नेहा कक्कड़ को शगुन के तौर पर कुमार सानु ने दिया ये तोहफा, क्या सच में आदित्य नारायण संग होगी शादी?

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इस वक्त इंडियन आइडल शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में सिंगर कुमार सानु ने नेहा को इंडियन आइडल 11 के मंच पर एक खास तोहफा दिया है। यहां देखिए वायरल फोटो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

नेहा कक्कड़ को शगुन के तौर पर कुमार सानु ने दिया ये तोहफा, क्या सच में आदित्य नारायण संग होगी शादी?

कहते हैं कि इश्क एक-दूसरे की चाहत में कुछ कर गुजरने का जब्जा है। इश्क कब हो जाता है, पता ही नहीं चलता। इश्क-मोहब्बत कभी भी इंसान के रंग और रूप को देखकर नहीं होता। दो आत्माओं के मिलन का नाम है इश्क। इश्क जज्बातों की आंधी है। इश्क में पड़कर आशिक एक अलग ही दुनिया में चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही आलम इस समय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के साथ भी है। दोनों को अक्सर शो के दौरान काफी मस्ती करते हुए देखा जाता। यही नहीं, नेहा और आदित्य तो अब शो से ज्यादा अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, शो के सेट पर हो रहीं ये सभी बातें सिर्फ मजाक हैं, लेकिन इसके बाद भी फैंस को आदित्य और नेहा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

मालूम हो, हाल ही में मशहूर सिंगर और आदित्य नारायण के पापा उदित नारायण इंडियन आइडल के मंच पर आए थे। उन्होंने शो पर आते ही कहा था कि उनके इस शो में आने के केवल दो ही मकसद हैं। पहला ये कि वो इंडियन आइडल के हर सीजन को फॉलो करते हैं और दूसरा ये कि वो नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। यही नहीं, इस दौरान नेहा के मम्मी-पापा भी शो पर आए थे और आदित्य के साथ उनका रिश्ता पक्का करके गए थे। ऐसे में नेहा को भी बाद में शादी के लिए हामी भरते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों 14 फरवरी 2020 यानि कि वैलेंटाइन डे के अवसर पर सात फेरे लेंगे। (ये भी पढ़ें: विक्की कौशल के लिए कैटरीना कैफ ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, क्या लगा रही हैं अफेयर की खबरों पर मुहर?)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मगर इस बीच कुमार सानु भी नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की बात को हवा देते हुए नजर आए। ऐसे में कुमार ने नेहा को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल कुमार सानु ने नेहा को एक चुनरी गिफ्ट दी है। ये कुमार की ओर से नेहा के लिए शगुन है। यही नहीं, नेहा को चुनरी देते हुए कुमार सानु की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कुमार सानु नेहा कक्कड़ को एक लाल कलर की चुनरी देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जब कुमार नेहा को चुनरी दे रहे हैं तो आदित्य नारायण भी वहीं मौजूद होते हैं और नेहा के पीछे खड़े रहते हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, नेहा भी कुमार से चुनरी लेती हुई नजर आती हैं। जब नेहा चुनरी को स्वीकार कर लेती हैं तब वो उसे ओढ़कर शो के अन्य जज हिमेश रेशमिया और आदित्य नारायण के साथ मिलकर  फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का गाना 'ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की' भी गाती हैं। गाना खत्म होने के बाद नेहा को शर्माते हुए भी देखा गया। बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल 11 के सेट पर नेहा और आदित्य 14 फरवरी को शादी करेंगे। (ये भी पढ़ें: दूसरी शादी करने से पहले इन सितारों संग जुड़ चुका है पूजा बेदी का नाम, देखिए उनके अफेयर्स की लिस्ट)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 11 की यूएसपी अब नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का रिलेशनशिप बना हुआ है। फैंस शो में सबसे ज्यादा अब नेहा और आदित्य की जोड़ी को देखना पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, जिस अंदाज में आदित्य शो के दौरान नेहा के लिए गाने गाते हैं, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आदित्य को अक्सर ही नेहा के लिए रोमांटिक गाने गाते हुए देखा जाता है। हालांकि, नेहा और आदित्य की शादी की ख़बरें सिर्फ फैंस को एंटरटेन करने के लिए की जा रही हैं। दोनों मजाक कर रहे हैं।  (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान के लिए पापा सैफ अली खान बढ़ाने वाले हैं सिक्योरिटी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, जो भी हो फैंस को तो काफी मजा आ रहा है। मगर कुछ फैंस को लग रहा है कि सच में नेहा और आदित्य शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे आपको नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की जोड़ी कैसी लगती हैं, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.