'स्वर्ण घर' फेम एक्ट्रेस संगीता घोष ने शेयर कीं बेटी देवी की तस्वीरें, कहा- 'मिलिए हमारी दुनिया से'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस संगीता घोष ने अपनी बेटी देवी की बेहद प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'स्वर्ण घर' फेम एक्ट्रेस संगीता घोष ने शेयर कीं बेटी देवी की तस्वीरें, कहा- 'मिलिए हमारी दुनिया से'

टीवी एक्ट्रेस संगीता घोष (Sangita Ghosh) छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम हैं। एक्ट्रेस ने 'देश में निकला होगा चांद' सीरियल में 'परमिंदर कौर' की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इन दिनों वह 'स्वर्ण घर' सीरियल में स्वर्ण बेदी की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलाया किया था कि, वह सात महीने की बच्ची की मां हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही राजकुमारी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

sangeeta

पहले ये जान लीजिए कि, संगीता घोष ने साल 2011 में पोलो प्लेयर राजवी शैलेन्द्र सिंह राठौर के साथ शादी की थी। राजवी राजस्थान में रहते हैं और संगीता अपनी शूटिंग के चलते मुंबई में रहती हैं। संगीता ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, उन्होंने 25 दिसंबर 2021 को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

sangeeta

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल की एक्स पर साधा निशाना, कहा- 'तुम कुछ बिगाड़ नहीं पाओगी')

अब बात करते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं लेटेस्ट फोटोज की। दरअसल, 24 जुलाई 2022 को संगीता ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बेटी देवी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में संगीता अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में देवी अपने पिता राजवी के साथ समय बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में देवी की क्यूटनेट किसी का भी दिल जीत लेगी। यहां देखें वो फोटोज।

sangeeta

sangeeta

sangeeta

sangeeta

इससे पहले, 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ बातचीत में संगीता घोष ने अपने बेटी के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, ''देवी का जन्म पिछले साल 25 दिसंबर को समय से पहले हुआ था। यह एक चिंताजनक समय था, क्योंकि वह 15 दिनों के लिए एनआईसीयू में थी। ऐसा नहीं है कि, हमने खबर छुपाई, लेकिन हमने तब तक इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया, जब तक हमें ठीक समय का अहसास नहीं हुआ।''

sangeeta

आगे एक्ट्रेस ने कहा था, ''कभी-कभी यह इतना अवास्तविक लगता है कि, मैं अपने पति से मुझे चुटकी लेने के लिए कहती हूं। देवी बहुत खुशमिजाज बच्ची है और मेरे पति राजीव शैलेंद्र सिंह की कॉपी है। मैंने गायत्री मंत्र का पाठ किया, जब मैंने उसे पहली बार लिया, उसने अपनी आंखें खोली और मुस्कुराई। मैं उस पल को नहीं भूल सकती।''

sangeeta

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन GF सबा आजाद संग मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल)

फिलहाल, आपको संगीता घोष की बेटी देवी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.