करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने व्हाइट लहंगे में दिए फैशन गोल्स

आइए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने व्हाइट लहंगा पहनकर फैंस को फैशन गोल्स दिए हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने व्हाइट लहंगे में दिए फैशन गोल्स

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी फैशन चॉइसेज से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। चाहे कैजुअल लुक की बात हो, रेड कार्पेट पर चलना हो या शादी के एटायर हों, स्टार्स ने हमेशा अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से एक नया ट्रेंड सेट किया है। चूंकि ये गर्मियों का मौसम चल रहा है और साथ ही शादी का सीजन भी है, तो हम आपको यहां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) व आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) समेत 5 एक्ट्रेसेस के स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जो व्हाइट लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

1. अनन्या पांडे (Ananya Pandey)

अनन्या मौजूदा समय में सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो मिरर वर्क किये हुए व्हाइट आइवरी लहंगा के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहने हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक स्टेटमेंट कुंदन इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। ये ब्राइड की सहेलियों के लिए एक परफेक्ट लुक है।

ananya pandey

ananya pandey

ananya pandey

ananya pandey

2. तारा सुतारिया (Tara Sutaria)

तारा इस मिल्की व्हाइट और गोल्ड लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसे उन्होंने डीप नेकलाइन के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने चोकर और कानों में मैचिंग इयरिंग्स पहने हुए हैं। इस एटायर में एक्ट्रेस रॉयल के साथ ही ब्यूटीफुल भी लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: दिव्यांग कपल की लव स्टोरी: कम लंबाई होने से मायूस पायल को कैसे मिले कपिल, रचाई शादी)

tara sutaria

tara sutaria

3. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

करीना वास्तव में एक ट्रेंडसेटर हैं। एयरपोर्ट से लेकर जिम व रेड कार्पेट लुक्स तक, एक्ट्रेस जो भी पहनती हैं उसमें वो स्टनिंग लगती हैं। इस फोटो में बेबो ने व्हाइट आइवरी लहंगा पहना हुआ है, जिसमें सिल्वर सीक्विन की डीटेलिंग है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने कानों में गोल्ड चैंडलियर इयरिंग्स और माथे पर मांग टीका कैरी किया है। इस इजी लुक को आप आराम से ट्राई कर सकती हैं।

kareena kapoor khan white lehenga

4. आलिया भट्ट (Aalia Bhatt)

जब फैशन की बारी आती है, तो आलिया हमेशा उस मामले में नंबर 1 साबित हुई हैं। इस लुक में वो सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट चिकनकारी लहंगे के साथ कोर्सेट-स्टाइल चोली को पेयर किया है। अपनी मिलियन डॉलर स्माइल के साथ ही आलिया ने अपने लुक को चांदबाली के पेयर और हेयर बन के साथ कंप्लीट किया है। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)

aalia bhatt

5. कृति सैनन (Kriti Sanon)

कृति गोल्डन वर्क के साथ पहने गए व्हाइट लहंगे में काफी देसी टच दे रही हैं। इसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। एक्ट्रेस ने बालों का बन बांधा हुआ है और इस पर लाल गुलाब से कवर किया है। कृति ने ट्रेडिशनल झुमके और हाथों में रिंग्स भी पहनी हुई हैं। इस लुक में वो सिंपल के साथ ब्यूटीफुल लग रही हैं।

kriti sanon

kriti sanon

फिलहाल, इन एक्ट्रेसेस ने अपने लुक से काफी लड़कियों को फैशन गोल्स दिए हैं। तो आपको किस एक्ट्रेस का लुक बेहद पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, tara sutaria, ananyapandaykritisanon)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.