कान्स 2022: अदिति राव हैदरी ने सब्यसाची मुखर्जी के ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा, बिंदी ने खींचा ध्यान

हाल ही में, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट 'कान्स 2022' के लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने एथनिक लुक में कमाल लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कान्स 2022: अदिति राव हैदरी ने सब्यसाची मुखर्जी के ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा, बिंदी ने खींचा ध्यान

मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत साबित की है। वह भारत के दो अलग-अलग शाही परिवारों से ताल्लुक रखती हैं, जिनके नाम मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी और राजा जे. रामेश्वर राव हैं। हालांकि, एक शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने हमेशा अपने काम से लोगों को हैरान किया है।

Aditi Rao Hydari

अदिति ने ‘पद्मावत’, ‘मर्डर थ्री’, ‘भूमि’, ‘वाजिर’, ‘अजीब दास्तां’ जैसी बॉलीवुड और ‘हे सिनामिका’, ‘सम्मोहन’, ‘महा समुद्रम’ जैसी कई साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में काम किया है। वर्तमान समय में, अदिति राव ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं और उनका हालिया लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस में मैटरनिटी फैशन से बिखेरा जलवा, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

Aditi Rao Hydari

दरअसल, 23 मई 2022 को अदिति राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ से अपने लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को सब्यसाची के काउचर से एक सुंदर ब्लैक कलर का गाउन पहने देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने सिग्नेचर बेल्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने पिंक कलर के शाइनी कपड़े को अपने बालों में बैंड के रूप में लपेट रखा था।

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

एक्सेसरीज़ के लिए अदिति ने सब्यसाची के कलेक्शन से स्टेटमेंट चोकर चुना और गोल्ड हूप इयररिंग्स पहने। हालांकि, यह उनकी बिंदी थी, जिसने उनके लाखों प्रशंसकों का ध्यान खींचा। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लुक को एक एथनिक टच दिया। इन तस्वीरों के साथ अदिति ने कैप्शन में लिखा, “भारत में मेरे दिल के साथ, मेरे सपने दुनिया भर में उड़ान भरते हैं।”

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

‘कान्स 2022’ में अदिति राव का डेब्यू है। उन्होंने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए फ्लोर स्वीपिंग हॉट पिंक गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने ‘मार्क बमग्रेनर’ ब्रांड के कलेक्शन से अपने डेब्यू रेड कार्पेट लुक को चुना था। गाउन में एक थाई-हाई स्लिट, बाटेउ नेकलाइन और कमर के साइड में छोटे फ्रिल्स थे, जो हेम तक बढ़ाए गए थे। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक साफ सुथरी पोनीटेल, टियरड्रॉप इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। यहां देखें उनका लुक।

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

Aditi Rao Hydari Cannes 2022 Look

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बताया अब तक क्यों नहीं दिखाया बेटी लियाना का चेहरा, मां के सपोर्ट पर हुईं भावुक)

फिलहाल, अदिति राव का बिंदी के साथ उनका लेटेस्ट लुक हमें तो बेहद पसंद आया। वैसे, ये आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.