सुहासिनी मुले की लव स्टोरी: 60 की उम्र में मिला सच्चा प्यार तो कर ली शादी, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले को 60 साल की उम्र में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने चार साल बाद अपनी शादी का खुलासा किया था। उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, आइए आपको बताएं।

img

By Ritu Singh Last Updated:

सुहासिनी मुले की लव स्टोरी: 60 की उम्र में मिला सच्चा प्यार तो कर ली शादी, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सुहासिनी मुले (Suhasini mulay) की तब ख़ासी चर्चा हुई थी, जब उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी करने का ऐलान किया था। सुहासिनी ख़ुद भी हैरान थी कि कैसे अचानक उनकी शादी चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि उनका मानना था कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। वह इस बात पर विश्वास करती हैं कि जब जिसे सच्चा प्यार मिले उसे शादी कर लेनी चाहिए। अमूमन लोगों का उम्र के साथ प्यार या शादी करने का इरादा कमजोर होता जाता है, लेकिन सुहासिनी ऐसी शख्स हैं जिन्हें 60 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ। टीवी सीरियल और फिल्मों में अपने उसूलों पर काम कर एक अलग छवि बनाने वाली 70 साल की मराठी एक्ट्रेस सुहासिनी मुले को 60 साल की उम्र में फेसबुक पर उनका प्यार मिला और फिर उन्होंने शादी का फैसला ले लिया। तो आइए आपको एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में बताएं।

शादी के चार साल बाद खोला था राज

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले 60 साल की उम्र में शादी कर चुकी थीं, लेकिन अपनी शादी का खुलासा उन्होंने शादी के चार साल बाद किया था। 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि, वो चार साल पहले भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु (Atul Gurtu) से शादी कर चुकी हैं। एक और मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, ‘मैं हैरान हूं कि मेरी शादी अचानक से इतने साल बाद चर्चा में कैसे आ गई? मेरी शादी इतना बड़ा मुद्दा नहीं थी कि लोग इसे डिस्कस करें या मुझे एक 'फ़ेमिनिज़्म ऑईकॉन' जैसा बना दें ।” वह कहती हैं कि, आप अपने सपने, जुनून को पूरा करने के लिए कभी बूढ़े नहीं होते, यहां तक कि शादी करने के लिए भी। अपना ‘बेटर हाफ’ खोजने के लिए कोई सही समय या उम्र नहीं होता है।'' 

सपने कभी एक्सपायर नहीं होते

सुहासिनी मुले ने साबित कर दिया कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। वह 2011 में 60 वर्ष की उम्र में भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी चुकी थीं, जबकि दोनों में न केवल उम्र बल्कि पेशे का भी जमीन-आसमान का अंतर था। बावजूद इसके उनके मन और विचार एक जैसे थे और वे अपना जीवन एक-दूसरे के साथ देखते थे। हालांकि, ये कम अचरज की बात नहीं कि इंडियन सोसायटी ने इनके रिलेशन को बहुत सहजता से स्वीकार कर लिया, क्योंकि इंडियन सोसायटी में आमतौर पर ऐसी शादी या रिलेशनशिप पर बहुत कमेंट होते हैं। (इसे भी पढ़ें: काफी रोमांटिक है अमेरिका के होने वाले नए प्रेसिडेंट की लव स्टोरी, अपनी वाइफ को किया था 5 बार प्रपोज)

अपनी प्राथमिकताओं को दिया महत्व

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1990 के दशक में सुहासिनी लिव-इन रिलेशनशिप में थी, लेकिन ये रिलेशन सही नहीं चल सका। अपने पूर्व प्रेमी से अलग होने के बाद सुहासिनी लगभग दो दशक तक अकेली ही रही थीं। सुहासिनी एक सफल कालाकार तो थीं हीं वह एक डॉक्यूमेंट्री मेकर भी हैं। ऐसे में उनके पास करने को बहुत से काम थे और  किसी रिश्ते के बारे में सोचने के लिए वक्त नहीं था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही कहा था कि, “ऐसा नहीं था कि मुझे घर से शादी के लिए दबाव नहीं था, लेकिन मैं शादी नहीं करना चाहती थी। मेरे पास दूसरी प्राथमिकतांए थी, मेरे सामने मेरा करियर, मेरा काम था जिसे मैं नहीं छोड़ना चाहती थी।” (इसे भी पढ़ें: पापा धर्मेंद्र के कंधों पर बैठकर बहुत खुश हैं ईशा देओल, देखें बचपन की ये क्यूट फोटो)

दुनिया के लिए सुहासिनी मुले एक ऐसीअभिनेत्री हैं, जिन्हें अपने जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रही। वह अपने हर काम को अपने तरीके से करती आई हैं। फिल्म ‘हू-तू-तू’(1999) के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला। फिल्म ‘दिल चाहता है’ और फिर ‘जोधा-अकबर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग की जो छाप छोड़ी वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। वह अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी लाइफ को अपनी तरीके से एंजॉय किया है। हालांकि, एक साथी के लिए उनकी लालसा दिल की गहराई में दफन हो गई थी।

फेसबुक चैटिंग से बना ऐसे कनेक्शन

एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशी का मोड़ तब आया, जब उनके एक सहयोगी ने उन्हें फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए प्रेरित किया। सुहासिनी की लाइफ का ‘टर्निंग प्वाइंट’ यही रहा कि जैसे उन्होंने फेसबुक पर ‘साइन-इन’ किया उनकी जिंदगी में भी उनके ‘बेटर हॉफ’ की एंट्री का ‘लॉग-इन’ हो गया। फेसबुक पर सुहासिनी जल्दी ही अपने भावी पति अतुल से मिलीं और ऑनलाइन ही इनकी बातचीत शुरू हो गई और अपनी उम्र की परवाह किए बिना ये अपने विचार एक-दूसरे के साथ शेयर करने लगे। बातचीत करते हुए ही एक दिन जब अतुल ने लिखा था कि, “रिश्ते बनाने होंगे, वे आसमान से नहीं गिरते।” इन शब्दों ने सुहसिनी को भी बहुत प्रभावित किया और अपनी पसंद के बारे में वह आश्वस्त हो गईं, लेकिन जिस बात ने उनका आत्मविश्वास और बढ़ा दिया वह एक वाकया था, जो अतुल ने अपनी पहली पत्नी पर लिखा था, जिनकी 6 साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी ने वह सभी चीजें कीं, जो वह मरने से पहले हमेशा चाहती थीं और उन्हें खुश रखने के लिए वह बहुत ही आशावादी तरीके से उनकी बीमारी से निपटे। इस शब्द ने सुहासिनी का ध्यान आकर्षित किया और उनके दिल को छू लिया। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 12 ऐसे सेलेब्स जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ रचाई है शादी)

अतुल ने सुहासिनी के पेरेंट्स को ऐसे मनाया

सुहासिनी ने न केवल यह साबित किया कि विवाह बुढ़ापे से जुड़ी किसी भी मिथक से ऊपर है, बल्कि दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति का एक उदाहरण भी है। उन्होंने लोगों की बातों को नजर अंदाज किया और अपने फैसले पर अड़ी रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, "जब हमने पंडित को बताया कि हम शादीशुदा दूल्हा और दुल्हन हैं, तो वह दंग रह गए और हकलाते हुए बोले कि,”जी, आप दोनों! बहुत अच्छे, बहुत अच्छे'। सुहासिनी ने बताया था कि, अतुल ने अपनी मां के कहने पर सुहासिनी के माता-पिता को मनाने में कामयाबी हासिल की थी। अतुल ने कहा था कि, “मैं अकेले रह सकता हूं और सुहासिनी भी निश्चित रूप से अकेले रह सकती है, लेकिन अगर हमारे पास खुशी का मौका है, तो क्यों नहीं हम खुश होएं?” इसके बाद सुहासिनी के घर वाले भी इस शादी के लिए राजी हो गए। सुहासिनी की ये पहली शादी थी और उनके पति अतुल की दूसरी। उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन इस बार इस कपल ने आर्य समाज रीति से विवाह किया और मुंबई में बस गए।

इस कपल ने साबित कर दिया कि प्यार में उम्र महज एक संख्या है और यह कोई मायने नहीं रखती है। बस ये एक संख्या से बढ़ कर कुछ नहीं। हम इस कपल के सुखद जीवन की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.