अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से अभी नहीं करेंगे शादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे व एक्टर अहान शेट्टी अपनी लेडीलव तान्या श्रॉफ के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से अभी नहीं करेंगे शादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे व एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अहान अपनी फिल्म के अलावा, अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई दिनों से ये खबर आ रही थी कि, अहान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अब इन खबरों पर अफवाह होने की मुहर लग गई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ahan shetty and tanya shroff

पहले तो आप ये जान लीजिए कि, एक्टर अहान शेट्टी फिल्मों में आने से पहले भी काफी मशहूर थे। एक्टर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ काफी लंबे समय से रिश्ते में हैं और वे दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ बिताए गए प्यार भरे लम्हों की झलकियां शेयर करते हैं। तान्या और अहान को एक साथ लंबी छुट्टियों का आनंद लेते हुए भी देखा जाता है।

ahan shetty and tanya shroff

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, कपल ने सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे का किया स्वागत)

काफी समय से अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ की शादी की खबरें आ रही थीं। लेकिन एक न्यूज पोर्टल की ताजा रिपोर्ट ने ऐसे सभी दावों को खारिज कर दिया है। अहान के प्रवक्ता के मुताबिक, अहान की शादी की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि, अभिनेता वर्तमान में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

ahan shetty and tanya shroff

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर अक्षर पटेल ने GF मेहा से अपने 28वें बर्थडे पर की सगाई, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें)

अहान और तान्या लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और वे इसे लेकर काफी खुले हुए हैं। शहर में एक साथ बाहर कदम रखते ही इस कपल को अक्सर पैपराज़ी के कैमरों में कैद होते देखा जाता है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और आउटिंग की तस्वीरें भी उनकी प्रेम कहानी के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। तान्या ने अहान की पहली फिल्म 'तड़प' की सह-कलाकार व एक्ट्रेस तारा सुतारिया की स्टार-स्टड स्क्रीनिंग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

ahan shetty and tanya shroff

(ये भी पढ़ें- राम कपूर का अलीबाग में 20 करोड़ का घर: देखें शानदार बेडरूम से लेकर बड़े पूल तक की झलक)

अहान की फिल्म 'तड़प' तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी, जिसमें अभिनेता कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। इसके बाद, अहान को कथित तौर पर फिल्म 'आशिकी' के तीसरे पार्ट के लिए साइन किया गया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं की गई है।

ahan shetty and tanya shroff

फिलहाल, अहान शेट्टी अपने करियर में ऊंचाईयों को छूने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.