दो पत्नियों के अलावा मुमताज समेत 4 एक्ट्रेसेस से था शम्मी कपूर का अफेयर, बेटे आदित्य ने किया खुलासा

हाल ही में, फिल्म निर्देशक आदित्य राज कपूर ने अपने दिवंगत पिता शम्मी कपूर के अफेयर के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दो पत्नियों के अलावा मुमताज समेत 4 एक्ट्रेसेस से था शम्मी कपूर का अफेयर, बेटे आदित्य ने किया खुलासा

भारतीय फिल्म निर्देशक, एक्टर और लेखक आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor), दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और एक्ट्रेस गीता बाली के बेटे हैं। जब आदित्य 9 साल के थे, तब उनकी मां गीता बाली का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता शम्मी ने दूसरी शादी नीला देवी से की थी और उन्होंने शम्मी के दोनों बच्चों आदित्य व कंचन की परवरिश की।

Shammi Kapoor with wife Geeta Bali and kids

नीला देवी ने शम्मी कपूर के साथ शादी करके न केवल उनके बच्चों को अपनाया, बल्कि ये भी फैसला किया कि, वह कभी अपने बच्चों को जन्म नहीं देंगी और उन्होंने ऐसा ही किया। शम्मी और नीला की जोड़ी ने कई लोगों को प्रेरित किया, लेकिन आप जानते हैं कि, गीता और नीला के अलावा भी शम्मी कपूर का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है, जिसके बारे में खुद उनके बेटे आदित्य राज कपूर ने बात की है।

Shammi Kapoor with Neila Devi and Aditya Raj Kapoor

दरअसल, आदित्य राज कपूर ने हाल ही में ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में अपने दिवंगत पिता शम्मी कपूर के अफेयर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि, उनके पिता का अफेयर नूतन, नादिरा और मुमताज जैसी अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है।

(ये भी पढ़ें- चेचक की वजह से हुआ था एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी ये बात)

शम्मी कपूर और नूतन का अफेयर

Shammi Kapoor and Nutan

जब आदित्य राज कपूर से उनके पिता शम्मी और एक्ट्रेस नूतन के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो डायरेक्टर ने कहा, “मैं यह बात जानता हूं, लेकिन ये बात मेरे माता-पिता की शादी से पहले की है। दोनों उस वक्त यंग थे, हालांकि उस समय के हिसाब से उनका मूव सही नहीं था।”

शम्मी कपूर और नादिरा का अफेयर

Shammi Kapoor and Nadira

इसके बाद आदित्य राज कपूर ने उल्टा अपने पिता के दूसरे अफेयर के बारे में पूछा, तब शम्मी की जिंदगी में दूसरी महिला के रूप में एक्ट्रेस नादिरा का नाम आया, जिनसे दिवंगत अभिनेता श्रीलंका में मिले थे। आदित्य ने इस बारे में कहा, “मुझे लगता है कि, दोनों एक-दूसरे के लिए सीरियस नहीं थे। मेरे पिता उस समय काफी यंग थे और कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे।”

(ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता की मांग, सुबह 4 बजे रचाई थी शादी, जानें इनकी प्रेम कहानी)

शम्मी कपूर और मुमताज का अफेयर

Mumtaz and Shammi Kapoor

जब गीता बाली का निधन हुआ, तो शम्मी कपूर न केवल अकेले रह गए थे, बल्कि उन्हें इस बात की भी चिंता सताई जा रही थी कि, उनके बच्चों की देखभाल कौन करेगा। इस बीच उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज से प्यार हो गया था। शम्मी चाहते थे कि, मुमताज उनसे शादी कर लें और शादी के बाद अपना करियर छोड़कर उनके बच्चों को संभालें, लेकिन मुमताज को ये मंजूर नहीं था।

Shammi Kapoor Son Aditya Raj Kapoor

इस बारे में आदित्य ने कहा, “मुमताज अपने करियर में कुछ बड़ा करने के लिए तैयार हो रही थीं और उन्होंने पापा के साथ 1969 में 'ब्रह्मचारी' फिल्म की थी। वह राजेश खन्ना के साथ अपनी पहली फिल्म साइन करने से बस एक कदम दूर थीं। मेरे पिता अपने हीरो वाले दिनों से लौटने लगे थे। पापा बिल्कुल क्लियर थे कि, उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए कोई चाहिए। उन्हें मालूम था कि, हमे मां की जरूरत है। मुझे नहीं लगता है कि, मेरे पिताजी गलत थे और मुझे यह भी नहीं लगता है कि, मुमताज़ जी अपने करियर पर ध्यान देने वाले फैसले पर गलत थीं।”

शम्मी कपूर और बीना रमानी का अफेयर

Shammi Kapoor and Bina Ramani

वहीं, गीता बाली के निधन और मुमताज के अफेयर के बाद एक और महिला थीं, जो शम्मी कपूर की जिंदगी में आई थीं और उनका नाम था बीना रमानी, जो एक मशहूर लेखक हैं। ये शम्मी का चौथा प्यार थीं, जिनके साथ उनका रिश्ता बेहद कम समय तक चला था। आदित्य राज कपूर ने कहा, “बीना जी के साथ रिश्ता बेहद संक्षिप्त और औपचारिक बात थी। उस समय दो बच्चों के साथ विधुर होना कोई अच्छी बात नहीं थी। हालांकि, आज ऐसा नहीं है।” इसके बाद शम्मी कपूर को नीला देवी में वह मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। नीला ने अपने पति का आखिरी वक्त तक साथ दिया था।

Shammi Kapoor with wife Neila Devi

(ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर लव लाइफ: दो बार प्यार में हुए फेल, दो बार रचाई शादी, पहली पत्नी की चेचक से हो गई थी मौत)

फिलहाल, शम्मी कपूर के इन अफेयर्स के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.