अफसाना खान 'सिंदूर' लगाने पर हुईं बेरहमी से ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

सिंगर अफसाना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर साज के साथ अपनी शादी के वीडियोज की एक सीरीज शेयर की है। इसमें वह 'सिंदूर' लगाए दिख रही हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। आइए बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अफसाना खान 'सिंदूर' लगाने पर हुईं बेरहमी से ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

'बिग बॉस 15' की कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ 19 फरवरी 2022 को शादी की थी। जब से अफसाना और साज ने शादी की है, तब से यह जोड़ी अपनी शादी के वीडियोज और तस्वीरों के लिए सुर्खियों में है। अब एक बार फिर अफसाना चर्चा में हैं।

saajz and afsana khan

हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियोज की एक सीरीज शेयर की और इसमें उन्हें अपनी मांग में सिंदूर लगाए हुए देखा गया। जहां कुछ लोगों ने उनके सिंदूर लगाने के फैसले की सराहना की। वहीं, कई नेटिज़न्स ने इसका विरोध किया और अफसाना के फैसले से नाराज़ हो गए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

afsana

सिंगर अफसाना खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में अपने छोटे से कार्यकाल से अपार प्रसिद्धि और पहचान हासिल की है। अफसाना रियलिटी शो के अंदर अपने गलत व्यवहार के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही थीं। उनके अनियंत्रित व्यवहार के बाद उन्हें 'बिग बॉस 15' के घर से निकाल दिया गया था, और बाद में उन्होंने एक साक्षात्कार में अपने मंगेतर साज़ शर्मा के साथ अपनी शादी की योजना का खुलासा किया था।

afsana khan

(ये भी पढ़ें- पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के हिंसक व्यवहार पर की बात, कहा- 'मुझे ब्रेन हैमरेज हो चुका है')

नवविवाहित गायिका अफसाना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में, अपनी सपनों की शादी से कई अनमोल वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में अफसाना नारंगी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिंगर ने इसे एक बड़े मांग टीका, एक चोकर नेकपीस और झुमके के साथ एक्सेसराइज़ किया था। उनके पति साज़ को क्रीम रंग की शेरवानी के साथ सुनहरे रंग का दोशाला लिए हुए देखा जा सकता है। शादी के दिन ये कपल बहुत खूबसूरत लग रहा था।

अफसाना खान द्वारा साझा किए गए वीडियो में खूबसूरत दुल्हन को सिंदूर लगाए हुए देखा जा सकता है। यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और वे उनकी व्यक्तिगत पसंद के लिए उनका मजाक उड़ाने लगे। जहां कुछ नेटिज़न्स ने अफसाना के बारे में बुरे कमेंट्स किए और उनके पति साज़ के साथ उनकी शादी को ट्रोल किया, वहीं कुछ ने उनके धर्म को निशाना बनाया और उनके पति को 'सेकेंड हैंड आइटम' भी कहा। उनकी शादी के सभी वीडियो पर इतने नफरत भरे कमेंट्स देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स।

afsana khan

afsana khan

(ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा ने पति जीन को दी छठी सालगिरह की बधाई, तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज)

अफसाना खान के अपने मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों की एक झलक पाने के लिए परेशान थे। तभी खूबसूरत अफसाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने वेडिंग फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में हम अफसाना और साज के वेडिंग ड्रेस की एक झलक देख सकते हैं, और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, वे अपने बड़े दिन पर बिल्कुल सही लग रहे थे। तस्वीरों के साथ अफसाना ने लिखा था, "खुशी अब से शुरू होती है।"

Afsana Khan

Afsana Khan

Afsana Khan

(ये भी पढ़ें- राखी सांवत को पूर्व पति रितेश ने दी धमकी, कहा- 'सामने मत आना वरना...', एक्ट्रेस ने दिया जवाब)

हम आशा करते हैं कि, अफसाना और साज अपने सुखी वैवाहिक जीवन की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहेंगे। तो अफसाना की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.