प्रियंका चोपड़ा से विद्या बालन तक, इन 7 एक्ट्रेसेस ने 'रूढ़िवादी विचारधारा' तोड़ बनाई अपनी पहचान

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा से विद्या बालन तक, इन 7 एक्ट्रेसेस ने 'रूढ़िवादी विचारधारा' तोड़ बनाई अपनी पहचान

एक समय था जब सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेसेस का किरदार केवल किसी हीरो की प्रेमिका या पत्नी बनने तक ही सीमित रहता था। जबकि आजकल ऐसा नहीं है। हालांकि, कई ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने काम के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म सेलेक्शन से लेकर फिल्मों में दमदार एक्टिंग तक, आजकल अभिनेत्रियों को पता है कि, उन्हें दर्शकों का दिल कैसे जीतना है। पिछले कुछ वर्षों में महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या भी काफी बढ़ी है। अब अभिनेत्रियां महिला केंद्रित फिल्मों को साइन करने में नहीं घबराती हैं। इन फिल्मों के जरिए एक्ट्रेसेस ने यह संदेश भी दिया है कि, बॉलीवुड फिल्में केवल पुरुषों के इर्द-गिर्द नहीं घूमती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने काम से हमें प्रेरणा देती रही हैं।

1. प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड डीवा बनीं प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में 'मिस वर्ल्ड' बनने के बाद की थी। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के लिए 'पद्मश्री' सहित कई अवार्ड्स भी जीते हैं। बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के बाद प्रियंका ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके 'इन माई सिटी' और 'एक्सोटिक' जैसे गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। प्रियंका चोपड़ा 'यूनिसेफ' की एंबेसडर भी हैं और वह इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान मानती हैं।

(ये भी पढ़ें- रणबीर-कैटरीना से लेकर शाहिद-करीना तक, बॉलीवुड के 5 कपल जो अपनी मां के कारण हुए थे अल)

2. दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपनी एक्टिंग के दम पर सभी का दिल जीत रही हैं। सार्वजनिक मंच से दीपिका अपने डिप्रेशन से जुड़े अनुभव भी लोगों के साथ शेयर कर चुकी हैं। मेंटल हेल्थ के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए वह अलग-अलग मंचों से इस पर खुलकर बात करती हैं। दीपिका 'लिव-लव-लाफ' नाम की एक संस्था भी चलाती हैं, जो लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरुक करती है और डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद करती है।

(ये भी पढ़ें: इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का हो चुका है तलाक, अंजना सिंह से पाखी हेगड़े तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

3. भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar

भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक 'चबी गर्ल' के रूप में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बनाया है। अपनी पहली फिल्म से ही भूमि ने एक सोशल मैसेज दिया था कि, बॉडी शेमिंग करना गलत है। इस फिल्म के हिट होने के बाद भूमि ने अपना 40 किलो वजन केवल 4 महीने में ही घटा लिया था।

4. कंगना रनौत

Kangana Ranaut

कंगना रनौत अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह बॉलीवुड में परिवारवाद के खिलाफ खुलकर बोलती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के हक के लिए भी आवाज उठाती रहती हैं। वर्ष 2018 में कंगना ने एक शानदार काली साड़ी पहनकर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपना डेब्यू किया था और वह उस काली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- करीना-सैफ से दीपिका-रणवीर तक, इन सितारों ने रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर्स को किया था प्रपोज)

5. नंदिता दास

Nandita Das

एक्ट्रेस नंदिता दास भी अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वह अक्सर गोरी त्वचा वाली अभिनेत्रियों के लिए बॉलीवुड के झुकाव के बारे में खुलकर बात करती हैं। पिछले दिनों वह 'डार्क इज ब्यूटीफुल' नाम के कैंपेन के साथ भी जुड़ी थीं। एक बार नंदिता ने कहा था कि, डार्क स्किन वाली एक्ट्रेस धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो रही हैं, लेकिन वह इस ट्रेंड का पार्ट नहीं बनना चाहती हैं।

(ये भी पढ़ें: अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

6. विद्या बालन

Vidya Balan

विद्या बालन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं और उनका बॉलीवुड में एक बहुत बड़ा नाम है। वह अपनी एक्टिंग के दम पर ही मूवीज को हिट कराने के लिए जानी जाती हैं। एक समय था, जब उन्हें उनके वजन और कपड़ों की पसंद के लिए खूब आलोचना झेलनी पड़ती थी। लेकिन विद्या ने इसी आलोचना को अपना प्लस पॉइंट बनाया और साफ संदेश दिया कि, उनका वजन कम करने का कोई इरादा नहीं है। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता का उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया था।

7. नेहा धूपिया

Neha Dhupia

एक्ट्रेस नेहा धूपिया अक्सर बॉलीवुड में काम करने वाली प्रेग्नेंट महिलाओं को सम्मान देने का मुद्दा उठाती रहती हैं। नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में भी फिल्म 'ए थर्सडे' की शूटिंग की थी। नेहा का मानना है कि, हर फील्ड में प्रेग्नेंट महिलाओं को उनका सम्मान मिलना चाहिए, जिसकी वे हकदार हैं।

Neha Dhupia

(ये भी पढ़ें- रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार तक, इन 10 बॉलीवुड सितारों ने तय किया 'फर्श से अर्श' का सफर)

तो ये थीं वो एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज से आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते बनाए हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.