आराध्या बच्चन मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़ने पर हुईं ट्रोल, फैंस बोले- 'पिता अभिषेक के साथ बॉन्ड नहीं है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन का हाथ पकड़ने के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आराध्या बच्चन मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़ने पर हुईं ट्रोल, फैंस बोले- 'पिता अभिषेक के साथ बॉन्ड नहीं है'

सोशल मीडिया की दुनिया ने सभी के किसी के भी बारे में तुरंत जजमेंट्स बनाने का फ्री पास दे दिया है। ऑनलाइन ट्रोलिंग इतनी नार्मल हो गई है कि, अक्सर सेलेब्स इसके टारगेट बन जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ट्रोलर्स के फेवरेट टारगेट्स हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर फैंस के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, ट्रोलर्स ने इस गॉर्जियस मां-बेटी को फिर से निशाना बनाया है।

aishwarya bachchan with daughter aaradhya

पहले ये जान लीजिए कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 14 जनवरी 2007 को ऑफिशियली एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक बेबी गर्ल आराध्या बच्चन का अपने घर में वेलकम किया था।

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का मेकअप देख भड़क गए थे फैंस, एक्ट्रेस को सुनाई थी खरी-खोटी)

abhishek bachchn family

जहां ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन से बिना शर्तों के प्यार करती हैं, वहीं उन्हें इस बात के लिए अक्सर ट्रोल भी होना पड़ता है। आज यानी 02 अक्टूबर 2021 को ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। कपल उस दौरान अपने बेटी के साथ वर्क कमिटमेंट्स के चलते पेरिस के लिए निकल रहा था। इस दौरान ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं, जो नेटिजंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

ऐश्वर्या और आराध्या के इस प्यार भरे जेश्चर को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, “उसकी बेटी चिपकने (स्वभाव) वाली है, उसे अपने बेटी को जाने देना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है कि, कोई उनकी बेटी को उनसे छीन लेगा, वो इस तरह से उसका हाथ पकड़ती हैं। वास्तव में अजीब।” एक यूजर ने ऐश्वर्या से आराध्या का हाथ पकड़ने को लेकर सवाल करते हुए कमेंट किया, “अभी तक अपनी बेटी का हाथ क्यों पकड़ती हो। अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, “ऐसा लगता है कि, इस लड़की का अपने पिता के साथ कोई बॉन्ड नहीं है, हमेशा अपनी मां का हाथ पकड़े रहती है।"

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय ने बताया था- क्यों करती हैं पति अभिषेक बच्चन को प्यार, गिनाए थे एक्टर के गुण)

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2019 के बाद ऐश्वर्या की दुबई और पेरिस की ये पहली इंटरनेशनल ट्रिप है। ‘पिंकविला’ को एक करीबी सूत्र ने बताया है, “ऐश्वर्या विदेश 2019 से नहीं गई हैं, क्योंकि वो महामारी के शुरू होने के बाद से ही सुरक्षा सावधानियों को लेकर काफी सतर्क हैं। उनका वैक्सीनेशन पूरा हो गया है और वो अब ट्रेवल कर सकती हैं।”   

aishwarya bachchan with family

इससे पहले, 23 अगस्त 2021 को ऐश्वर्या और आराध्या को एक प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां एक्ट्रेस ब्लैक एटायर में नजर आ रही थीं, वहीं आराध्या ने अपने सिग्नेचर हेयरबैंड के साथ फ्लोरल जंपसूट पहना हुआ था। इस दौरान भी लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

जहां एक यूजर ने लिखा था, “दुर्लभ तस्वीर, जहां वो अपनी बेटी को नहीं पकड़े हुई हैं।” इसके तुरंत बाद ही ऐश्वर्या और आराध्या के फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के सपोर्ट में उतर आए थे। एक यूजर ने लिखा था, “क्या तुम्हें उनके अपनी बच्ची का हाथ पकड़ने से परेशानी है?”, वहीं दूसरे ने लिखा था, “mahesh_prakash_r मुझे खेद है कि, आप नहीं जानते हैं कि, एक महिला या मां की भूमिका क्या होती है? क्या आपने बच्चे को कैरी किया, या उसे जन्म दिया? नहीं, तो अपनी गली में रहो और उन्हें अकेला छोड़ दो!"

(ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को गलती से समझ लिया था अपना डैड! पढ़ें स्टोरी)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, ऐश्वर्या को इन ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.