वो सेलिब्रिटीज दुल्हनें जिसने अपनी शादी में पहना था लाल रंग का जोड़ा, दिख रही थीं बेहद खूबसूरत

आइए आज हम आपको उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी के लिए रेड कलर का आउटफिट चुना था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

वो सेलिब्रिटीज दुल्हनें जिसने अपनी शादी में पहना था लाल रंग का जोड़ा, दिख रही थीं बेहद खूबसूरत

भारतीय दुल्हनों के लिए रेड कलर प्यार और पैशन का प्रतीक माना जाता है। जहां ऐसे कई लोग हैं, जो आजकल अपने बिग डे के लिए आईवरी, गोल्ड, व्हाइट और पीच कलर शेड के आउटफिट्स को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ऐसी कई दुल्हने हैं, जो अभी तक ट्रेडिशनल रेड कलर ही प्रेफर करती हैं। आइए आपको बताते हैं बी-टाउन की उन ब्यूटीफुल दुल्हनों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन रेड कलर का ब्राइडल आउटफिट चुना था।

1. यामी गौतम (Yami Gautam)

yami gautam wedding

यामी गौतम ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर से 4 जून 2021 को शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में एक सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर पूरा गोल्डन वर्क किया हुआ था और उन्होंने अपना लुक फ्लोरल मोटिफ्स वाले ब्लाउज और मैचिंग रेड दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था। स्टार ने एक गोल्ड चोकर सेट, मांग टीका और कलीरे भी साड़ी के साथ एक्सेसराइज किया था। उन्होंने अपना मेकअप आंखों में काजल, ब्लशी गाल और रेड लिप्स के साथ सिंपल और बेसिक रखा था।

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम से दीया मिर्जा तक इन 9 एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहनी साड़ी, लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

2. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

neha kakkar

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से 24 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। सिख सेरेमनी में नेहा ने ऑल पिंक ड्रेस पहनी थी, वहीं उन्होंने इवनिंग वेडिंग में एक अनकट डायमंड नेकलेस के साथ रेड कलर का लहंगा चुना था। नेहा ने इसे रेड एम्ब्रॉयडर्ड जरी दुपट्टे के साथ कैरी किया था। साथ ही, सिंगर ने अपने बालों को मिडिल में पार्ट करते हुए बन बनाया था। उनके इस लुक की तुलना प्रियंका चोपड़ा जोनस के वेडिंग लुक से की गई थी।

3. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)

kajal aggarwal and gautam kitchlu

काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से 31 अक्टूबर को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। एक्ट्रेस अपनी शादी में गॉर्जियस रेड और पिंक लहंगे में काफी स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को कलीरे, ब्यूटीफुल हाथ से क्राफ्ट की हुई ज्वेलरी और माथा पट्टी से फिनिश किया था। 

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 21 सितारे जिन्होंने चुपके से रचाई शादी, कानों-कान भी नहीं लगी थी किसी को खबर)

4. दीया मिर्जा (Dia Mirza)

dia mirza wedding

दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की थी। इस दिन दीया ने रेड बनारसी साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने इसे सिल्क ब्लाउज और रेड ओढ़नी के साथ टीम अप किया था। साथ ही उन्होंने इसे पर्ल चोकर, मांग टीका और चंकी ब्रेसलेट्स के साथ एक्सेसराइज किया था। अपने मेकअप के लिए उन्होंने आईशैडो और रेड लिप शेड से चमकता हुआ लुक अपनाया था। साथ ही उन्होंने अपने हेयर में बीच की मांग निकाली थी।

5. प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)

priyanka chopra wedding

अपनी हिंदू वेडिंग के लिए, प्रियंका चोपड़ा ने लाल लहंगा पहना था, जिस पर पूरा सीक्विन वर्क किया हुआ था। वो कस्टम मेड था और उसे हैंड कट ओर्गैन्जा फूलों के साथ हैंड एम्ब्रॉयडर्ड किया गया था। एक्ट्रेस ने अपना लुक अनकट डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

6. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

deepika padukone wedding

(ये भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण को उनकी वेडिंग के लिए सब्यसाची ने बुर्का पहनने की दी थी नसीहत, जानें वजह)

आनंद कारज सेरेमनी के लिए, दीपिका पादुकोण ने एक एम्ब्रॉयडर्ड लंबी चुनरी के साथ एक रेड लहंगा पहना था, जिस पर देवनागरी स्क्रिप्ट में ‘सदा सौभाग्यवती भवः’ लिखा था। उन्होंने अपना लुक मांग टीका, ट्रेडिशनल कलीरे, एक स्टेटमेंट नोज रिंग और कई सारी रिंग्स से फिनिश किया था। एक्ट्रेस ने बालों में ब्रेड की हुई बन बनाई थी।  

फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि आज भी ब्राइडल लहंगो में रेड कलर सेलिब्रिटीज का सबसे पसंदीदा कलर है। तो आपको इनमें से किसका ब्राइडल लुक पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.