आदित्य कपूर ने पिता शम्मी की दूसरी शादी पर की बात, बताया- सौतेली मां संग कैसा है रिश्ता?

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आदित्य कपूर ने पिता शम्मी की दूसरी शादी पर की बात, बताया- सौतेली मां संग कैसा है रिश्ता?

अपने जमाने के दिग्गज सुपरस्टार्स शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी सौतेली मां नीला देवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैंं।

Shammi Kapoor and Geeta Bali's love story

(ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर लव लाइफ: दो बार प्यार में हुए फेल, दो बार रचाई शादी, पहली पत्नी की चेचक से हो गई थी मौत)

पहले तो ये जान लीजिए कि, काफी सालों तक एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहने के बाद शम्मी कपूर और गीता बाली ने साल 1955 में शादी रचाई थी। शम्मी कपूर और गीता बाली शादी के एक साल बाद 1956 में बेटे आदित्य राज कपूर और 1961 में कंचन कपूर के माता-पिता बने। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं, उनकी बेटी कंचन की शादी बिजनेसमैन केतन देसाई से हुई है, जो दिवंगत निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई के बेटे हैं। वह पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

Shammi Kapoor and Geeta Bali's marriage

गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर और बच्चों की देखभाल के लिए कपूर फैमिली ने उनके लिए एक अच्छी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। शम्मी कपूर की भाभी कृष्णा कपूर (राज कपूर की पत्नी) ने सोचा कि, शम्मी के दोस्त रघुवीर सिंह की बहन नीला देवी उनके लिए सही रहेंगी। बताते चलें कि, नीला देवी भावनगर राज्य के शाही परिवार से थीं और उनके माता-पिता की कपूर खानदान के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग भी थी। शादी करने के लिए शम्मी ने गीता के सामने एक शर्त रखी थी कि, वो शादी के बाद मां नहीं बनेंगी और उन्हें गीता के बच्चों को ही अपना समझकर पालना होगा। इस बात पर नीला राजी हो गईं और वो ताउम्र मां नहीं बनी और गीता के बच्चों को ही अपने बच्चे माना। अगले दिन शम्मी के पिता पृथ्वीराज कपूर, नीला के पिता के पास अपने बेटे लिए उनकी बेटी का हाथ मांगने गए। फैमिली के राजी होने पर उसी दिन 27 जनवरी 1969 को शम्मी कपूर और नीला देवी की शादी हुई थी। 14 अगस्त 2011 को 79 साल की उम्र में फिल्मों के रॉकस्टार शम्मी कपूर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

Shammi Kapoor and Geeta Bali's marriage

अब आइए आपको आदित्य राज के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में जब आदित्य राज कपूर से पूछा गया कि, 'क्या आपके पापा ने आपको नीला देवी से शादी करने से पहले बताया था? आपको उनकी दूसरी शादी से कैसा लगा था?' इस पर उन्होंने कहा कि, ''नहीं, उन्होंने हमें शादी से पहले कुछ नहीं बताया था। उन्होंने सुबह शादी की थी और हम आंटी के घर थे। शाम को मैं उनसे मिला और उन्होंने बताया कि, नीला देवी मेरी मां हैं। यह बिल्कुल सामान्य था। मैंने उन्हें गले लगाया, मुझे मेरी मां मिल गईं। मैं बहुत खुश था। कमाल हो गया। मेरी नीला मां एक दयालु महिला थीं। उन्होंने तय किया था कि, उनके बच्चे नहीं होंगे। कितनी महिलाएं आखिर ऐसा करती हैं? वहीं शम्मी और उनके 2 बच्चों का ध्यान रखना कोई आसान बात नहीं थी।'' जब आदित्य से पूछा गया कि, 'क्या आपकी बहन कंचन ने थोड़ा समय लिया नीला देवी के साथ एडजस्ट करने में।' इस पर उन्होंने बताया कि, ''हां मेरी बहन को 1 या 2 साल लग गए थे उनके साथ तालमेल बनाने में। हालांकि, मैं कंचन को दोष नहीं देता हूं, क्योंकि वह छोटी थी और उस समय यह सब समझना आसान नहीं था। आज दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।''

Neila Devi’s children

(ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता की मांग, सुबह 4 बजे रचाई थी शादी, जानें इनकी प्रेम कहानी)

हाल के दिनों में कपूर खानदान में काफी कुछ हुआ है। आरके स्टूडियो बिक गया, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, कृष्णा आंटी और रीमा कपूर का निधन हो गया। इस पर आदित्य कहते हैं, ''और शशि कपूर, रितु नंदा भी नहीं रहे। लेकिन यही लाइफ है। सभी को एक दिन जाना है। कम से कम एक्टर्स अपनी यादें यूट्यूब पर छोड़ जाते हैं और अगर कोई अपने पिता से मिलना चाहे, तो वह यूट्यूब पर जा सकता है। यह काफी मुश्किल तो है ही, क्योंकि ऋषि कपूर को अभी करीब 10 फिल्में और करनी थी। राजीव बहुत टैलेंटेड थे और अपना प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते थे। हालांकि, आरके स्टूडियो को बंद करने का फैसला व्यवहारिक था।''

Neila Devi’s relation with Shammi Kapoor's children

(ये भी पढ़ें: चेचक की वजह से हुआ था एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी ये बात)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, आदित्य राज कपूर का अपनी सौतेली मां नीला देवी के साथ अच्छा संबंध है। तो एक्टर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.