आदित्य सील ने दुल्हन अनुष्का की एंट्री पर गाया था रोमांटिक गाना, आंसू रोक नहीं पाई थीं एक्ट्रेस

स्टार कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 21 नवंबर 2021 को शादी की है। इस दौरान दूल्हे आदित्य ने अपनी दुल्हन की एंट्री पर एक गाना गाकर उनका स्वागत किया था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

आदित्य सील ने दुल्हन अनुष्का की एंट्री पर गाया था रोमांटिक गाना, आंसू रोक नहीं पाई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ढाई साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की चर्चा ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इसके अलावा, उनकी शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

17 नवंबर 2021 को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील और उनकी प्रेमिका अनुष्का रंजन ने एक निजी समारोह में रिंग सेरेमनी किया था। सगाई के तीन दिन बाद उन्होंने शादी कर ली थी, जहां अनुष्का ने डिजाइनर 'अमित अग्रवाल' के कलेक्शन से एक बैंगनी रंग की चमकदार साड़ी पहनी थी, वहीं आदित्य, हरे रंग के कुर्ते में खूब जच रहे थे।

21 नवंबर 2021 को अनुष्का रंजन और आदित्य सील शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए थे। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में हम इस नए जोड़े की शादी से जुड़े हर पल को देख सकते हैं। जहां अनुष्का ने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, वहीं आदित्य पीले रंग के कढ़ाई वाले बंदगला कुर्ता और सफेद धोती में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे सफेद पगड़ी और मैचिंग दोशाला के साथ पेयर किया था।

हालांकि, आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी में जिस चीज ने हमारा दिल पिघला दिया, वह थी दुल्हन की एंट्री। दूल्हे आदित्य सील ने अपनी दुल्हन अनुष्का रंजन को शादी का सबसे अच्छा उपहार दिया और उन्हें अपनी शादी में सुपर-स्पेशल महसूस कराया। आदित्य ने अपनी दुल्हन अनुष्का रंजन की एंट्री पर उनके लिए गाना गाया। वो पल, अनुष्का के लिए बेहद इमोशनल था। गाने को सुनते ही वो दंग रह गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। आप यहां वीडियो देख सकते हैं।

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, हम इस जोड़े को हाथों में माला लिए मंच पर खड़े देख सकते हैं और जैसे ही, आदित्य माला पहनाने वाले थे, अनुष्का भावुक हो गईं। हालांकि आदित्य ने फौरन अपनी जेब से रुमाल निकाला और अनुष्का के आंसू पोछ दिए। आदित्य सील के इस प्यारे से हावभाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शादी में दूल्हा बने आदित्य बहुत खुश नजर आ रहे थे। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हम आदित्य सील को मस्ती में नाचते हुए देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने दोस्त अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में डांस से लगाई आग, सामने आए वीडियोज)

अपनी शादी से पहले, अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 'चूड़ा' समारोह किया था और उनके दोस्तों ने इन फोटोज और वीडियोज को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। तस्वीरों में अनुष्का लाल कुर्ता और नीले रंग की डेनिम पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट दोस्त की शादी में हॉट ब्लाउज पहनने पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी')

फिलहाल, अनुष्का रंजन और आदित्य सील अपनी शादी के हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रहे थे और उनका हर अंदाज सबसे हटकर था। साथ ही, दूल्हे आदित्य का यह रोमांटिक अंदाज आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.