अदिति मलिक ने बेटे एकबीर को सुनाया मराठी लोरी, कहा- 'बेबी बॉय को सिखाएंगी कई भाषाएं'

हाल ही में, एक्ट्रेस अदिति मलिक ने अपने बेटे को मराठी भाषा में लोरी सुनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अदिति मलिक ने बेटे एकबीर को सुनाया मराठी लोरी, कहा- 'बेबी बॉय को सिखाएंगी कई भाषाएं'

टीवी एक्टर मोहित मलिक (Mohit Malik) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अदिति शिरवाइकर मलिक (Addite Shirwaikar Malik) इन दिनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं, जिसकी झलक दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। अदिति ने 27 अप्रैल 2021 को अपने बेबी बॉय एकबीर को जन्म दिया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया ​है कि वह अपने बेटे को मराठी भाषा सिखा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। 

Addite Malik and mohit malik with their son

पहले ये जान लीजिए कि, अदिति शिरवाइकर ने साल 2010 में टीवी एक्टर मोहित मलिक संग शादी रचाई थी। शादी के करीब 10 साल बाद ये कपल साल 2021 के अप्रैल महीने में एक बेबी बॉय का पेरेंट्स बना। बेटे के जन्म के बाद से ही अदिति और मोहित अपने बेबी संग अपनी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने बेबी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है।

Mohit Malik Family

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने पहना 38 हजार रुपये का ऑफ-शॉल्डर टॉप, फोटो में कहर ढाती दिखीं एक्ट्रेस)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 23 जुलाई 2021 को अदिति मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे को गोद में लेकर मराठी लोरी को गुनगुना रही हैं। इसे शेयर करते हुए अदिति ने कैप्शन के जरिए बताया है कि, वह अपने बेटे को मराठी भाषा का ज्ञान दे रही हैं।

अदिति ने कैप्शन में लिखा है, ''यह लोरी मुझे मेरे बचपन में वापस ले जाती है, क्योंकि मेरे माता-पिता इसे मेरे लिए गाते थे और आज समय बदल गया है और यहां मैं एकबीर के लिए गा रही हूं। माता-पिता के रूप में मोहित और मुझे लगता है कि, बच्चे बहुत कम उम्र में भाषाएं सीखते हैं और हम वास्तव में चाहते हैं कि, एकबीर वे सभी भाषाएं सीखे, जो वह सीख सकता है। तो यहां मैं अपनी मातृभाषा मराठी में उसके लिए गा रही हूं, और मुझ पर विश्वास करें कभी-कभी इसे गाते हुए मुझे भी नींद आ जाती है .... यह शुद्ध नॉस्टेलजिया है!''

Addite Malik

(ये भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने पति युजवेंद्र चहल को विश किया बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'मुझे आप पर बहुत गर्व है')

इसके पहले, 16 जुलाई 2021 को मोहित मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मोहित अपने लाडले बेटे एकबीर को अपनी गोद में लिए हुए हैं। फोटोज की खास बात ये है कि, एक्टर ने अपने बेटे को अपने ही कपड़े के अंदर किया हुआ है। उन्होंने एकबीर को कोई दूसरा कपड़ा नहीं पहनाया है। सभी तस्वीरों में एक्टर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा था, ''काश मैं आपको हमेशा के लिए ऐसे ही रख पाता।'' इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटाया था।

Mohit Malik With Son

Mohit Malik With Son

Mohit Malik With Son

(ये भी पढ़ें: 'प्रतिज्ञा' फेम टीना फिलिप मंगेतर निखिल संग करना चाहती हैं ग्रैंड वेडिंग, बताया अपना प्लान)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अदिति और मोहित दोनों अपने लविंग सन को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- अदिति मलिक)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.