में मलाइका से जुड़ी एक बात बताई है। उन्होंने कहा, "मैं एक बात बताना चाहूंगी कि, हमारे ग्रुप में भारत की सबसे अच्छी कोरियोग्राफर मलाइका हैं। बेबो की शादी में वो हमारी परफॉरमेंस को लेकर बहुत सख्त थीं। संगीत की प्रैक्टिस कै दौरान वे हर वक्त हमें टोकती रहती थीं कि, 'पैर ठीक से करो, क्या मैंने तुम्हें नहीं सिखाया? कमर ठीक से हिलाओ'।"

kareena and karisma

'सोनी' चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आप यहां वीडियो देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने सोहा की बेबी बंप के साथ फोटो की शेयर, तो उड़ने लगी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह)

करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करीना कपूर बेहद करीबी दोस्त हैं। अक्सर ये गर्ल गैंग एक साथ पार्टी करती हुई देखी जाती है। बीते 23 अक्टूबर 2021 को मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर इन चारों को एक साथ मलाइका के घर पर पार्टी करते देखा गया था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

(ये भी पढ़ें: जब सैफ अली खान के घर में घुस आई थी अज्ञात महिला, पत्नी करीना का ऐसा था रिएक्शन)

kareena kapoor and girl gang

फिलहाल, हमें करिश्मा और करीना कपूर का ये बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है। आपको इन स्टार बहनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.